Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra से लेकर Watch 9 तक, Unpacked इवेंट से पहले लीक हुई सबकी कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung के अगले Galaxy Unpacked से ठीक पहले उसके पूरे 2026 फोल्डेबल और स्मार्टवॉच लाइनअप की कीमतें लीक हो गई हैं। इस बार Galaxy Z Fold 8, Z Flip 8 के अलावा Galaxy Z Fold 8 Ultra भी आएगा। इसके अलावा Watch 9 भी इसी समय लॉन्च होगी।

आपको असमंजस न हो, इसीलिए बता देते हैं कि Galaxy Z Fold 8 Ultra नया फोन नहीं है, बल्कि Fold 7 का सक्सेसर ही है, जिसके नाम में इस बार कंपनी ने Ultra जोड़ दिया है। वहीँ Fold 8 इस बार की हाईलाइट है जो लम्बाई से छोटा और पिछले फोल्डेबल के मुकाबले में चौड़ा होगा। अब बात करें कीमतों की तो, अगर आप एक फोल्डेबल फोन लेने का मन बना रहे थे, तो एक बात पहले जान लीजिए, इस बार लगभग हर डिवाइस पिछली पीढ़ी से महँगा होने वाला है।

ये पढ़ें: iPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

लीक हुई कीमतें (यूरोप)

  • Galaxy Z Fold 8: €1,999 (256GB) से शुरू, €2,599 (1TB) तक
  • Galaxy Z Fold 8 Ultra: €2,199 (256GB) से शुरू, €2,799 (1TB) तक
  • Galaxy Z Flip 8: €1,299 (256GB) / €1,499 (512GB)
  • Galaxy Watch 9: €409 (40mm) से शुरू, LTE के लिए करीब €30 ज़्यादा

रिपोर्ट के अनुसार Flip 8 पिछली बार से €100 और Fold 8 Ultra का टॉप मॉडल €280 तक महँगा हो सकता है।

ये सारी लीक जर्मन टेक पब्लिकेशन WinFuture की रिपोर्ट से आई है, और ये कीमतें यूरोप की हैं। भारत की कीमतें अभी सामने नहीं आई हैं।

ये पढ़ें: मिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

“Fold 8 Ultra” क्या है

ये इस बार के फोल्डेबल सीरीज़ का सबसे प्रीमियम मॉडल होगा, जो स्टैंडर्ड Fold 8 (Wide) से ऊपर होगा। टिपस्टर्स के मुताबिक इसमें बड़ा 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया जाएगा। Galaxy Z Fold 8 Ultra बेहतर होगा क्योंकि उसमें बेहतर अल्ट्रा-वाइड और टेलीफोटो सेंसर भी मिलेंगे। वहीँ Fold 8 ड्यूल सेंसर के साथ आने की खबरें हैं। साथ ही इसमें S Pen सपोर्ट की वापसी भी हो सकती है।

Galaxy Watch 9 और Watch Ultra 2 भी इसी इवेंट में पेश किए जाएँगे। सभी की पूरी डिटेल 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Unpacked पर सामने आएगी।

ये पढ़ें: Samsung Galaxy Z Fold 8 की भारत लॉन्च डेट लीक: जानें कब होगा ये लॉन्च और क्या होगा खास

फिलहाल ये सभी कीमतें और फीचर्स लीक पर आधारित हैं, Samsung ने आधिकारिक तौर पर इनकी पुष्टि नहीं की है, इसलिए फाइनल डिटेल के लिए लॉन्च तक इंतज़ार करना बेहतर है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageGalaxy Z Fold 8 सीरीज़ आज होगी लॉन्च, लेकिन क्या 8वीं जनरेशन में भी फोल्डेबल इन 5 सवालों का जवाब दे पाएगी?

Samsung आज (22 जुलाई) लंदन में अपने Galaxy Unpacked इवेंट में Galaxy Z Fold 8 सीरीज़, यानी Galaxy Z Fold 8 और Galaxy Z Fold 8 Ultra, साथ ही Z Flip 8 और Watch 9 सीरीज़ से पर्दा उठा रहा है। भारत में इनकी कीमत भी आज शाम को ही सामने आ जाएगी। खास बात …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 हुआ लॉन्च: नए चौड़े ‘passport’ अंदाज़ में आया फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना बिल्कुल नया फोल्डेबल स्मार्टफोन Galaxy Z Fold 8 लॉन्च कर दिया है। यह फोन Samsung की अब तक की किसी भी Fold डिवाइस से बिल्कुल अलग है। पहले आए सभी फोल्डेबल फोन लंबे और पतले हुआ करते थे, लेकिन इस बार कंपनी एक छोटा और चौड़ा ‘passport’ …

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra लॉन्च: 200MP कैमरा और 8-इंच डिस्प्ले वाला नया फ्लैगशिप फोल्ड, जानें कीमत

Samsung ने आज Galaxy Unpacked इवेंट में अपना सबसे दमदार फोल्डेबल फोन Galaxy Z Fold 8 Ultra भारत में लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का नया फ्लैगशिप फोल्ड है और पिछले साल आए Galaxy Z Fold 7 का सीधा सक्सेसर है। इसमें 8-इंच का बड़ा फोल्डेबल डिस्प्ले, Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen …

Imageलॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Samsung का अगला फोल्डेबल फोन अभी बाज़ार में आया भी नहीं है, और भारत में उसकी बुकिंग खुल चुकी है। 22 जुलाई को लंदन में होने वाले Galaxy Unpacked में Galaxy Z Fold 8 और Z Flip 8 से पर्दा उठेगा (एक Z Fold 8 Ultra भी आने की उम्मीद है), पर कंपनी ने उससे …

Discuss

Be the first to leave a comment.