WhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ है, जहाँ आप अपने पसंद का username पहले से अपने लिए रिज़र्व (reserve) कर सकते हैं। पूरा फीचर, यानी username से मैसेज भेजना-पाना, इस साल के आख़िर तक धीरे-धीरे सबके पास आएगा।

यहां मतलब ये है कि फिलहाल आप अपना नाम अभी “बुक” कर रहे हैं ताकि बाद में कोई और उसे न ले। और अच्छी बात ये है कि ये पूरी तरह आपकी मर्ज़ी पर है।

ये पढ़ें: WhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp Username क्या है और कैसे करें रिज़र्व – How to Reserve WhatsApp Username

सीधे शब्दों में, यूज़र नेम आपकी WhatsApp पहचान का एक ऐसा नाम है जो आपके फोन नंबर की जगह काम करता है। ये Instagram या X (Twitter) वाले हैंडल जैसा ही है। फ़र्क बस इतना कि WhatsApp पर इसका उद्देश्य आपका नंबर छुपाना है।

ज़रा सोचिए, दिन में कितनी बार आपको ऐसे लोगों को नंबर देना पड़ता है जिन्हें आप ठीक से जानते भी नहीं। सबसे ज़्यादा तो अगर आप किसी भी ऑफिस, सोसाइटी या स्कूल में अपनी बच्चों के लिए किसी पेरेंट्स के WhatsApp Group में हैं, तो आपका नंबर हर व्यक्ति को नज़र आता है। इसके अलावा OLX पर सामान बेचते समय खरीददार को, किसी ऑनलाइन सेलर को, डिलीवरी वाले को, कैब वाले को या किसी काम के सिलसिले में मिले अंजान व्यक्ति को। नंबर एक बार बाहर गया, तो उसके बाद आने वाले स्पैम कॉल और अनचाहे मैसेज भी झेलने पड़ते हैं। ये Username इसी समस्या का हल है। सामने वाले को सिर्फ़ आपका username पता होगा, नंबर नहीं।

ये पढ़ें: मनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

WhatsApp पर Username कैसे Reserve करें

अगर आपके फोन पर ये विकल्प पहले से आ चुका है, तो तरीका बेहद आसान है:

  1. सबसे पहले Play Store या App Store से अपना WhatsApp लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट कर लें।
  2. ऐप खोलकर Settings में जाएँ।
  3. यहाँ Account पर टैप करें।
  4. अब आपको Username का नया ऑप्शन दिखेगा, उस पर टैप करें।
  5. अपनी पसंद का नाम टाइप करें। WhatsApp उसी समय बता देगा कि वो नाम खाली है या किसी और ने ले लिया है।
  6. अगर आपका पहला नाम पहले से ले लिया गया हो, तो ऐप उसी से मिलते-जुलते कुछ सुझाव भी देगा। पसंद का नाम चुनकर सेव कर दें।

एक बात ध्यान रखें। ये फीचर सबके पास एक साथ नहीं आ रहा, बल्कि थोड़े-थोड़े यूज़र्स तक पहुँच रहा है। तो अगर अभी आपकी Settings में Username नहीं दिख रहा है, तो घबराने की बात नहीं। कुछ दिन या अगले अपडेट का इंतज़ार करें, ये आपके फोन पर भी आ जाएगा। Android और iOS, दोनों पर इसकी शुरुआत हो चुकी है।

यूज़रनेम रखने के नियम

नाम चुनते समय कुछ शर्तें हैं, जिन्हें जान लेना बेहतर है:

  • नाम 3 से 35 अक्षरों के बीच का होना चाहिए।
  • इसमें कम से कम एक अक्षर (letter) ज़रूरी है, और वो पहले स्थान पर होना चाहिए। यानी सिर्फ़ नंबरों से बना username नहीं चलेगा।
  • आप इसमें फुलस्टॉप (.) और अंडरस्कोर (_) इस्तेमाल कर सकते हैं, लेकिन लगातार दो फुलस्टॉप एक साथ नहीं रख सकते।

अगर आप क्रिएटर, छोटे बिज़नेस या किसी संस्था से जुड़े हैं, तो एक और सुविधा आपके काम की है। आप अपना Instagram या Facebook वाला वही username यहाँ भी ले सकते हैं, ताकि हर जगह आपकी पहचान एक जैसी रहे।

Username Key क्या है

WhatsApp ने इसके साथ एक और चीज़ जोड़ी है, जिसका नाम है username key। ये एक तरह का ताला है। आप चाहें तो इसे ऑन रख सकते हैं, ताकि सिर्फ़ username जान लेने भर से कोई आपको मैसेज न कर पाए। उसे आपकी key भी पता होनी चाहिए, तभी पहली बार बातचीत शुरू हो सकेगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिलहाल reservation के दौरान ये key 4 अंकों की रखी जा सकती है, और जब फीचर पूरी तरह लाइव होगा तो इसे अक्षरों-नंबरों वाले बड़े कोड में बदल दिया जाएगा। ये भी पूरी तरह वैकल्पिक है, ज़रूरी नहीं।

