iPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक आ जाता है। यानि दोनों के बीच फर्क बस ₹11,000 के आसपास का है। और यही एक बड़ी उलझन है, किसी के लिए 11,000 का फर्क मायने रखता है और कोई रोज़ के इस्तेमाल और कीमतों दोनों के हिसाब इन दोनों के बीच निर्णय नहीं कर पा रहा है।

तो क्या 11 हज़ार बचा लें या उतने में अगली जेनरेशन का फोन घर ले आएं? अगर यही सवाल आपके मन में भी है, तो नीचे हमने iPhone 17 vs iPhone 16 की तुलना इस सेल के हिसाब से की है, ताकि सेल में अपने लिए पूरा पैसा वसूल डिवाइस ले सकें।

ये पढ़ें: Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

iPhone 17 vs iPhone 16: स्पेसिफिकेशन

फीचरiPhone 17iPhone 16
डिस्प्ले6.3-इंच OLED, 120Hz ProMotion6.1-इंच OLED, 60Hz
ब्राइटनेस3000 निट्स तक2000 निट्स तक
प्रोसेसरA19 चिपA18 चिप
रैम8GB8GB
बेस स्टोरेज256GB128GB
रियर कैमरा48MP + 48MP अल्ट्रावाइड48MP + 12MP अल्ट्रावाइड
फ्रंट कैमरा18MP (Center Stage)12MP
बैटरी (वीडियो)30 घंटे तक22 घंटे तक
बिल्डCeramic Shield 2, IP68Ceramic Shield, IP68
वज़न204 ग्राम170 ग्राम
GOAT सेल कीमत~₹70,990~₹59,900

iPhone 17 vs iPhone 16: डिस्प्ले, परफॉरमेंस और कैमरा

iPhone 17 Review
Apple iPhone 16 Review with Pros Cons & verdict - Smartprix.com-11

डिस्प्ले के मामले में iPhone 17 साफ तौर पर आगे है। इसमें पहली बार किसी बेसिक iPhone को 120Hz ProMotion स्क्रीन मिली है, यानि स्क्रॉलिंग और गेमिंग पहले से कहीं ज़्यादा स्मूद महसूस होती है। iPhone 16 की 6.1-इंच स्क्रीन भी शार्प और अच्छी है, लेकिन यह 60Hz पर चलती है, और तेज़ धूप में iPhone 17 की 3000 निट्स ब्राइटनेस का मुकाबला थोड़ा मुश्किल हो जाता है।

परफॉरमेंस में भी नया A19 चिप iPhone 17 को बढ़त देता है। हालांकि सच कहूँ तो रोज़मर्रा के इस्तेमाल में iPhone 16 का A18 चिप भी किसी से कम नहीं, और अगले कई साल तक आराम से साथ निभाएगा।

कैमरे में दोनों के पास 48MP का मेन सेंसर है, पर iPhone 17 में अल्ट्रावाइड लेंस भी 48MP का हो गया है, जबकि iPhone 16 में यह 12MP है। सबसे मज़ेदार बदलाव सेल्फी में है, जहाँ iPhone 17 का नया 18MP स्क्वायर सेंसर Center Stage के साथ आता है, जो ग्रुप सेल्फी को अपने-आप फ्रेम कर लेता है।

iPhone 17 vs iPhone 16: बैटरी और बिल्ड

Apple iPhone 16 Review with Pros Cons & verdict - Smartprix.com-26
iPhone 17 Review

बैटरी में बढ़त भी iPhone 17 के पास ही रहती है। Apple का दावा है कि यह एक बार चार्ज पर 30 घंटे तक वीडियो चला सकता है, वहीँ iPhone 16 का आंकड़ा 22 घंटे तक का है। आगे और पीछे, दोनों तरफ iPhone 17 को ज़्यादा मज़बूत Ceramic Shield 2 भी मिलता है।

पर यहीं iPhone 16 अपनी एक खूबी दिखा जाता है। यह सिर्फ 170 ग्राम का है, जबकि बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी के चलते iPhone 17 का वज़न 204 ग्राम तक पहुँच जाता है। यानि अगर आपको हल्का और एक हाथ में आराम से फिट होने वाला फोन पसंद है, तो iPhone 16 इस मामले में ज़्यादा बेहतर लगेगा।

लेकिन कीमत के हिसाब से कौन सा चुनें

GOAT सेल में दोनों की एफ्फेक्टिव प्राइस कुछ ऐसी रहने वाली है:

