Amazon Great Indian Festival Sale 2025: इस दिन से शुरू, मिलेगी भारी बचत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

ऑनलाइन शॉपिंग के दीवानों के लिए खुशखबरी है। Amazon ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल Amazon Great Indian Festival Sale 2025 की तारीख का ऐलान कर दिया है। यह सेल 23 सितम्बर से शुरू होगी, जबकि Amazon Prime members को 24 घंटे पहले से ही डील्स का फायदा मिलेगा। तारीख के साथ ही कुछ ब्रैंड्स के नाम भी सामने आये हैं जिनके प्रोडक्ट्स पर इस सेल में 60% से 80% तक की छूट होगी।

ये पढ़ें: Flipkart Big Billion Days बनाम Amazon Great Indian Festival 2025: किस पर मिलेगी सस्ती डील?

ज़बरदस्त ऑफर्स और बैंक डिस्काउंट्स

इस सेल के दौरान खरीदारों को एक्सचेंज बोनस, नो-कॉस्ट EMI और कूपन डिस्काउंट्स का लाभ मिलेगा। SBI Debit/Credit Card और EMI ट्रांज़ैक्शन पर 10% तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। इसके अलावा Boat, Sony और HP जैसे ब्रांड्स के इलेक्ट्रॉनिक्स व एक्सेसरीज़ पर 80% तक की छूट दी जाएगी। LG, Samsung, Haier और Godrej के घरेलू उपकरणों पर भी इस सेल में 65% तक का डिस्काउंट मिलेगा।

Great Indian Festival Sale

Great Indian Festival Sale में स्मार्टफोन और गैजेट्स पर डील्स

Amazon ने पहले ही संकेत दे दिए हैं कि इस बार वप अपने ग्राहकों के लिए Samsung smartphones deals, iPhone 16 और iPhone 15 पर भी कीमतों में बड़ी गिरावट देगा। साथ ही पिछले साल के फ्लैगशिप Samsung Galaxy S24 Ultra, बजट फोन Galaxy M06 5G, मिड-रेंज Galaxy A55 5G और Galaxy Z Fold 6 जैसे फोल्डेबल फोन पर भारी डिस्काउंट मिलने वाले हैं। कंपनी का दावा है कि ग्राहक Samsung फोनों पर ₹10,000 से ज्यादा की बचत कर पाएंगे।

ये पढ़ें: OTT releases this week: इस हफ्ते की OTT गाइड (1–7 सितम्बर 2025): क्या देखें, कहाँ देखें

Blockbuster Deals और AI Shopping Experience

इस बार Amazon ने शॉपिंग को और स्मार्ट बनाने के लिए AI-driven shopping experience पेश किया है, जिससे सही प्रोडक्ट और ऑफर चुनना आसान होगा। इसके साथ ही 8 PM Deals, Blockbuster Offers और Top 100 Deals जैसी खास पेशकशें भी मिलेंगी। ग्राहक हर दिन नई-नई डील्स का फायदा उठा सकेंगे।

इस त्योहारों के सीज़न की शुरुआत से पहले आने वाली ये सेल Flipkart Big Billion Days 2025 को कड़ी टक्कर देगी। तो तैयार हो जाइए, इस फेस्टिव सीज़न में स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज़ और फैशन पर जबरदस्त बचत करने के लिए।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Smartprix StaffSmartprix Staff
The SM Staff team consists of tech-savvy writers and editors adept at simplifying complex tech into easily understandable information.



Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAmazon Great Indian Festival 2025: धुआंधार सेल, OnePlus 13 और iPhone 15 सबसे सस्ते दाम पर

त्योहारों का मौसम शुरू होते ही, शॉपिंग का जोश अलग ही लेवल पर होता है। इस मौसम में ऑनलाइन सेल का इंतज़ार भी सब करते हैं, खासतौर से स्मार्टफोन पर मिलने वाले भारी भरकम डिस्काउंट के लिए। इस बार भी Amazon Great Indian Festival Sale 2025 पर स्मार्टफोनों पर धमाकेदार डील्स मिल रही हैं। ये …

ImageFlipkart Big Billion Days बनाम Amazon Great Indian Festival 2025: किस पर मिलेगी सस्ती डील?

Amazon vs Flipkart Sale 2025: हर साल सितंबर में भारत की सबसे बड़ी ऑनलाइन शॉपिंग जंग छिड़ती है – Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival। त्योहारों का मौसम शुरू होने से ठीक पहले, इन sales में आपको iPhone, Samsung Galaxy S24, Pixel 9, जैसे फ्लैगशिप फोनों, घर के लिए अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स, गेमिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products