एक नज़र में :
- Jio के कैमरा वाले AI स्मार्ट ग्लास QR कोड स्कैन करके बिना फोन निकाले UPI पेमेंट कर सकते हैं।
- कंपनी ने चश्मों के दो मॉडल दिखाए हैं, एक ऑडियो वाला और दूसरा कैमरे वाला, जो “Hello Jio” बोलते ही काम करने लगते हैं।
- साथ आए AI ईयरबड्स को रास्ता बताने के लिए भी तैयार किया जा रहा है।
दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर देते हैं। इसकी वजह ये है कि Jio इन्हें आवाज़ से चलने वाले AI डिवाइस के तौर पर बना रही है, ताकि छोटे-छोटे कामों के लिए आपको फोन की स्क्रीन छूनी ही न पड़े।
आइये जानते हैं कि इन चश्मों में आपको क्या-क्या फीचर मिलेंगे और ये कब तक बाज़ार में आ सकते हैं।
Jio AI ग्लास की कीमत और लॉन्च
- कीमत: Jio ने अभी कीमत की घोषणा नहीं की है।
- लॉन्च: रिपोर्ट्स के अनुसार ये दिसंबर 2026 के आसपास लॉन्च हो सकते हैं, हालांकि आधिकारिक तारीख अभी सामने नहीं आई है।

Jio AI ग्लास और ईयरबड्स में क्या मिलेगा
- JioAudioGlass: ये मॉडल दिखने में बिल्कुल आम चश्मे जैसा है और इसमें बाहर से कोई वायर नज़र नहीं आता। इसमें कैमरा नहीं दिया गया है, लेकिन इसके स्पीकर्स पर आप गाने सुन सकते हैं, कॉल ले सकते हैं और “Hello Jio” बोलकर AI असिस्टेंट से अपने मन का कोई भी सवाल पूछ सकते हैं।
- JioCameraGlass: इस मॉडल में स्पीकर्स के साथ कैमरा और विज़ुअल इंटेलिजेंस भी मिलता है, यानी ये चश्मा आपके सामने मौजूद चीज़ों को देखकर समझता है और उसी के हिसाब से जवाब देता है। UPI पेमेंट वाला फीचर भी इसी मॉडल में दिया गया है, और लाइव ट्रांसलेशन की सुविधा आपको दोनों चश्मों में मिलेगी।
- Jio AI Buds: कंपनी इन ईयरबड्स को सिर्फ म्यूज़िक और कॉलिंग तक सीमित नहीं रख रही है। सफर के दौरान ये आपको लोकेशन और रास्ते की जानकारी भी दे सकते हैं, जिससे बार-बार फोन की स्क्रीन देखने की ज़रूरत कम हो जाएगी।
UPI वाले डेमो में चश्मे का कैमरा QR कोड स्कैन करता है और फिर वॉइस कमांड से पेमेंट शुरू होता है, यानी आपको स्क्रीन पर कुछ टाइप नहीं करना पड़ता। हालांकि Jio ने अभी ये नहीं बताया है कि पेमेंट के दौरान आपकी पहचान कैसे पक्की होगी और एक बार में कितने रुपये तक भेजे जा सकेंगे।
ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।



































