Amazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी, जिसमें SBI कार्ड और Prime, दोनों पर 10% की छूट मिलेगी।
  • टीज़र में Galaxy S25 Ultra, OnePlus 13s, Xiaomi 17 और कई मिड-रेंज फोनों पर छूट के संकेत दिए गए हैं।
  • दिवाली से पहले Amazon 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर जोड़ रहा है और Amazon Now को 100 शहरों तक पहुंचा रहा है।

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है।

दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट की बात फिलहाल कर ही नहीं रही है। इसका ज़ोर सेल के पीछे खड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर ज़्यादा है, जिससे लगता है कि इसकी वजह वो ग्लोबल मेमोरी संकट है, जो कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स के दाम ऊपर धकेल रहा है।

ये पढ़ें: ऑनलाइन शॉपिंग में बड़ा बदलाव! अब फर्जी डिस्काउंट और छुपी फीस का खेल नहीं चलेगा, 1 जनवरी से बदलेंगे ये नियम

Amazon Great Indian Festival 2026: डिस्काउंट और बैंक ऑफर

Amazon Great Indian Festival 2026

फिलहाल प्लेटफॉर्म ने सिर्फ वेबसाइट पर लागू होने वाले ऑफरों की बुनियादी जानकारी दी है, किसी प्रोडक्ट पर मिलने वाले ऑफर या डील की नहीं। जैसे SBI कार्ड रखने वालों को डेबिट, क्रेडिट और क्रेडिट EMI, तीनों तरह के ट्रांज़ैक्शन पर फ्लैट 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। वहीँ Prime मेंबरों को इसके ऊपर 10% की छूट और मिलेगी।

इन बड़े आंकड़ों के अलावा Amazon पर करीब दो दर्जन डील कैटेगरी भी देखने को मिलेंगी। इनमें शाम को स्क्रॉल करने वालों के लिए 8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100 Deals, Mega Deals और Amazon Combos नाम का एक कॉम्बो ऑफर शामिल है।

ऑफरजानकारी
SBI कार्ड डिस्काउंटडेबिट/क्रेडिट/EMI पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट
Prime मेंबर बोनस10% की अतिरिक्त बचत
नो-कॉस्ट EMI (अपग्रेड)₹99/दिन से शुरू
डील कैटेगरी8 PM Deals, Blockbuster Deals, Top 100, Mega Deals, Sample Mania, Amazon Combos
Amazon Great Indian Festival 2026

किन फोनों के दाम असल में घटेंगे

Amazon ने अभी न तो कोई आधिकारिक नाम बताया है और न ही कोई आंकड़ा। लेकिन टीज़र पेज कुछ संकेत ज़रूर दे रहे हैं। फ्लैगशिप सेगमेंट में Samsung Galaxy S25 Ultra (सबसे नया S26 Ultra नहीं), OnePlus 13s, iQOO 15, Xiaomi 17 और Vivo X300 FE पर छूट मिल सकती है। ये अभी बाज़ार के सबसे महंगे स्मार्टफोनों में से हैं।

ये पढ़ें: एक साल में ₹9,000 महंगा: सितम्बर 2026 में ₹20,000 में अब कौन सा फोन लेना समझदारी है?

मिड-रेंज सेगमेंट में Galaxy M47, Redmi Note 17, Redmi A7 Pro और OnePlus Nord CE 6 पर भी अच्छी-खासी छूट मिल सकती है। हालांकि जब तक Amazon खुद इन फोनों को अपनी बड़ी डील के तौर पर घोषित नहीं कर देता, तब तक इसे पक्का न मानिए।

मेमोरी संकट कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स की लगभग हर कैटेगरी के दाम पहले ही बढ़ा चुका है, तो रिटेलरों के मार्जिन पर भी इसका असर पड़ सकता है। यानी इस बार अगर आपको स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट या स्मार्टवॉच पर उतनी अच्छी डील न दिखे, तो वजह आपको पता है।

लॉजिस्टिक्स की खबर जितनी छोटी लगती है, उतनी है नहीं

सेल और डिस्काउंट के आम ऐलानों के साथ-साथ Amazon 20 नए फुलफिलमेंट सेंटर, छह सॉर्ट सेंटर और 150 लास्ट-माइल डिलीवरी स्टेशन भी खोल रहा है। कंपनी के अनुसार भारत में ये अब तक का उसका सबसे बड़ा ऑपरेशंस विस्तार है।

वहीँ Amazon Now (Amazon की क्विक-कॉमर्स इकाई) दिवाली से पहले 60 से ज़्यादा शहरों से बढ़कर 100 शहरों तक पहुंच जाएगी। यानी कंपनी टियर-2 और टियर-3 शहरों में पैर जमा रही है। ये अपने आप में एक बड़ा ऐलान है, और इससे Great Indian Festival के दौरान मिलने वाले ऑर्डर समय पर पूरे करने में भी Amazon को मदद मिलेगी।

ये पढ़ें: Apple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale 2025: इस दिन से शुरू, मिलेगी भारी बचत

ऑनलाइन शॉपिंग के दीवानों के लिए खुशखबरी है। Amazon ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 23 सितम्बर से शुरू होगी, जबकि Amazon Prime members को 24 घंटे पहले से ही डील्स का फायदा मिलेगा। तारीख के साथ ही कुछ …

ImageFlipkart GOAT Sale 4 जुलाई से: iPhone 17 से Galaxy S25 Ultra तक, इन फोन पर मिलेगी तगड़ी छूट

Flipkart ने अपनी बड़ी सेल GOAT Sale 2026 की तारीख कन्फर्म कर दी है। यह सेल 4 जुलाई से शुरू हो रही है, और Flipkart Plus व Black मेंबर्स इसे एक दिन पहले यानि 3 जुलाई से ही एक्सेस कर पाएंगे। इस बार सबसे ज़्यादा चर्चा iPhone की डील्स को लेकर है, जहाँ सबसे नया …

ImageiPhone 17 vs Galaxy S25 Ultra: Prime Day और GOAT Sale में कौन सा फोन कहां से पड़ेगा सबसे सस्ता?

साल की दो सबसे बड़ी सेल इस हफ्ते आमने-सामने हैं। Amazon का Prime Day 4 से 6 जुलाई तक चलेगा, और Flipkart की GOAT Sale भी 4 जुलाई से शुरू हो रही है, जिसमें Plus मेंबर्स को 3 जुलाई से जल्दी एक्सेस मिल जाएगा। दोनों जगह इस बार दो बड़े फ्लैगशिप डिस्काउंट में हैं, Apple …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

Discuss

Be the first to leave a comment.