WhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है।

भारत सरकार ने Meta को औपचारिक नोटिस भेजकर WhatsApp से इस नए Username फीचर का रोलआउट रोकने के लिए कहा है।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने इम्पर्सनेशन (किसी और के नाम से पेश आना), ठगी और ऑनलाइन स्कैम को लेकर चिंता जताते हुए ये आदेश दिया है। साथ ही Meta को 3 दिन का वक्त दिया गया है कि वो इस फीचर की पूरी जानकारी सामने रखे, जिसमें इसके सेफ्टी इंतज़ाम और रोलआउट प्लान भी शामिल हों।

ये पढ़ें: iPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी है? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

सरकार ने दखल क्यों दिया?

WhatsApp ने 29 जून को Username रिज़र्वेशन शुरू किए थे, जहां यूज़र Settings > Account > Username में जाकर 3 से 35 कैरेक्टर तक का अपना हैंडल चुन सकते हैं। इस फीचर के पीछे सबसे बड़ा उद्देश्य ये है कि आप किसी से WhatsApp पर बातचीत शुरू कर सकें, वो भी अपना फोन नंबर शेयर किए बिना।

लेकिन साइबर सिक्योरिटी एक्सपर्ट्स और कुछ स्टार्टअप फाउंडर्स ने चिंता जताई कि यूज़र ऐसे Username भी बना सकते हैं जो किसी बिज़नेस, सरकारी एजेंसी या किसी जानी-मानी हस्ती के नाम से मिलते-जुलते हों। इससे किसी और के नाम पर ठगी और फाइनेंशियल फ्रॉड का रास्ता खुल सकता है।

यही वजह रही कि रिज़र्वेशन खुलने की घोषणा के 48 घंटे के भीतर ही सरकार ने Meta को नोटिस थमा दिया।

ये पढ़ें: Netflix ने बदल दिया लॉगिन का नियम: अकाउंट शेयर करने वालों की बढ़ी मुश्किल, जानें आख़िर क्यों

WhatsApp ने इस पर क्या कहा?

WhatsApp के एक प्रवक्ता ने अपने सार्वजनिक बयान में कहा, “इम्पर्सनेशन से बचाने के लिए हमने सबसे बड़े और जाने-पहचाने नाम पहले ही रोककर रखे हैं, जैसे पब्लिक फिगर, सरकारी संस्थाएं, सेलिब्रिटीज़ और वेरिफाइड Meta अकाउंट, ताकि इन्हें सिर्फ इनके असली मालिक ही क्लेम कर पाएं। इसके अलावा, इन जाने-माने नामों से मिलते-जुलते Username भी रोककर रखे गए हैं।”

प्रवक्ता ने ये भी बताया कि किसी असली यूज़र को मैसेज करने के लिए सामने वाले को उसका पूरा और सटीक Username पता होना ज़रूरी है। साथ ही प्लेटफॉर्म इस बात पर भी लिमिट लगाएगा कि कोई एक अकाउंट कितने नए लोगों से संपर्क कर सकता है, और किसी का Username बार-बार अंदाज़े से ढूंढने की कोशिशों को ब्लॉक कर देगा।

कंपनी के मुताबिक उनके पास “ऐसे सिस्टम भी हैं जो इम्पर्सनेशन और गलत इस्तेमाल के आम पैटर्न को पहचानकर उन्हें हटा देते हैं।”

अब देखना ये होगा कि सरकार Meta को इस फीचर के लिए हरी झंडी देती है या नहीं। इस खबर को लिखे जाने तक, आज सुबह रिज़र्व किया गया मेरा Username मुझे अब भी दिख रहा था।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageTelegram बैन के पीछे WhatsApp का हाथ? – भड़के Durov ने Reliance-Meta पर लगाया आरोप, बैन न खुला तो ये हैं बेस्ट विकल्प

अगर आप उन करोड़ों लोगों में हैं जिनकी सुबह की शुरुआत Telegram खोलने से होती है, तो पिछले कुछ दिनों से आपको झटका लगा होगा, क्योंकि भारत में Telegram फिलहाल बंद है। सरकार ने 16 जून से 22 जून की मध्यरात्रि तक इस मैसेजिंग ऐप पर अस्थायी रोक लगाई है, और वजह है 21 जून …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products