  • iPhone 16 (128GB) – करीब ₹59,900 (लॉन्च कीमत ₹79,900)
  • iPhone 17 (256GB) – करीब ₹70,990 (लॉन्च कीमत ₹82,900)

ध्यान देने वाली बात यह है कि iPhone 17 की बेस स्टोरेज ही 256GB है, यानी iPhone 16 के 128GB से दोगुनी। ऊपर से ICICI, बैंक ऑफ बड़ौदा और HSBC के क्रेडिट कार्ड पर 10% तक इंस्टैंट डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस मिलाकर इन दोनों की सेल प्राइस में अंतर और कम रह जाएगा।

एक बात और। मेमोरी चिप्स की बढ़ती कीमतों के चलते खबरें हैं कि Apple आने वाले समय में iPhone 17 के दाम बढ़ा सकता है। ऐसे में सेल के दौरान मिल रही यह कीमत और भी अहम हो जाती है।

ये पढ़ें: iPhone 16 रिव्यु: Pro जैसी परफॉरमेंस और बजट में फिट

तो समझदारी किसमें है

अगर बजट थोड़ी भी इजाज़त देता है, तो मैं कहूँगी कि iPhone 17 ज़्यादा समझदारी भरा सौदा है। सिर्फ ₹11,000 के आसपास के अंतर में दोगुनी स्टोरेज, 120Hz स्क्रीन, नया चिप, बेहतर बैटरी और बेहतर सेल्फी कैमरा मिल रहा है, जो अगले चार-पाँच साल तक फोन को नया बनाए रखेगा।

वहीँ iPhone 16 उनके लिए बढ़िया है जिनका बजट टाइट है, या जिन्हें हल्का और कॉम्पैक्ट फोन चाहिए। यह आज भी एक शानदार iPhone है, iOS 26 चलाता है और Apple Intelligence भी सपोर्ट करता है। बस कुछ नए फीचर्स के साथ हल्का समझौता करना होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. GOAT सेल कब से शुरू है?

A. 4 जुलाई 2026 से। Flipkart Plus और Black मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा।

Q. क्या iPhone 16 अब भी लेना ठीक है?

A. बिल्कुल। यह iOS 26 और Apple Intelligence दोनों सपोर्ट करता है, और रोज़मर्रा के इस्तेमाल में सालों साथ देगा।

Q. iPhone 17 और iPhone 16 में सबसे बड़ा फर्क क्या है?

A. 120Hz ProMotion डिस्प्ले, दोगुनी बेस स्टोरेज (256GB), नया A19 चिप और ज़्यादा बेहतर सेल्फी कैमरा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus की फ्लैगशिप वाली स्मूदनेस अब बाकी फोन्स में भी – Nord 7 और 16R में 185Hz डिस्प्ले की तैयारी

OnePlus अपने सबसे स्मूद डिस्प्ले को अब सिर्फ़ महँगे फ्लैगशिप तक सीमित नहीं रखना चाहता। एक नई लीक के अनुसार कंपनी अपने अपकमिंग OnePlus 16R और OnePlus Nord 7 में भी 185Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले दे सकती है। यही वो पैनल है, जो इसके अगले फ्लैगशिप OnePlus 16 में आने की चर्चा है। ये …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

ImageFlipkart Sasa Lele Sale 9 मई से: iPhone 17 पर मिल सकता है सबसे बड़ा डिस्काउंट, जानें पूरी डिटेल

Flipkart फिर से अपनी Sasa Lele Sale लेकर आ रहा है, जो 9 मई से शुरू होगी। अगर आप नया फोन लेने का सोच रहे हैं लेकिन सही मौके का इंतज़ार कर रहे थे, तो ये वही मौका हो सकता है। अच्छी बात ये है कि Plus और Black मेंबर्स को 8 मई से ही, …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

ImageOnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: ₹50,000 से ₹60,000 का सेगमेंट थोड़ा अजीब है। यहां फोनों की भीड़ तो नहीं मिलती, लेकिन जो फोन हैं, उनमें दम भी ख़ूब है। इसी बजट में आज हम दो फोनों की बात करेंगे, जिनमें से एक पिछले साल का फ्लैगशिप किलर है और दूसरा हाल ही में लॉन्च हुआ …

Discuss

Be the first to leave a comment.