एक नज़र में :
- WhatsApp Web पर अब वन-टू-वन और ग्रुप, दोनों तरह की वॉइस और वीडियो कॉल हो सकेंगी।
- कोई ऐप डाउनलोड करने की ज़रूरत नहीं है।
- चार नए फीचर भी आए हैं। Call Transfer, Waiting Room, QuickHD और Noise Suppression।
WhatsApp ने अपने ऑफिशियल ब्लॉग पर Web Calling की घोषणा कर दी है। यानी अब आप अपने लैपटॉप से ही ब्राउज़र में WhatsApp Web खोलकर सीधे वॉइस और वीडियो कॉल कर पाएंगे, वन-टू-वन और ग्रुप दोनों। इसके लिए डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड करना ज़रूरी नहीं है।
कंपनी के अनुसार ये कॉल एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड हैं, इन पर कोई समय-सीमा नहीं है और इनका कोई शुल्क नहीं है। ब्राउज़र से ही स्क्रीन शेयरिंग, रिएक्शन और पूरी कॉल हिस्ट्री वाला Calls टैब भी मिलेगा। WhatsApp ने बताया है कि ये फीचर उन लोगों के लिए है जिनके ऑफिस या शेयर किए हुए कंप्यूटर पर ऐप डाउनलोड करने की मनाही रहती है।
फरवरी 2026 में ये फीचर पहले बीटा यूज़र्स के लिए आया था, जून में ग्रुप कॉल तक बढ़ा और अब सबके लिए रोलआउट हो गया है।
ये पढ़ें: WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

WhatsApp Web Calling: लैपटॉप पर कॉल कैसे करें
- सभी डिवाइसों पर WhatsApp अपडेट कर लें।
- ब्राउज़र में web.whatsapp.com खोलें और फोन से QR कोड स्कैन करें।
- ऊपर Calls टैब पर जाएं और कॉल शुरू करें।
चार नए फीचर

Call Transfer – चलती कॉल को फोन से लैपटॉप या लैपटॉप से फोन पर भेज सकते हैं। कॉल कटेगी नहीं और किसी को दोबारा जुड़ना नहीं पड़ेगा।
Waiting Room – ग्रुप कॉल का लिंक बनाते समय Require approval to join ऑन कर दें। फिर लोग सीधे कॉल में नहीं आ पाएंगे, पहले वेटिंग रूम में रुकेंगे और आपकी मंज़ूरी के बाद जुड़ेंगे।
QuickHD – कंपनी का दावा है कि वीडियो कॉल के पहले कुछ सेकंड में ही HD क्वॉलिटी मिल जाएगी।
Noise Suppression – ये आसपास का शोर कम करता है। इसे कॉल के दौरान सेटिंग से कभी भी बंद या चालू कर सकते हैं।
ये पढ़ें: क्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत
कंपनी के अनुसार पाँचों फीचर धीरे-धीरे रोल आउट हो रहे हैं, इसलिए अपडेट के बाद भी न दिखें तो कुछ घंटे या एक-दो दिन इंतज़ार करना पड़ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।


































