iQOO Z11 Turbo लॉन्च, मिड-रेंज में फ्लैगशिप प्रोसेसर के साथ आया फोन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

iQOO ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z11 Turbo लॉन्च कर दिया है। यह फोन कंपनी की Z-series को एक नया दिशा देता है, क्योंकि इसमें ऐसा हार्डवेयर दिया गया है जो आमतौर पर फ्लैगशिप फोनों में देखने को मिलता है। मिड-रेंज सेगमेंट में यह एक ऐसा लॉन्च है जो परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों को लेकर ध्यान खींचता है।

अब तक यह सीरीज़ परफॉर्मेंस-फोकस्ड मिड-रेंज फोन के लिए जानी जाती थी, लेकिन Z11 Turbo में दिए गए हार्डवेयर इसे लगभग “sub-flagship” कैटेगरी में ले जाते हैं।

इस फोन का सबसे बड़ा हाइलाइट है इसका प्रोसेसर। iQOO Z11 Turbo में Snapdragon 8 Gen 5 चिपसेट दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है। यही वो जगह है जहाँ आमतौर पर फ्लैगशिप फोन खेलते हैं। LPDDR5x Ultra RAM और UFS 4.1 स्टोरेज के साथ, यह फोन भी गेमिंग और हेवी मल्टीटास्किंग के लिए होगा।

डिस्प्ले की बात करें तो फोन में 6.59-इंच की 1.5K AMOLED स्क्रीन है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलेगा। इतना ही नहीं, फोन को IP68 + IP69 रेटिंग भी मिली है, जो इसे पानी और धूल से काफी हद तक सुरक्षित बनाती है।

कैमरा डिपार्टमेंट में भी iQOO ने बड़ा दांव खेला है। फोन में 200MP का प्राइमरी कैमरा (OIS के साथ) दिया गया है, हालाँकि इसमें टेलीफोटो लेंस नहीं है, जो कुछ यूज़र्स को खल सकता है। सेल्फी के लिए 32MP फ्रंट कैमरा मौजूद है और फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी सपोर्ट करता है।

बैटरी भी इस फोन की बड़ी ताक़त है। 7,600mAh की बैटरी और 100W फास्ट चार्जिंग के साथ iQOO दावा करता है कि फोन लंबे समय तक बिना चार्ज टिक सकता है। यानि यह उन यूज़र्स के लिए बना है जिन्हें दिन में बार-बार चार्जर ढूंढना पसंद नहीं।

चीन में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹35,000 के आसपास रखी गई है। अगर यह फोन भारत में इसी रेंज में आता है, तो यह सीधे तौर पर OnePlus 15R जैसे फोनों को चुनौती दे सकता है। हालाँकि भारत लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है।

अगर iQOO इसे भारत लाता है, तो गेमर्स और पावर यूज़र्स के लिए यह फोन काफ़ी आकर्षक साबित हो सकता है। लेकिन कैमरा versatility को सबसे ज़्यादा प्राथमिकता देने वाले यूज़र्स को विकल्प देखना पड़ सकता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

ImageiQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी। ये पढ़ें: अगस्त 2026 में …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products