iPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple का iPhone 17 और Samsung का Galaxy S25 Ultra।

अगर आप भी अच्छे डिस्काउंट के साथ इन दोनों में किसी फोन को लेने का मन बना रहे हैं, तो एक उलझन तो होगी ही। वही फोन Amazon पर सस्ता पड़ेगा या Flipkart पर? इन दोनों फोनों की बेहतर डील अलग-अलग साइटों पर बन रही है। आपके मन की दुविधा को हल करने के लिए हमने इन दोनों फोनों की कीमत, सेल में मिलने वाला डिस्काउंट और कहाँ बेहतर डील मिलेगी, ये सारी जानकारी देने की कोशिश की है।

एक बात पहले साफ कर दें। सेल की कुछ कीमतें कंपनियों ने पक्के तौर पर बता दी हैं, और कुछ पिछली सेल तथा अभी की लिस्टिंग के आधार पर अनुमान हैं। हमने हर जगह यही फर्क भी बता दिया है।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

iPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: कीमतें

फोनलॉन्च कीमत (256GB)अभी की कीमत (सेल से पहले)Amazon Prime DayFlipkart GOAT Sale
iPhone 17₹82,900~₹76,900अभी कन्फर्म नहीं~₹70,900 (इफेक्टिव)
Galaxy S25 Ultra₹1,29,999~₹92,000–94,000₹84,999अभी कन्फर्म नहीं

ऊपर की सेल कीमतें बैंक ऑफर और एक्सचेंज मिलाकर बनने वाली इफेक्टिव कीमतें हैं। जहां डिस्काउंट नहीं बताया गया है, वहां कंपनी ने अभी तक बेस मॉडल का पक्का रेट सामने नहीं रखा है। असली रेट 4 जुलाई को सेल लाइव होते ही तय होंगे।

iPhone 17: कीमत का सफर और बेहतर साइट

iPhone 17 सितंबर 2025 में ₹82,900 (256GB) की कीमत पर लॉन्च हुआ था। एक बात यहां ध्यान देने वाली है। इस साल मेमोरी चिप्स महंगी होने से कई Android फोन के दाम बढ़े, लेकिन Apple ने iPhone को इस बढ़ोतरी से बचा लिया। उल्टा, अभी सेल से पहले ही ये फोन Flipkart पर करीब ₹76,900 में मिल रहा है, यानी लॉन्च कीमत से थोड़ा नीचे।

Flipkart GOAT Sale में इसकी इफेक्टिव कीमत करीब ₹70,900 तक आ रही है, बैंक ऑफर मिलाकर। ये लॉन्च कीमत से करीब ₹12,000 कम है। वहीं Amazon Prime Day पर Apple ने अभी बेस iPhone 17 पर मिलने वाले डिस्काउंट की जानकारी नहीं दी है। अब तक सिर्फ iPhone 17 Pro की डील (₹1,12,900) सामने आई है। इसलिए बेस मॉडल के लिए इस समय जो कन्फर्म नंबर मौजूद है, वो Flipkart का ही है।

Galaxy S25 Ultra: कीमत का सफर और बेहतर साइट

Galaxy S25 Ultra जनवरी 2025 में ₹1,29,999 (256GB) पर लॉन्च हुआ था। डेढ़ साल पुराना फ्लैगशिप होने की वजह से इसकी कीमत काफी गिर चुकी है और अभी ये करीब ₹92,000 से ₹94,000 के बीच मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra Review with Pros and Cons - Smartprix.com

Amazon Prime Day पर इसकी डील सबसे साफ है। यहां 256GB वेरिएंट ₹84,999 में मिल रहा है, जो लॉन्च कीमत से करीब ₹45,000 कम है। दूसरी तरफ Flipkart GOAT Sale में इसका रेट अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग बताया जा रहा है, किसी में ₹82,499 तो किसी में ₹94,689 तक।

