UPI चार्ज दिवाली के बाद: क्या अब QR स्कैन पर दुकानदार लेंगे आपसे एक्स्ट्रा पैसे?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • NPCI ने ₹2,000 से ऊपर के चुनिंदा UPI मर्चेंट पेमेंट (P2M) पर लगने वाले 0.4% MDR को दिवाली (8 नवंबर) के बाद तक टाल दिया था, और इसकी पक्की तारीख अभी आनी बाकी है।
  • ये फीस दुकानदार देगा, जो एक पेमेंट पर ₹300 से ज़्यादा नहीं होगी, और नियमों के अनुसार इसे ग्राहक से अलग से नहीं वसूला जा सकता।
  • P2P ट्रांसफर, ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट और छोटे दुकानदारों को मिलने वाले पेमेंट मुफ्त रहेंगे, यानी करीब 95 से 96% मर्चेंट पेमेंट के इस चार्ज से बाहर रहने की उम्मीद है।

NPCI की UPI एंड सर्विसेज़ स्टीयरिंग कमेटी ने 13 अक्टूबर 2026 को त्योहारों के सीज़न का हवाला देकर नए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (UPI MDR Charge) को दिवाली के बाद तक टाल दिया था। पहले ये नियम 15 अक्टूबर से लागू होना था। दिवाली 8 नवंबर को बीत चुकी है, यानी अब इसे लागू करने का समय आ गया है, हालांकि NPCI ने इसकी पक्की तारीख अभी नहीं बताई है।

ये चार्ज ग्राहक के बैंक अकाउंट से किसी दुकानदार या कारोबारी को किए गए ₹2,000 से ज़्यादा के चुनिंदा UPI पेमेंट पर लगेगा। आम दुकानदारों को इस पर 0.4% MDR देना होगा, जो ₹75,000 या उससे बड़े पेमेंट पर ₹300 पर ही रुक जाएगा। जैसे ₹3,000 के पेमेंट पर दुकानदार को ₹12 देने होंगे, वहीँ ₹50,000 के पेमेंट पर उसके ₹200 कटेंगे।

इसके अलावा रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, फ्यूल और खेती से जुड़े सामान जैसी कुछ ज़रूरी और कम मुनाफे वाली कैटेगरी को फ्लैट ₹5 का MDR देना होगा। वहीँ म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज़ और स्टॉकब्रोकर वाले कैपिटल मार्केट पेमेंट पर 0.02% MDR लगेगा, जिसकी ऊपरी सीमा भी ₹300 रखी गयी है।

पेमेंट किसे हो रहा हैMDR (दुकानदार देगा)अधिकतम फीस
आम दुकानदार या कारोबारी (₹2,000 से ऊपर)0.4%₹300 (₹75,000 और उससे ऊपर के पेमेंट पर)
रेलवे, टेलीकॉम, बीमा, फ्यूल, खेती से जुड़ा सामानफ्लैट ₹5₹5
म्यूचुअल फंड, सिक्योरिटीज़, स्टॉकब्रोकर0.02%₹300

ये पढ़ें: राष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

कौन से UPI पेमेंट मुफ्त रहेंगे?

नया नियम मर्चेंट पेमेंट के एक सीमित दायरे पर ही लागू होगा। ये पेमेंट पहले की तरह मुफ्त रहेंगे:

  • पर्सन-टू-पर्सन (P2P) ट्रांसफर: किसी व्यक्ति को भेजे गए पैसों पर कोई MDR नहीं लगेगा, फिर रकम चाहे कितनी भी हो।
  • ₹2,000 तक के मर्चेंट पेमेंट: किसी दुकान या कारोबारी को किए गए ₹2,000 तक के पेमेंट भी मुफ्त रहेंगे।
  • छोटे दुकानदार: P2PM कैटेगरी वाले कारोबारियों को इस चार्ज से छूट मिलती रहेगी। इसमें वो दुकानदार आते हैं, जिन्हें UPI QR कोड से महीने में ₹1 लाख तक मिलते हैं, फिर एक पेमेंट चाहे कितना भी बड़ा हो।
दुकान का Scan & Pay QR कोड और फोन पर सफल UPI पेमेंट की स्क्रीन

NPCI और वित्त मंत्रालय के अनुसार, गिनती में ज़्यादातर मर्चेंट पेमेंट ₹2,000 या उससे कम के ही होते हैं। इसी वजह से करीब 95 से 96% मर्चेंट पेमेंट के इस नए चार्ज से बाहर रहने की उम्मीद है।

क्या UPI का MDR ग्राहकों को भी देना होगा?

