Instagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह है कि Instants पर भेजी गई तस्वीर सामने वाले के देखने के बाद गायब हो जाती है।

सीधे शब्दों में कहें तो Instagram Instants काफी हद तक Snapchat जैसे गायब होने वाले फोटो फीचर की तरह काम करता है। फर्क इतना है कि यह Instagram के इनबॉक्स के अंदर दिखाई देता है। यानि आपकी भेजी गई Instants फोटो आपके दोस्तों, फॉलोअर्स या दोस्तों के DM में दिखेगी।

ये पढ़ें: AI के दौर के लिए Google ने बदला Search Bar, अब सवाल पूछने का तरीका बदलेगा

Instagram Instants कैसे काम करता है?

Instagram Instants में आप तुरंत फोटो क्लिक करके उसे शेयर कर सकते हैं। यह फीचर अभी वीडियो शेयर करने की सुविधा नहीं देता, फिलहाल इसमें सिर्फ तस्वीरें भेजी जा सकती हैं। Meta ने इसे कम एडिटिंग वाले फोटो शेयरिंग फीचर के तौर पर बनाया है, इसलिए फोटो क्लिक करने के बाद आप इसमें ज़्यादा फिल्टर या भारी बदलाव नहीं कर पाएंगे। हालांकि, फोटो के साथ छोटा कैप्शन जोड़ा जा सकता है।

अगर गलती से कोई फोटो भेज दी गई है, तो Instagram आपको उसे तुरंत undo करने का विकल्प भी देता है। सामने वाला आपकी Instants फोटो पर रिएक्शन दे सकता है या सीधे जवाब भी भेज सकता है।

Instagram Instants

Instagram Instants कैसे पोस्ट करें?

Instants फोटो भेजने का तरीका काफी आसान है।

  • Instagram ऐप खोलें और अपने इनबॉक्स में जाएं।
  • नीचे दिख रहे Plus आइकन पर टैप करें।
  • अब New Instant पेज खुलेगा और कैमरा दिखेगा।
  • फोटो क्लिक करें और उसे फॉलोअर्स या दोस्तों के साथ शेयर करें।
  • गलती से भेजी गई फोटो को Your Instants सेक्शन में जाकर हटाया जा सकता है।

ये पढ़ें: AI ने बढ़ाई स्मार्टफोन खरीदारों की टेंशन, अब सस्ते 5G फोन मिलना हो सकता है मुश्किल

Recap और archive की सुविधा

Instants सिर्फ गायब होने वाली फोटो तक सीमित नहीं है। शेयर की गई Instants तस्वीरें निजी तौर पर archive में एक साल तक सेव रह सकती हैं। इन्हीं तस्वीरों से आप बाद में Instants recap बना सकते हैं और उसे Instagram Stories पर शेयर कर सकते हैं।

Recap बनाने के लिए इनबॉक्स में Instants पेज खोलें और ऊपर दिखने वाले चार छोटे बॉक्स वाले आइकन पर टैप करें। इसके बाद Your Instants सेक्शन में जाकर तस्वीरें चुनें और recap तैयार करें।

Instagram Instants बंद कैसे करें?

अगर आप अपने इनबॉक्स में Instants नहीं देखना चाहते, तो इसे बंद (hide) किया जा सकता है।

  • Instagram ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं।
  • ऊपर दाईं तरफ तीन लाइन वाले मेनू पर टैप करें।
  • Settings and activity खोलें।
  • What you see सेक्शन में जाएं।
  • Content preferences पर टैप करें।
  • अब Hide instants in inbox विकल्प को ऑन कर दें।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

कुल मिलाकर, Instants उन लोगों के लिए अच्छा फीचर है जो जल्दी और बिना ज़्यादा सोच-विचार के फोटो शेयर करना चाहते हैं। लेकिन अगर आपको इनबॉक्स में ऐसे गायब होने वाले फोटो पसंद नहीं हैं, तो Instagram ने इसे बंद करने का रास्ता भी दिया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

Imageमनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

Instagram Reorder Grid फीचर – सोचिए, पिछले साल किसी ट्रिप की या किसी ख़ास मौके की एक कमाल की फोटो आपने पोस्ट की थी, जो आपकी सबसे फेवरेट पोस्ट में से एक थी। लेकिन आज कोई आपकी प्रोफाइल खोलता है, तो वो फोटो कहीं नीचे, स्क्रॉल-दर-स्क्रॉल छुपी पड़ी रहती है। अब तक Instagram profile grid …

ImageMeta अब WhatsApp-Instagram के लिए भी लेगा पैसे? जानें क्या है पूरा मामला

Instagram, WhatsApp और Facebook अभी तक ज़्यादातर लोगों के लिए मुफ्त ऐप्स की तरह ही रहे हैं। लेकिन अब Meta इन ऐप्स में ऐसे paid (जो पैसे देकर ही इस्तेमाल करने को मिलेंगे) फीचर्स लाने की तैयारी कर रही है, जिनके लिए यूज़र्स को हर महीने पैसे देने पड़ सकते हैं। ध्यान रखने वाली बात …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products