2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • iQOO 16 चीन में 5,999 युआन (लगभग ₹85,815) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गया है और इसकी सेल भी शुरू हो चुकी है।
  • फोन में Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर और 6.85-इंच की 2K+ 165Hz AMOLED स्क्रीन दी गई है।
  • इसमें 8,400mAh बैटरी है, जो 100W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है।

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ की 1.5K स्क्रीन से 31% कम बिजली खाता है, और इसके पीछे 8,400mAh की बड़ी बैटरी भी दी गई है।

इसके अलावा आपको इसमें Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर, 165Hz रिफ्रेश रेट और 100W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर मिलेंगे। आइये इसकी कीमत और बाकी स्पेसिफिकेशन जानते हैं।

ये पढ़ें: OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

iQOO 16 की कीमत और सेल

Oplus_16908288

ये फोन तीन रंगों में आया है: लाइट चेज़र (Light Chaser), रेसिंग ट्रैक (Racing Track) और लेजेंड (Legend)। चीन में इसकी सेल शुरू हो चुकी है।

वैरिएंटचीन में कीमतभारतीय रुपये में (लगभग)
12GB + 256GB5,999 युआन₹85,815
12GB + 512GB6,799 युआन₹97,260
16GB + 512GB7,499 युआन₹1,07,275
16GB + 1TB8,499 युआन₹1,21,580

iQOO 16 में अलग क्या है

इस फोन का सबसे बड़ा फोकस गेमिंग पर है। Snapdragon प्रोसेसर के साथ इसमें कंपनी का अपना Q4 गेमिंग चिप भी दिया गया है, जो छह बड़े गेम में 2K रेज़ॉल्यूशन पर 165fps फ्रेम इंटरपोलेशन का दावा करता है। वहीँ लंबे गेमिंग सेशन में गर्मी संभालने के लिए इसमें 8,500mm² का वेपर चैंबर लगाया गया है। भारी गेम खेलते वक्त बिजली सीधे फोन को मिलती है, बैटरी से होकर नहीं जाती। कैमरे में 1/1.3-इंच के बड़े मेन सेंसर के साथ 50MP का Sony पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। 8,400mAh बैटरी होने के बावजूद इसका रेसिंग ट्रैक एडिशन सिर्फ 8.3mm मोटा है और इसका वज़न 222.5 ग्राम है।

iQOO 16 स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनiQOO 16
डिस्प्ले6.85-इंच 2K+ (3168×1440) Samsung M16 LTPO AMOLED, 165Hz, 2,800 निट्स (HBM), 10,000 निट्स पीक ब्राइटनेस
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 (2nm), Adreno 850 GPU, Q4 गेमिंग चिप
रैम और स्टोरेज12GB/16GB LPDDR5X, 256GB/512GB/1TB UFS 4.1
रियर कैमरा50MP मेन (1/1.3-इंच, f/1.68, OIS) + 50MP अल्ट्रावाइड (f/2.05) + 50MP 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो (1/1.95-इंच Sony, f/2.65, OIS)
फ्रंट कैमरा32MP (f/2.2)
बैटरी8,400mAh, 100W वायर्ड, 40W वायरलेस चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 17 पर आधारित OriginOS 7
मज़बूतीIP68 + IP69
कूलिंग8,500mm² वेपर चैंबर + तीन लेयर वाला ग्रेफाइट
सिक्योरिटीइन-डिस्प्ले 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
बाकी फीचरस्टीरियो स्पीकर, IR, NFC, Wi-Fi 7, Bluetooth 5.4, USB Type-C 3.2 Gen1
डाइमेंशन और वज़न163.75×76.90×8.3mm, 222.5 ग्राम (रेसिंग ट्रैक एडिशन)

ये पढ़ें: Oppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageiQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageOPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: 144Hz AMOLED स्क्रीन या 4K सेल्फी कैमरा, आपके लिए क्या है बेहतर?

OPPO K14 Plus vs iQOO Z11xa: OPPO ने आज अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया स्मार्टफोन OPPO K14 Plus 5G पेश किया है, जिसकी सबसे बड़ी खासियत है इसकी 8,000mAh बैटरी। आम तौर पर इतनी बड़ी बैटरी का मतलब होता है एक भारी फोन, लेकिन कंपनी ने इसका वज़न 207 ग्राम ही रखा है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products