  • iPhone 17 चाहिए तो Flipkart GOAT Sale देखिए, क्योंकि यहां बेस मॉडल की कन्फर्म इफेक्टिव कीमत करीब ₹70,900 है और Amazon ने बेस मॉडल का रेट अभी खोला ही नहीं।
  • Galaxy S25 Ultra चाहिए तो Amazon Prime Day देखिए, जहां ₹84,999 की पक्की डील मौजूद है, जबकि Flipkart का रेट अभी साफ नहीं है।

अच्छी बात ये है कि दोनों सेल एक ही समय (4 से 6 जुलाई) चल रही हैं, इसलिए 4 जुलाई को दोनों साइटों पर लाइव कीमत जानकार निर्णय लेना सबसे सुरक्षित तरीका रहेगा।

ये पढ़ें: OnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

बैंक ऑफर, एक्सचेंज और EMI

  • Amazon Prime Day पर चुनिंदा SBI और Axis Bank कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट, साथ में Amazon Pay ICICI कार्ड पर कैशबैक और No Cost EMI की बात कही गई है।
  • Flipkart GOAT Sale पर Bank of Baroda, HSBC और ICICI Bank कार्ड पर 10% तक इंस्टेंट डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और No Cost EMI का जिक्र है।

एक्सचेंज बोनस पूरी तरह आपके पुराने फोन की हालत और मॉडल पर टिका होता है, इसलिए स्क्रीन पर दिखने वाली फाइनल कीमत हर किसी के लिए थोड़ी अलग हो सकती है।

दोनों फोन के स्पेक्स, एक नज़र में

सेल और डिस्काउंट के अलावा, आपको फोन में क्या चाहिए या कौन सा फीचर आपकी प्राथमिकता है, उस पर आपका निर्णय निर्भर करता है, इसीलिए यहां हमने दोनों फोनों के फीचर यहां बताये हैं।

स्पेकiPhone 17Galaxy S25 Ultra
डिस्प्ले6.3″ LTPO OLED, 120Hz, 3000 निट्स6.9″ LTPO AMOLED, 120Hz, 2600 निट्स
प्रोसेसरApple A19 (3nm)Snapdragon 8 Elite for Galaxy (3nm)
रैम / स्टोरेज8GB / 256GB, 512GB12GB / 256GB, 512GB, 1TB
रियर कैमरा48MP मेन + 48MP अल्ट्रावाइड200MP मेन + 50MP अल्ट्रावाइड + 10MP (3x) + 50MP पेरिस्कोप (5x)
ज़ूमसिर्फ डिजिटल ज़ूम5x तक ऑप्टिकल ज़ूम
फ्रंट कैमरा18MP12MP
बैटरी3692mAh5000mAh
चार्जिंग25W वायर्ड, 25W MagSafe वायरलेस45W वायर्ड, 15W वायरलेस
वज़न / बिल्ड177g, एल्युमिनियम, IP68218g, टाइटेनियम, IP68
सॉफ्टवेयरiOS 26 पर आया, अब iOS 26.xOne UI 7 (Android 15) पर आया, अब One UI 8 (Android 16)
अपडेटApple का कोई तय आंकड़ा नहीं (~6 साल तक अनुमानित)7 साल OS + 7 साल सिक्योरिटी अपडेट (कंपनी का वादा)
खासMagSafe, Face ID, सैटेलाइट SOSS-Pen, अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट, Samsung DeX

छोटे और हल्के फोन के शौकीन हैं तो iPhone 17 जेब और हाथ, दोनों में हल्का बैठता है, और iOS के साथ लंबा साथ देता है। पर इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है, तो दूर की चीज़ों को क्लिक करते समय ऑप्टिकल ज़ूम की कमी आपको महसूस हो सकती है, और बैटरी तथा चार्जिंग भी Ultra से पीछे है।

दूसरी तरफ Galaxy S25 Ultra बड़ी 6.9 इंच स्क्रीन, S-Pen, 200MP कैमरा, 5x ऑप्टिकल ज़ूम और 5000mAh बैटरी के साथ फीचर्स का पूरा पैकेज है। यानी सवाल “कौन बेहतर” का नहीं, बल्कि “आपको चाहिए क्या” का है। कॉम्पैक्ट प्रीमियम iPhone या हर काम में सक्षम बड़ा Android फ्लैगशिप।

