GTA 6 PC Download का लिंक दिखे तो रुकिए, लैपटॉप पर अभी खेलने का बस एक असली तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • अभी GTA 6 सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और कंप्यूटर पर इसकी तारीख तय नहीं है।
  • GTA 5 को PC पर आने में 19 महीने लगे थे, वहीँ GTA 6 PC 2027 में आ सकता है।
  • तब तक लैपटॉप पर ये सिर्फ PS5 Remote Play से चलेगा, और PC डाउनलोड लिंक नकली हैं।

Rockstar के बड़े गेम पहले कंसोल पर आते हैं, और PC की बारी बाद में आती है। GTA 5 को PC तक पहुंचने में 19 महीने लगे थे। अब GTA 6 भी सिर्फ PS5 और Xbox पर है, और GTA 6 PC की तारीख तय नहीं है। इसी बीच ‘PC Download’ वाले लिंक फैल रहे हैं, जो GTA 6 APK की तरह ही नकली हैं।

हालांकि लैपटॉप पर खेलने का एक लीगल रास्ता है। आइए जानते हैं कि PC वर्ज़न कब आ सकता है और तब तक कितना खर्च होगा।

ये पढ़ें: GTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

GTA 6 PC कब आएगा?

रिपोर्ट्स के अनुसार PC वर्ज़न 2027 की पहली तिमाही में आ सकता है, लेकिन कंपनी की मुहर बाकी है।

गेमकंसोल परPC परइंतज़ार
GTA 517 सितंबर 201314 अप्रैल 201519 महीने
Red Dead Redemption 226 अक्टूबर 20185 नवंबर 201912 महीने

यानी पुराने हिसाब से आपका इंतज़ार नवंबर 2027 से जून 2028 तक खिंच सकता है।

लैपटॉप पर अभी कैसे खेलें?

इसका लीगल तरीका PS Remote Play है, जिसमें GTA 6 आपके PS5 पर चलता है और लैपटॉप पर दिखता है।

GTA 6 PC वर्ज़न की जगह Windows लैपटॉप पर PS Remote Play चलाने की ज़रूरतें, PlayStation की वेबसाइट से

PlayStation के अनुसार इसके लिए Windows 10 या 11 वाला लैपटॉप, 5Mbps इंटरनेट और DualSense कंट्रोलर चाहिए।

ऐप फ्री है, लेकिन PS5 Digital की MRP ₹64,990 है और GTA 6 ₹5,999 का है।

यानी सबसे सस्ता लीगल सेटअप भी आपको ₹70,989 का पड़ेगा।

नकली GTA 6 PC Download ऐसे पहचानें

AI से बनी नकल पर Take-Two के CEO कानूनी और तकनीकी कदम की बात कह चुके हैं।

  • कंप्यूटर के लिए GTA 6 की हर .exe फाइल या Keygen नकली है।
  • असली गेम 212GB तक का है, लेकिन नकली फाइलें करीब 1MB की निकली हैं।
  • ये फाइलें पासवर्ड, कुकीज़ और क्रिप्टो वॉलेट चुरा लेती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageदिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो …

ImageGTA 6 मोबाइल पर खेलना है? ये रहा तरीका, लेकिन इन लिंक पर क्लिक किया तो होगी बड़ी गलती

एक नज़र में : GTA 6 का 13 साल का इंतज़ार 19 नवंबर की आधी रात को खत्म हो रहा है। खास बात ये है कि इसे आप अपने फोन पर भी खेल सकते हैं। PlayStation Store पर GTA 6 के पेज पर ‘Remote Play supported’ साफ लिखा है। लेकिन इंटरनेट पर घूम रही GTA …

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

ImageGTA 6 में लौटे Cheat Codes, एक कोड से मिलेंगे 2.5 लाख डॉलर! लेकिन पहले खेलने होंगे करीब 50 घंटे

एक नज़र में : GTA 6 के साथ चीट कोड भी लौट आए हैं, और इस बार इनमें एक ऐसा कोड भी है जो डालते ही आपको $250,000 दे देता है। San Andreas में यही काम HESOYAM करता था, लेकिन GTA 6 में सिर्फ कोड याद कर लेना काफी नहीं होगा। गेम खुलने के कुछ …

ImageBlinkit अब 10 मिनट में घर पहुंचा रहा GTA 6, भारत में आधी रात के लॉन्च से ठीक पहले शुरू हुई डिलीवरी

एक नज़र में : Blinkit ने GTA 6 की डिलीवरी शुरू कर दी है, जो भारत में आज रात 12 बजे PS5 पर खुलेगा। कंपनी के CEO अलबिंदर ढींडसा के अनुसार ये सर्विस अभी 11 शहरों में है। कई इलाकों में ऑर्डर 10 मिनट में पहुंचने की बात भी बताई जा रही है। लेकिन डिब्बा …

Discuss

Be the first to leave a comment.