नहीं, MDR दुकानदार की तरफ से दी जाने वाली फीस है, जो पेमेंट सिस्टम के हिस्सेदारों में बंटती है। इनमें दुकानदार और ग्राहक के बैंक, पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर और UPI ऐप्स शामिल हैं। इसे चुकाने की ज़िम्मेदारी ग्राहक की नहीं है।

फोन की स्क्रीन पर UPI का लोगो और पेमेंट सफल होने का निशान

NPCI के FAQ और वित्त मंत्रालय ने साफ कहा है कि दुकानदार ये MDR ग्राहक से अलग चार्ज के तौर पर नहीं ले सकते। UPI ऐप्स भी इन पेमेंट पर कोई प्लेटफॉर्म फीस नहीं लगा सकते। ग्राहक पहले की तरह सामान या सर्विस पर लिखी कीमत ही चुकाएंगे।

बैंकों को इन नियमों का पालन करवाने की सलाह दी गयी है। NPCI ने नवंबर की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अपने हलफनामे में भी यही बात दोहराई है कि ये फीस ऊंची रकम वाले मर्चेंट पेमेंट की एक छोटी कैटेगरी पर ही लगेगी, और इसे सीधे ग्राहकों पर नहीं डाला जा सकता।

ये पढ़ें: सरकार ने किया बिल पास, दुकान पर ₹2,000 से ऊपर UPI किया, तो चार्ज किसकी जेब से जाएगा

सुप्रीम कोर्ट में मामला और लागू होने की तारीख

MDR के इस ढांचे को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गयी है और मामला अभी लंबित है। हालांकि सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इसके लागू होने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया है। वहीँ जब तक NPCI इसकी आखिरी तारीख का ऐलान नहीं करता, तब तक सभी UPI पेमेंट पर पुराना ज़ीरो-MDR नियम ही लागू रहेगा।

नीले बैकग्राउंड पर UPI का लोगो और दुनिया का नक्शा

खरीददारों पर नए UPI चार्ज का असर

UPI से पेमेंट करते वक्त ज़्यादातर खरीददारों को शायद ही कोई बदलाव दिखे। आम QR कोड वाली छोटी किराना दुकानें और रेहड़ी-पटरी वाले ज़्यादातर इस चार्ज से बाहर रहेंगे। वहीँ दायरे में आने वाले बड़े कारोबारी आगे चलकर बड़ी रकम वाले पेमेंट पर ये फीस भरेंगे।

नियम दुकानदारों को बिल में अलग से “UPI चार्ज” जोड़ने की इजाज़त नहीं देते, हालांकि कुछ दुकानदारों के UPI पेमेंट पर एक्स्ट्रा पैसे लेने की खबरें भी आई हैं।

UPI सालों से ज़ीरो-MDR पर चलता आया है, और अब इस फीस का मकसद बैंकों और पेमेंट कंपनियों के लिए कमाई का एक ज़रिया बनाना है, ताकि UPI के इंफ्रास्ट्रक्चर, सुरक्षा और कामकाज का खर्च निकलता रहे।

ये पढ़ें: Jio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

एक नज़र में : OnePlus अपना फ्लैगशिप OnePlus 16 आखिरकार भारत भी ला सकती है। कंपनी ने इसे 12 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया था, लेकिन दूसरे बाज़ारों के लिए उसकी योजना अभी साफ नहीं है। पहले बताया जा रहा था कि नॉर्थ अमेरिका और यूरोप से निकलने के बाद OnePlus इस फ्लैगशिप को …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

Imageराष्ट्रपति की मंज़ूरी के बाद UPI पर शुल्क का ताला खुला, अब दर तय करेगी NPCI की कमेटी

एक नज़र में: UPI पर चार्ज (UPI charges 2026) की बहस अब कागज़ी नहीं रही। कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति ने 17 अगस्त को कराधान और अन्य कानून (संशोधन) अधिनियम, 2026 और भुगतान और निपटान प्रणाली अधिनियम, 2007 का संशोधन, दोनों को मंज़ूरी दे दी है। संसद ने इन्हें 10 अगस्त को पास …

Image30 नहीं, अब सिर्फ 5… Diwali Reels के लिए ये हैं सही हैशटैग और कैप्शन

एक नज़र में : दिवाली की Reels के लिए अब आपको हैशटैग की लंबी सूची जुटाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि Instagram एक Reel या पोस्ट पर अब सिर्फ 5 हैशटैग लगाने देता है। दिसंबर 2025 तक यही सीमा 30 हैशटैग की थी, लेकिन स्पैम पर रोक लगाने के लिए कंपनी ने इसे घटा दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.