iQOO Z11 की इंडिया लॉन्च डेट आख़िरकार तय, लेकिन पर ये फोन सस्ता नहीं मिलेगा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share
एक नज़र में
  • iQOO ने Z11 की भारत में लॉन्च डेट 20 अगस्त कन्फर्म कर दी है।
  • इंडिया वेरिएंट में अलग कर्व्ड डिस्प्ले और हॉरिजॉन्टल Skyline Camera Module मिलेगा।
  • चिपसेट Dimensity 7500 Turbo होने की उम्मीद है, जो चीन वाले Dimensity 8500 से अलग है।

दर्जनों लीक, अफवाहों और टीज़र के बाद iQOO India ने आख़िरकार अपने अगले मिड-रेंज फोन iQOO Z11 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। iQOO Z11x का रिव्यू हम इसी साल कर चुके हैं, लेकिन iQOO Z11 उससे ऊपर के सेगमेंट में रखा जाएगा और कीमत भी उससे ज़्यादा होगी।

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in August 2026 in India

iQOO Z11: भारत में लॉन्च डेट सामने आई

iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त 2026 को आ रहा है। लाइनअप के बाकी मॉडलों की तरह इसकी बिक्री भी iQOO के ई-स्टोर और Amazon India पर होनी चाहिए, हालांकि कंपनी ने इतना अभी कन्फर्म नहीं किया है। इतना पता है कि फोन दो रंगों में आएगा, Aurora Green और Celestial Blue।

चीन वाले वेरिएंट के उलट इंडिया वेरिएंट में कर्व्ड डिस्प्ले, पतली बॉडी और पूरी तरह नए सिरे से बनाया गया हॉरिजॉन्टल कैमरा हाउसिंग मिलेगा, जिसे कंपनी Skyline Camera Module कह रही है। इसमें दो बड़े रिंग, एक छोटा सेंसर और एक गोल लाइट एक्सेंट दिया गया है। ये iQOO का पहला हॉरिजॉन्टल कैमरा बार डिज़ाइन है, और मुझे तो ये Google के Pixel वाले कैमरा बार की याद दिलाता है।

iQOO Z11: और क्या पता है?

चीन वाली यूनिट Dimensity 8500 पर चलती है। इसी चिप के Ultra वेरिएंट को हम हाल में लॉन्च हुए Redmi Turbo 5 पर टेस्ट कर चुके हैं। पर दूसरी रिपोर्ट्स के अनुसार भारत आने वाले Z11 में इसकी जगह Dimensity 7500 Turbo दिया जाएगा। और ये इस नए चिपसेट वाला पहला फोन हो सकता है।

लीक में सामने आए बाकी स्पेसिफिकेशन में 1.5K रेज़ॉल्यूशन वाला 144Hz OLED पैनल, 7,000 से 8,000mAh के बीच की बैटरी, 90W चार्जिंग और OIS वाला 50MP प्राइमरी कैमरा शामिल हैं। फोन में IP68 और IP69, दोनों रेटिंग भी मिल सकती हैं।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में कैमरा और बैटरी दोनों चाहिए? ये फोन खरीदें, इनसे बचें

डिटेलiQOO Z11 (भारत)
लॉन्च डेट20 अगस्त 2026
रंगAurora Green, Celestial Blue
कैमरा डिज़ाइनSkyline Camera Module (हॉरिजॉन्टल)
चिपसेट (लीक)Dimensity 7500 Turbo
बैटरी (लीक)7,000–8,000mAh, 90W
संभावित कीमतकरीब ₹35,000

iQOO Z11x का रिव्यू मैंने लॉन्च के तुरंत बाद किया था, जब इसकी कीमत ₹18,999 थी। करीब तीन महीने बाद कंपनी ने इसे ₹24,999 कर दिया, और फोन के हार्डवेयर में एक भी बदलाव नहीं हुआ। मार्च में जो फोन ₹20,000 के अंदर बैठ रहा था, आज उसी 6GB+128GB वेरिएंट के लिए ₹24,999 देने पड़ते हैं।

Z11 के स्पेसिफिकेशन लीक के अनुसार साफ तौर पर बेहतर हैं, इसलिए मेरा अंदाज़ा है कि कंपनी इसकी कीमत करीब ₹35,000 रख सकती है। इस दाम पर ये OnePlus Nord CE 6 5G, Motorola Edge 70 Pro और realme GT 7T जैसे फोनों के मुकाबले में उतरेगा।

ये पढ़ें: realme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: सस्ता कौन है ये तो साफ है, पर बेहतर कौन ये चौंकाएगा

Samsung Galaxy F70 Pro vs OnePlus N6: OnePlus N6 में 8,000mAh की बैटरी है। आज लॉन्च हुए Samsung Galaxy F70 Pro 5G में 6,000mAh की। इसके बाद भी मेरी सलाह F70 Pro की तरफ जाती है। पहले N6 की तरफ की बात, क्योंकि बैटरी वाकई बड़ी है। तीन दिन चलने वाली बैटरी इस दाम में …

ImageiQOO Z11 Lite की लॉन्च डेट आई सामने: 6500mAh बैटरी, 44W चार्जिंग और AI फीचर्स वाला नया बजट 5G फोन

iQOO अपने बजट सेगमेंट के लिए एक और नया 5G फोन तैयार कर रहा है। ये भी भारत में जुलाई में आ सकता है और इस बार इस बजट फोन में सबसे बड़ा बदलाव बैटरी और चार्जिंग में दिख रहा है। नए iQOO Z11 Lite में 6500mAh बैटरी, 44W फास्ट चार्जिंग, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट …

Imagerealme P4R 5G का इंडिया लॉन्च टीज़ हुआ, क्या P-series में मिलेगा नया बजट फोन?

realme की P-series पहले ही कई मॉडलों से भरी हुई है, और अब कंपनी इसमें एक और नया नाम जोड़ने जा रही है। भारत में realme P4R 5G का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। फिलहाल फोन के स्पेसिफिकेशन या लॉन्च तारीख सामने नहीं आए हैं, लेकिन “The R evolution is coming” टैगलाइन से …

ImageGemini Spark भारत में शुरू: ये AI एजेंट बिना कहे, बिना फोन छुए करेगा आपका काम, लेकिन इन क्या इन यूज़र्स को मिल सकेगा ये फ्री?

Google ने भारत में Gemini Spark की शुरुआत कर दी है। इसे कंपनी ने मई में I/O 2026 के दौरान पेश किया था, पर अब तक ये सिर्फ अमेरिका में उपलब्ध था। कंपनी इसे 24 घंटे चलने वाला निजी AI एजेंट बता रही है। ये आपके डिवाइस पर नहीं, Google Cloud की डेडिकेटेड वर्चुअल मशीनों …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products