Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z Fold 8 से पर्दा उठने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो ये इवेंट लंदन में होगा, और भारत में भी फोन उसी दिन पेश किया जाएगा।

ये पढ़ें: जुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

Galaxy Z Fold 8 लॉन्च डेट

टिपस्टर्स (Ice Universe, Max Jambor) के अनुसार 22 जुलाई के इस इवेंट में Galaxy Z Flip 8 और एक ″Ultra″ वेरिएंट भी पेश किया जा सकता है। ये Ultra वर्ज़न पहले से चले आ रहे पतले वाले फोल्ड फोन का सक्सेसर होगा।

Galaxy Z Fold 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन (लीक)

लीक्स के मुताबिक इसमें अंदर की तरफ करीब 8 इंच की LTPO AMOLED डिस्प्ले और बाहर 6.5 इंच का कवर डिस्प्ले मिल सकता है, दोनों 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ। परफॉर्मेंस के लिए इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 (for Galaxy) प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो सबसे बड़ा अपग्रेड कैमरे में दिख सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 200MP का मेन कैमरा दिया जा सकता है। हालांकि कुछ लीक्स इस कैमरे को “Ultra” वेरिएंट से जोड़ रही हैं। लेकिन कैमरा के मामले में इसके बाद भी Galaxy Z Fold 8 Ultra बेहतर होगा क्योंकि उसमें बेहतर अल्ट्रा वाइड और एक टेलीफोटो सेंसर भी मिलेंगे। वहीँ Fold 8 ड्यूल सेंसर के साथ आने की खबरें हैं।

इस नए फोल्ड में बैटरी 5000mAh की मिलने की उम्मीद है, जो Z Fold 7 की 4400mAh से बड़ी होगी और 45W चार्जिंग सपोर्ट कर सकती है।

संभावित कीमत

भारत में इसकी कीमत को लेकर अभी सिर्फ अनुमान हैं। अलग-अलग रिपोर्ट्स इसे करीब ₹1.80 लाख से ऊपर बता रही हैं, पर असली कीमत लॉन्च पर ही साफ होगी।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold 8 vs Fold 8 Ultra: जानिए दोनों में कितना अंतर?

बता दें कि ऊपर दी गई सभी जानकारी लीक्स और रिपोर्ट्स पर आधारित है। Samsung ने Galaxy Z Fold 8 को लेकर आधिकारिक तौर पर अभी कुछ भी कन्फर्म नहीं किया है, फाइनल डिटेल के लिए लॉन्च तक का इंतज़ार करना बेहतर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagerealme 16x vs 15x: स्क्रीन और चिप वही हैं, तो ज़्यादा पैसे किस चीज़ के लिए?

realme 15x पिछले अक्टूबर में ₹16,999 की कीमत पर आया था। वहीँ realme 16x आज ₹27,999 पर आया है, और वो भी उसी 6GB+128GB कॉन्फिगरेशन में। इन दोनों फोनों में डिस्प्ले एक ही है, चिपसेट एक ही है, और बैटरी भी 7,000mAh की एक ही है। नए मॉडल के पास अपना बचाव है, और वो …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Discuss

Be the first to leave a comment.