मिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक चीज़ में नहीं, हमारे अनुसार इसके तीन कारण हैं। इसे खरीदने का मन बना रहे हैं, तो इन तीनों कारणों को एक बार समझ लेना ज़रूरी है।

पहली – कीमत खुद

Reno 16C में MediaTek Dimensity 7300 (Energy) चिप दी गई है, वही फैमिली जो Poco X7 (₹17,999) और Infinix Note 50X (₹13,499) जैसे फोन में भी मिलती है। इसके बावजूद इसका दाम ₹47,000 के करीब पहुंच गया है। इसकी एक वजह है 2026 में मेमोरी (RAM और स्टोरेज) चिप्स के दाम में आया तेज़ उछाल, जिसने कई कंपनियों की कीमतें ऊपर धकेल दी हैं। हालांकि इसके बावजूद इस चिपसेट के साथ कई फोन 25,000 तक में उपलब्ध हैं।

दूसरी वजह है फोन का नया 3D Pop Planet डिज़ाइन। इसके सफेद रंग (Starry White) वेरिएंट में Oppo ने HoloVerse 3D तकनीक दी है, जिसमें बैक पैनल के नीचे एक ‘ग्रह’ बिना किसी चश्मे के अपनी आँखों से तैरता हुआ, 3D में दिखता है। कंपनी इसे भारत का पहला ऐसा 3D डिज़ाइन बता रही है। यानि यहां आप दमदार प्रोसेसर के नहीं, बल्कि इस डिज़ाइन और Oppo की ब्रांडिंग के ज़्यादा पैसे दे रहे हैं।

दूसरी बात, कैमरे में अपग्रेड

पिछले Reno 15C में टेलीफोटो लेंस था ही नहीं। इस बार Oppo ने 50MP प्राइमरी सेंसर और 8MP अल्ट्रा-वाइड के साथ एक 50MP टेलीफोटो कैमरा भी जोड़ा है, जो 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम तक फोटो लेने में सक्षम है। इस कीमत पर असली ऑप्टिकल ज़ूम वाले फोन अब भी गिने-चुने ही हैं, तो दूर की या पोर्ट्रेट फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए यह काम की चीज़ बन सकती है। इसके अलावा इसमें सेल्फी के लिए भी सामने 50MP का कैमरा मौजूद है।

तीसरी बात, बैटरी और मज़बूती

फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी है, जो 80W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। साथ में मिलती हैं IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग। सीधे शब्दों में, यह फोन धूल, बारिश की तेज़ बौछार और थोड़ी देर पानी में डूबने तक को झेलने के लिए बना है (इसका ये मतलब नहीं है, कि आप बार बार इसे तैरने के समय पर या ज़्यादा बारिश में साधारण तौर पर इस्तेमाल करें)। इतनी बड़ी बैटरी और इस स्तर की वॉटरप्रूफिंग एक साथ इस सेगमेंट में कम ही देखने को मिलती हैं।

बाकी इसमें 6.57 इंच का AMOLED डिस्प्ले (120Hz), ColorOS 16.1 और Android 16 जैसे फीचर्स भी हैं। इसे आप सफेद (Starry White), बैंगनी (Twilight Violet) और Stellar Purple रंगों में खरीद सकते हैं। सेल 9 जुलाई से Flipkart, Amazon और Oppo स्टोर पर शुरू होगी।

कीमतें:

  • 8GB + 128GB – ₹46,999
  • 8GB + 256GB – ₹49,999
  • 12GB + 256GB – ₹55,999

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageiQOO Z11 Turbo लॉन्च, मिड-रेंज में फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आया फोन

iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Z-series को एक नया दिशा देता है, क्योंकि इसमें ऐसा हार्डवेयर दिया गया है जो आमतौर पर फ्लैगशिप फोनों में देखने को मिलता है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक ऐसा लॉन्च है जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageInfinix Smart 20 4G रिव्यू: पहली नज़र में महंगा लगता है, पर क्या रोज़मर्रा में पैसा वसूल है?

Infinix Smart 20 4G कंपनी का भारत में आया सबसे नया बजट स्मार्टफोन है। पहली नज़र में ये ऐसा फोन नहीं लगता जिसकी कीमत ₹15,000 से कम हो। फ्लैट फ्रेम, बड़ा कैमरा मॉड्यूल और इसकी पूरी स्टाइलिंग काफी हद तक Apple के हाल के iPhones से उधार ली गई लगती है, और इसी वजह से …

Image₹20,000 से कम में OPPO A6s 5G लॉन्च – 6500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन के साथ क्या ये डील सही है?

Oppo India ने देश में अपना एक नया किफायती मिड-रेंज स्मार्टफोन लॉन्च किया है: Oppo A6s 5G। 120Hz LCD स्क्रीन, Dimensity 6300 चिपसेट और बड़ी बैटरी के साथ आने वाला यह फोन शुरुआती बैंक ऑफर के बाद ₹20,000 से कम कीमत में मिलता है। आइये जानते हैं इसकी कीमत, उपलब्धता, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन। ये पढ़ें: …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products