iQOO 16 में पहली बार मिलेगी 2K 165Hz डिस्प्ले, कंपनी ने किया कंफर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • iQOO 16 में 2K रेज़ॉल्यूशन के साथ 165Hz रिफ्रेश रेट मिलेगा, और ये दोनों एक साथ देने वाला ये दुनिया का पहला फोन होगा।
  • Samsung का सबसे नया M16 मटीरियल Android फोनों में सबसे पहले इसी स्क्रीन पर आ रहा है।
  • गेमिंग के लिए इसमें 5000Hz इंस्टैंट और 500Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग दी गयी है।

iQOO ने iQOO 16 की स्क्रीन की पूरी डिटेल Samsung Display के साथ हुए एक साझा इवेंट में खुद जारी कर दी है। पिछले साल आये iQOO 15 में भी 2K रेज़ॉल्यूशन वाला Samsung का ही पैनल था, लेकिन वो M14 मटीरियल पर बना था और 144Hz तक ही जाता था। इस बार पैनल दोनों कंपनियों ने साथ मिलकर बनाया है, इसके लिए अलग प्रोडक्शन लाइन लगाई गयी है, और Samsung का सबसे नया M16 मटीरियल Android फोनों में सबसे पहले इसी स्क्रीन पर आ रहा है।

इस पैनल पर रिफ्रेश रेट अब 165Hz तक जाएगा, और 2K रेज़ॉल्यूशन के साथ इतनी तेज़ स्क्रीन देने वाला ये दुनिया का पहला फोन होगा। 165Hz वाले फोन 2021 से आते रहे हैं, लेकिन वो 1080p पैनल पर थे, और iQOO 15 जैसे 2K फोन 144Hz पर आकर रुक जाते थे।

ब्राइटनेस में आपको 2,800 निट्स ग्लोबल पीक और स्क्रीन के छोटे हिस्सों पर 10,000 निट्स तक लोकल पीक मिलेगी।

गेमर के लिए असली बदलाव रिफ्रेश रेट नहीं, इसमें लगा नया टच चिप है। iQOO ने इस पर 5000Hz इंस्टैंट टच सैंपलिंग और 500Hz मल्टी-फिंगर टच सैंपलिंग दी है, यानी BGMI में दोनों अंगूठों से एक साथ स्कोप और फायर करते वक्त स्क्रीन आपकी उंगलियों को पहले से जल्दी पढ़ेगी। इसके साथ कंपनी की Q-Flex तकनीक टच और स्क्रीन पर होने वाली हरकत के बीच की देरी घटाती है।

ये पढ़ें: iQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

165Hz का फायदा गेमिंग में कितना मिलेगा

BGMI में अभी सबसे ऊपर वाला फ्रेम रेट विकल्प 120 FPS का ही है, और इससे आगे की कोई सेटिंग गेम में मौजूद नहीं है। यानी 165Hz की स्क्रीन पर भी ये गेम आपको 120 FPS पर ही मिलेगा, और बाकी बचा रिफ्रेश रेट फिलहाल स्क्रॉलिंग और सिस्टम एनिमेशन में ही काम आएगा। टच सैंपलिंग यहाँ अलग तरह से काम करती है, क्योंकि वो फ्रेम रेट पर नहीं, आपकी उंगली पढ़ने की रफ्तार पर टिकी है।

iQOO 16 की स्क्रीन में क्या-क्या कंफर्म हुआ

रंगों के मामले में इस पैनल पर 1.24 गुना P3 गैमट कवरेज मिलेगी, और कंपनी का दावा है कि पिछली पीढ़ी के मुकाबले कलर यूनिफॉर्मिटी 39.6% और ब्राइटनेस यूनिफॉर्मिटी 22.3% बेहतर हुई है।

स्पेसिफिकेशनiQOO 16 (कंफर्म)
पैनलSamsung M16 मटीरियल वाला 2K LEAD OLED 2.0
रेज़ॉल्यूशन और PPI1440×3168 (2K), 508 PPI
रिफ्रेश रेट165Hz तक
पीक ब्राइटनेस1,100 निट्स मैनुअल, 2,800 निट्स ग्लोबल, 10,000 निट्स लोकल
टच सैंपलिंग5000Hz इंस्टैंट, 500Hz मल्टी-फिंगर
रंग1.24 गुना P3 गैमट
आँखों के लिए3300Hz PWM डिमिंग, फुल-ब्राइटनेस DC डिमिंग

iQOO 16 इसी महीने चीन में लॉन्च होगा। भारत में इसकी तारीख पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है।

ये पढ़ें: Vivo T5 vs iQOO Z11 vs realme P4s: ₹35,000 में किसे चुनेंगे आप?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image9,000mAh बैटरी और 185Hz स्क्रीन… iQOO Neo 12 लॉन्च, भारत में किस नाम से आएगा?

एक नज़र में : दो हफ्ते पहले डिज़ाइन दिखाने के बाद iQOO ने चीन में अपना नया गेमिंग फोन iQOO Neo 12 लॉन्च कर दिया है। इसकी खास बात 185Hz वाली 2K स्क्रीन है, जो कंपनी के सबसे महंगे फोन iQOO 16 की 165Hz स्क्रीन से भी तेज़ है। वहीँ गेमिंग के दौरान फोन को …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

Image2K स्क्रीन भी और 8,400mAh बैटरी भी, iQOO ने लॉन्च किया iQOO 16

फोन में 2K स्क्रीन का नाम आते ही सबसे पहले बैटरी की फिक्र दिमाग में आती है, क्योंकि ज़्यादा पिक्सल का मतलब अब तक ज़्यादा बिजली की खपत रहा है। इसी बीच iQOO ने चीन में अपना नया फ्लैगशिप iQOO 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि इसका 2K पैनल उसी साइज़ …

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

ImageMotorola Edge 70 Neo का टीज़र जारी, Neo में पहली बार मिलेगी Snapdragon चिप

Motorola की Edge सीरीज़ में Neo नाम हमेशा छोटे फोन के लिए रहा है, क्योंकि Edge 50 Neo और पिछले साल आया Edge 60 Neo, दोनों 6.36-इंच स्क्रीन के साथ ही उतरे थे। लेकिन इस कतार का अगला फोन भारत में अब तक नहीं आया था। अब Motorola India ने 16 सितंबर से अपने सोशल …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products