लॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे पहले ही रिज़र्वेशन शुरू कर दिया है।

भारत में फोल्डेबल फोन का क्रेज़ किस कदर बढ़ा है, ये पिछली बार साफ दिखा था। Galaxy Z Fold 7 और Z Flip 7 सीरीज़ को लॉन्च के बाद सिर्फ 48 घंटों में करीब 2.1 लाख प्री-ऑर्डर मिले थे, जो उस वक्त एक रिकॉर्ड था और लगभग S25 सीरीज़ के बराबर पहुँच गया था। इसी भरोसे के साथ Samsung इस बार फिर जल्दी बुकिंग लेकर आया है।

₹999 में बुकिंग, बदले में क्या मिलेगा

इस बार एंट्री पिछली बार से सस्ती है। Samsung India Store पर आप सिर्फ ₹999 देकर फोन को रिज़र्व कर सकते हैं, जबकि पिछली बार ये रकम ₹1,999 थी। रिज़र्व करने वालों को ₹2,799 का वाउचर पक्का मिलेगा, यानी ये किसी लकी ड्रॉ पर नहीं टिका है। दिलचस्प ये भी है कि जहाँ US जैसे बाज़ारों में इस बार रिज़र्वेशन के फायदे थोड़े घटा दिए गए हैं, वहीँ भारत में कंपनी लगभग 3,000 के वाउचर के साथ आई है।

अगर आपका प्रश्न ये है कि ये रकम आपको फोन से अलग देनी होगी या नुकसान तो नहीं होगा, तो ऐसा बिलकुल नहीं है। फोन को खरीदते वक्त ये ₹999 फोन की कीमत में एडजस्ट हो जाएंगे, और अगर आप बाद में फोन नहीं भी खरीदना चाहते हैं, तो पूरी रकम रिफंड हो जाएगी। ये विंडो 22 जुलाई तक या प्री-बुकिंग शुरू होने तक खुली रहेगी।

किस फोन की बुकिंग, और कीमत का क्या

यहाँ एक बात साफ कर देना ज़रूरी है। ये रिज़र्वेशन किसी एक मॉडल का नहीं है, बल्कि आप ₹999 देकर अपनी जगह पक्की कर रहे हैं और बाद में Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra या Z Flip 8, जो भी लें, उसमें ये रकम एडजस्ट हो जाएगी। भारत की ऑफिशियल कीमत अभी नहीं आई है, हालाँकि रिपोर्ट्स के अनुसार Fold 8 करीब ₹1,79,999, Flip 8 करीब ₹1,14,999 और Fold 8 Ultra करीब ₹1,99,990 से शुरू हो सकता है।

तो अभी बुकिंग करें या नहीं

अगर आप पहले से एक फोल्डेबल लेने का मन बना चुके हैं, तो रिफंडेबल होने की वजह से इसमें जोखिम कोई नहीं है और ₹2,799 का वाउचर और बोनस है। लेकिन फिर भी अगर आप पहले फाइनल कीमत और फीचर देखकर तय करना चाहते हैं, तो 22 जुलाई तक रुकने में भी कोई नुकसान नहीं है।

Fold 8 vs Fold 8 Ultra vs Flip 8: संभावित स्पेक्स

फीचरGalaxy Z Fold 8Galaxy Z Flip 8Galaxy Z Fold 8 Ultra
मेन डिस्प्ले7.6″ QHD+ AMOLED, 120Hz6.9″ AMOLED, 120Hz8″ AMOLED, 120Hz
कवर डिस्प्ले5.5″ QHD+4.1″6.5″
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5Snapdragon 8 Elite Gen 5 (कुछ देशों में Exynos 2600)Snapdragon 8 Elite Gen 5
रैम / स्टोरेज12GB / 1TB तक12GB तक12GB / 1TB तक
रियर कैमरा50MP + 50MP अल्ट्रावाइड50MP + 12MP अल्ट्रावाइड200MP + 50MP अल्ट्रावाइड + 10MP 3x टेलीफोटो
सेल्फी कैमरा10MP (दोनों स्क्रीन)10MP10MP (दोनों स्क्रीन)
बैटरी4,800mAh4,300mAh5,000mAh
चार्जिंग45W वायर्ड + 15W वायरलेस25W वायर्ड + 15W वायरलेस45W वायर्ड + 15W वायरलेस
संभावित कीमत~₹1,79,999~₹1,14,999~₹1,99,990

ऊपर दिए सभी स्पेक्स और कीमतें लीक और रिपोर्ट्स पर आधारित हैं। Samsung ने इन्हें ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है, इसलिए पक्की जानकारी के लिए 22 जुलाई तक इंतज़ार हम सभी को है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

Samsung के अगले फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 का इंतज़ार कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। इस फोन के भारत में लॉन्च होने की तारीख लीक हो गई है। लीक के अनुसार कंपनी अपना अगला Galaxy Unpacked इवेंट 22 जुलाई को कर सकती है, और इसी दिन Galaxy Z …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Discuss

Be the first to leave a comment.