ये पढ़ें: Instagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

आपके नंबर और पुराने कॉन्टैक्ट्स का क्या होगा

Username लेने का ये मतलब नहीं कि आपका फोन नंबर नहीं रहेगा। अकाउंट बनाने के लिए नंबर अब भी ज़रूरी रहेगा। जिन लोगों के पास पहले से आपका नंबर सेव है, उनके साथ चैट पहले की तरह ही चलती रहेगी, उसमें कोई अंतर नहीं आएगा।

बदलाव सिर्फ़ नए लोगों के लिए है। जब पूरा फीचर लाइव हो जाएगा, तब किसी नए व्यक्ति या बिज़नेस को पहली बार मैसेज करने पर उन्हें आपका नंबर नहीं, सिर्फ़ username दिखेगा (अगर आपने username ऑन किया हो)। और हाँ, WhatsApp पर username खोजने वाली कोई डायरेक्टरी या सर्च नहीं है। किसी को आपसे जुड़ने के लिए आपका पूरा और सही username पता होना ज़रूरी है।

इससे सम्बंधित प्रश्न जो अक्सर पूछे जा सकते हैं (FAQ)

Q. क्या username रखना ज़रूरी है?

A. बिल्कुल नहीं। ये पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है। जो लोग नहीं लेना चाहते, वो पहले की तरह अपने नंबर से WhatsApp चलाते रहेंगे।

Q. मेरी Settings में अभी Username क्यों नहीं दिख रहा?

A. क्योंकि ये फीचर धीरे-धीरे रोल आउट हो रहा है। हर किसी के पास एक साथ नहीं आएगा। ऐप अपडेट रखें, आपके पास भी आ जाएगा।

Q. क्या reserve करते ही मैं username से चैट शुरू कर पाऊँगा?

A. अभी नहीं। अभी सिर्फ़ नाम बुक करने का चरण है। username से असल में मैसेज भेजने-पाने की सुविधा इस साल के आख़िर तक आएगी।

Q. क्या कोई मेरा नंबर देख पाएगा?

A. जिनके पास पहले से नंबर सेव है, उन्हें तो दिखेगा ही। लेकिन फीचर लाइव होने के बाद नए लोगों को सिर्फ़ आपका username दिखेगा।

Q. अगर मेरा पसंदीदा नाम किसी और ने ले लिया तो?

A. तो WhatsApp आपको मिलते-जुलते कुछ और नाम सुझा देगा। यही वजह है कि अच्छा नाम पाने के लिए जल्दी reserve कर लेना समझदारी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageइन 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर जिनके साथ अब होगा आपका सफर आसान

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर की कहानी पिछले कुछ सालों में पूरी तरह बदल चुकी है। जो स्कूटर कभी गिने-चुने लोगों की पसंद थे, अब आम परिवारों के रोज़मर्रा के सफर का हिस्सा बन गए हैं। आंकड़े भी यही बात कहते हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले …

ImageInstagram Instants कैसे इस्तेमाल करें? जानें इससे फोटो भेजने और बंद करने का पूरा तरीका

अगर आपके Instagram इनबॉक्स में अचानक कोई नई फोटो, स्टैक जैसी चीज़ दिख रही है, तो आप अकेले नहीं हैं। Instagram ने अपने यूज़र्स के लिए Instagram Instants नाम का नया फीचर शुरू किया है। यह उन लोगों के लिए है, जो बिना ज़्यादा एडिटिंग के तुरंत फोटो शेयर करना चाहते हैं। खास बात यह …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageInstagram ने लॉन्च किया Watch History फीचर: अब पुरानी Reels भी मिलेंगी झटपट, जानें कैसे करें इस्तेमाल

कभी ऐसा हुआ है कि आपने कोई Reel देखी, जानकारी भी काम की थी, लेकिन Save करना भूल गए? फिर दोबारा याद आया तो Instagram की गहराइयों में वो Reel गुम हो गई। अब इस झंझट का इलाज खुद Instagram ने निकाल लिया है। ये सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक नया Instagram Watch History feature फीचर …

Imageअब WhatsApp से ही कर सकेंगे मोबाइल रिचार्ज – नया फीचर आया, ऐप बदलने की झंझट खत्म

अगर आप हर बार मोबाइल रिचार्ज करने के लिए अलग ऐप खोलते हैं, प्लान ढूंढते हैं और फिर पेमेंट करते हैं, तो अब ये सब आसान होने वाला है। WhatsApp ने भारत में एक नया फीचर (WhatsApp mobile recharge) शुरू किया है, जिससे आप सीधे ऐप के अंदर ही अपना मोबाइल रिचार्ज कर सकते हैं। …

Discuss

Be the first to leave a comment.