Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

TLDR:

  • Samsung का नया फ्लैगशिप फोल्ड: Galaxy Z Fold 8 Ultra पिछले Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है, 8-इंच के बड़े फोल्डेबल डिस्प्ले के साथ।
  • 200MP का दमदार कैमरा: 200MP प्राइमरी, 50MP अल्ट्रावाइड और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP टेलीफोटो लेंस।
  • पावर और बिल्ड: Snapdragon 8 Elite Gen 5 (for Galaxy), 16GB तक रैम, 5,000mAh बैटरी और नया Flex Titanium हिंज।

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है।

इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर और 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। सबसे खास बात यह है कि इस फोन में अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो, दोनों लेंस मिलते हैं, जो इसे लाइनअप के दूसरे Fold मॉडल से अलग बनाते हैं। आइए इसकी कीमत और खूबियों पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Galaxy Z Fold 8 Ultra की कीमत और सेल

Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra को भारत में तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी कीमत इस प्रकार है:

  • 12GB + 256GB: ₹1,99,999
  • 12GB + 512GB: ₹2,19,999
  • 16GB + 1TB: ₹2,59,999

कंपनी ने भारत में इसकी प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है, और यह अपने आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर, रिटेल पार्टनर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। फोन की बिक्री आने वाले कुछ हफ्तों में शुरू होगी।

Galaxy Z Fold 8 Ultra स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले इस फोन की सबसे बड़ी खूबियों में से एक है। खोलने पर आपको 8-इंच का फोल्डेबल मेन डिस्प्ले मिलता है, जिसका रेज़ॉल्यूशन 2,504 × 2,256 पिक्सल है। वहीं बाहर की तरफ 6.5-इंच का कवर डिस्प्ले दिया गया है, जिससे फोन बंद रहने पर भी आप ज़्यादातर काम आसानी से कर सकते हैं। दोनों स्क्रीन 120Hz एडाप्टिव रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती हैं।

बनावट के मामले में Samsung ने इस फोन में नया Flex Titanium हिंज इस्तेमाल किया है, जिसके साथ IP48 रेटिंग वाली धूल और पानी से सुरक्षा भी दी गई है। खुलने पर फोन की मोटाई सिर्फ 4.1mm और बंद होने पर 8.9mm रह जाती है, जबकि इसका वज़न करीब 215 ग्राम है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में Qualcomm का Snapdragon 8 Elite Gen 5 (for Galaxy) प्रोसेसर मौजूद है, जिसे 16GB तक रैम और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। यह इस साल के दूसरे Galaxy फ्लैगशिप फोनों वाला ही टॉप-लेवल प्रोसेसर है, यानी हैवी मल्टीटास्किंग और गेमिंग में आपको दिक़्क़त नहीं आनी चाहिए।

कैमरा इस फ्लैगशिप की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर, एक नया 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 10MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। यानी दूर की चीज़ों को बिना क्वॉलिटी घटाए ज़ूम करना यहां आसान हो जाता है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए कवर और इनर, दोनों स्क्रीन पर एक-एक 10MP कैमरा मौजूद है।

बैटरी के मोर्चे पर फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है, जो 45W वायर्ड और 20W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी के मुताबिक यह अब तक की किसी भी Samsung Fold में दी गई सबसे बड़ी बैटरी है।

Galaxy Z Fold 8 Ultra चार रंगों, ग्रेफाइट (Graphite), क्रीम (Cream), वायलेट शैडो (Violet Shadow) और ग्रीन शैडो (Green Shadow) में उपलब्ध है, जिनमें से ग्रीन शैडो सिर्फ ऑनलाइन मिलेगा। सॉफ्टवेयर के तौर पर यह फोन Android 17 पर आधारित One UI 9.0 के साथ आता है, और कंपनी इस पर कई साल तक के OS व सिक्योरिटी अपडेट देगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image1 नवंबर से Delhi में बाहर की non-BS6 गाड़ियों की नो एंट्री, घर बैठे ऐसे चेक करें अपनी गाड़ी

एक नज़र में : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 20 अक्टूबर को ऐलान किया है कि 1 नवंबर से 31 जनवरी तक दिल्ली के बाहर रजिस्टर हुई non-BS6 गाड़ियों की राजधानी में एंट्री बंद रहेगी। यानी फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा या गाज़ियाबाद नंबर की पुरानी गाड़ियों पर सीधा असर पड़ेगा। साथ ही ‘No PUC, No …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageSamsung Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च – नए चिपसेट के साथ आया सबसे हल्का Flip, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना नया क्लैमशेल फोल्डेबल Galaxy Z Flip 8 भारत में लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Galaxy Z Flip 7 का सक्सेसर है और लाइनअप के तीन नए फोल्डेबल फोनों में सबसे किफायती विकल्प है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव प्रोसेसर और वज़न में है। कैमरा, …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.