Google Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Google का बिना स्क्रीन वाला Fitbit Air भारत में ₹13,999 में लॉन्च हुआ है, जिसकी सेल 2 अक्टूबर से शुरू होगी।
  • ये 12 ग्राम का ट्रैकर है, जो आपका हेल्थ डेटा सीधे फोन के Google Health ऐप पर भेजता है।
  • कंपनी 7 दिन तक की बैटरी का दावा कर रही है, और हर खरीद के साथ 3 महीने का Google Health Premium ट्रायल भी मिलेगा।

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है।

2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की कीमत पर खरीद सकेंगे। ये एक छोटा-सा ट्रैकर है, जो बदले जा सकने वाले बैंड के अंदर फिट रहता है। कलाई पर स्क्रीन देने के बजाय ये आपकी सेहत और फिटनेस का सारा डेटा सीधे आपके फोन पर भेज देता है। आइए इसकी कीमत और फीचर विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

भारत में Fitbit Air की कीमत और उपलब्धता

भारत में Fitbit Air ₹13,999 की कीमत पर आया है। 2 अक्टूबर से आप इसे Google Store, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और दूसरे रिटेल पार्टनर्स से खरीद सकेंगे। ये चार रंगों, ऑब्सिडियन (Obsidian), बेरी (Berry), लैवेंडर (Lavender) और फॉग (Fog) में मिलेगा।

इसके साथ कंपनी हर खरीद पर तीन महीने का Google Health Premium ट्रायल भी दे रही है, जिससे आपको पहले दिन से ही Google Health Coach का एक्सेस मिल जाता है। वैसे Fitbit Air चलाने के लिए कोई सब्सक्रिप्शन लेना ज़रूरी नहीं है।

लॉन्च ऑफर के तहत HDFC Bank और ICICI Bank के चुनिंदा कार्डों पर आपको ₹1,000 का कैशबैक मिलेगा। ये ऑफर फुल स्वाइप ट्रांज़ैक्शन पर लागू होता है, या फिर आप इस ₹1,000 के कैशबैक को छह महीने की नो-कॉस्ट EMI के साथ भी जोड़ सकते हैं। इसके अलावा कंज़्यूमर लोन पर Google 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI भी ऑफर कर रहा है।

ये पढ़ें: सेल से पहले ही महंगे हो जाएंगे AC, TV और फ्रिज, 1 अक्टूबर से बढ़ रहे हैं दाम

Fitbit Air क्या है?

Fitbit Air अब तक का Google का सबसे छोटा Fitbit ट्रैकर है। इसका वज़न 12 ग्राम है और इसमें न कोई डिस्प्ले है, न ही नोटिफिकेशन आते हैं। इसके बजाय ये आपकी सेहत और फिटनेस से जुड़ा डेटा रिकॉर्ड करता है और उसे आपके फोन पर Google Health ऐप में भेज देता है।

ये Android और iOS, दोनों के साथ काम करता है। इसका असली हिस्सा कंकड़ जैसा एक छोटा मॉड्यूल है, जो निकाले जा सकने वाले बैंड के अंदर लगा रहता है। इसलिए आप इसे जैसे पहनना चाहें, उसके हिसाब से बैंड बदल सकते हैं।

हेल्थ ट्रैकिंग

Fitbit Air आपकी सेहत पर चौबीसों घंटे नज़र रखता है। इसमें 24/7 हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, HRV, AFib अलर्ट, SpO2, स्लीप स्टेज और नींद की अवधि जैसी चीज़ें ट्रैक होती हैं। इसके अलावा ये आम एक्टिविटी को अपने-आप पहचान लेता है और वर्कआउट का पूरा ब्यौरा Google Health ऐप पर भेज देता है।

आप चाहें तो वर्कआउट खुद भी शुरू कर सकते हैं, वहीँ ऑटोमैटिक एक्टिविटी डिटेक्शन समय के साथ आपकी दिनचर्या को समझता चला जाता है।

Google Health Coach

ये ट्रैकर Google Health Coach के साथ काम करता है, जो इकट्ठा हुए हेल्थ डेटा के आधार पर आपको आपके हिसाब से सलाह देता है। इसमें आप गाइडेड वर्कआउट फॉलो कर सकते हैं, एक्टिविटी अपने-आप लॉग कर सकते हैं, या फिर जिम की किसी मशीन या व्हाइटबोर्ड पर लिखे सर्किट रूटीन की फोटो क्लिक करके अपना वर्कआउट रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसके अलावा Google Health Coach में Gemini का सपोर्ट भी मिलता है, जो एक वैकल्पिक सब्सक्रिप्शन के तौर पर उपलब्ध है।

बैटरी और बैंड

Google का दावा है कि Fitbit Air की बैटरी सात दिन तक चलती है, और पांच मिनट चार्ज करने पर ये पूरे एक दिन तक चल सकता है।

इस ट्रैकर के साथ आप अलग-अलग बैंड इस्तेमाल कर सकते हैं। डिब्बे में आपको Performance Loop बैंड मिलता है, जो रीसाइकल्ड मटीरियल से बना है। इसके अलावा वर्कआउट के लिए पसीने से खराब न होने वाला Active Band और रोज़ पहनने के लिए Elevated Modern Band भी मौजूद हैं।

भारत में Fitbit Air की सेल 2 अक्टूबर से शुरू होगी, और इसके लिए आपको ₹13,999 खर्च करने होंगे।

Google Fitbit Air स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनGoogle Fitbit Air
कीमत₹13,999
सेल2 अक्टूबर 2026 से
कहाँ मिलेगाGoogle Store, Flipkart, Croma, Reliance Digital, Vijay Sales और दूसरे रिटेल पार्टनर
रंगऑब्सिडियन (Obsidian), बेरी (Berry), लैवेंडर (Lavender), फॉग (Fog)
डिस्प्लेनहीं (नोटिफिकेशन भी नहीं)
वज़न12 ग्राम
कम्पैटिबिलिटीAndroid और iOS
हेल्थ ट्रैकिंग24/7 हार्ट रेट, रेस्टिंग हार्ट रेट, HRV, AFib अलर्ट, SpO2, स्लीप स्टेज और नींद की अवधि
बैटरी (कंपनी का दावा)7 दिन तक, 5 मिनट चार्ज में पूरा एक दिन
बॉक्स में बैंडPerformance Loop
दूसरे बैंडActive Band, Elevated Modern Band
सब्सक्रिप्शन3 महीने का Google Health Premium ट्रायल, सब्सक्रिप्शन ज़रूरी नहीं

ये पढ़ें: 2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: OPPO ने आज अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8,000mAh बैटरी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी का मतलब होता है एक भारी फोन, लेकिन कंपनी ने इसका वज़न 207 ग्राम ही रखा है। …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Discuss

Be the first to leave a comment.