सेल में खरीदने से पहले

एक आखिरी सलाह। सेल की कीमतें आखिरी वक्त तक बदलती रहती हैं, और बैंक ऑफर भी रोज़ अलग हो सकते हैं। इसलिए 4 जुलाई को सेल लाइव होते ही, फोन का बेस रेट, उस दिन का बैंक ऑफर और एक्सचेंज वैल्यू, तीनों मिलाकर फाइनल कीमत जांच लीजिए। तभी पता चलेगा कि उस पल में असल में सस्ता कौन पड़ रहा है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q. iPhone 17 Amazon पर सस्ता है या Flipkart पर?

A. अभी की जानकारी के हिसाब से Flipkart GOAT Sale पर, जहां इसकी इफेक्टिव कीमत करीब ₹70,900 बताई गई है। Amazon ने बेस iPhone 17 का रेट अभी तक कन्फर्म नहीं किया है।

Q. Galaxy S25 Ultra की सेल कीमत कितनी है?

A. Amazon Prime Day पर 256GB वेरिएंट ₹84,999 में मिल रहा है, जो सबसे पक्का नंबर है। Flipkart GOAT का रेट अलग-अलग रिपोर्ट्स में अलग है, इसलिए उसे सेल के दिन खुद जांचें।

Q. दोनों सेल कब तक चलेंगी?

A. Amazon Prime Day 4 से 6 जुलाई तक है। Flipkart GOAT Sale 4 जुलाई से शुरू हो रही है, Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWhatsApp के नए Username फीचर पर सरकार सख्त – Meta को रोलआउट रोकने का आदेश

अभी हाल ही में हमने आपको WhatsApp के नए Username फीचर के बारे में पूरी जानकारी दी थी कि ये फीचर इस साल के आखिर में लाइव होने से पहले आप अपना Username कैसे रिज़र्व कर सकते हैं और इसका फायदा क्या-क्या है। लेकिन आज इसी फीचर को लेकर एक बड़ा मोड़ आ गया है। …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

ImageiPhone 17 vs iPhone 16: Flipkart GOAT Sale में कौन सा खरीदना समझदारी? जानें फीचरों व कीमतों का अंतर

GOAT सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और इस बार iPhone लेने की सोच रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि iPhone 16 उठाएं या थोड़े पैसे और जोड़कर सीधे iPhone 17। सेल में iPhone 16 करीब ₹59,900 का पड़ रहा है, जबकि iPhone 17 ऑफर्स के साथ ₹70,990 तक …

ImageGalaxy M47 vs iQOO Z11x: AMOLED और 6 साल का अपडेट या बड़ी बैटरी और दमदार गेमिंग, किसके लिए कौन सा सही?

Galaxy M47 vs iQOO Z11x: Samsung ने हाल ही में अपनी M-सीरीज़ की भारत में वापसी कराते हुए Galaxy M47 5G लॉन्च किया है, और इसकी सीधी टक्कर है उस iQOO Z11x से, जो इस साल मार्च में आया है और तभी से ही इस बजट में कई लोगों की पसंद बना हुआ है। दोनों …

ImageGalaxy S26 Ultra vs vivo X300 Pro: कौन है असली Android किंग? कैमरा, बैटरी और परफॉर्मेंस में जबरदस्त टक्कर

Galaxy S26 Ultra और vivo X300 Pro एक ही दुनिया के फोन नहीं हैं। एक तरफ Samsung का सबसे प्रीमियम फ्लैगशिप है, जिसके साथ सालों की ब्रांड पहचान और वफादार यूज़र बेस जुड़ा है। दूसरी तरफ vivo है, जो इस साल के सबसे ज़्यादा और बेहतरीन स्पेक्स वाले फोनों में से एक लेकर आया है …

Discuss

Be the first to leave a comment.