दिसंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

नवंबर में जिन तीन बड़े फ्लैगशिप फोनों के भारत आने की चर्चा थी, उनमें से दो अब दिसंबर 2026 की तरफ खिसक चुके हैं। Motorola Signature 27 की 9 दिसंबर की तारीख तय हो चुकी है, और Xiaomi 18 Pro भी इसी महीने आ सकता है। वहीँ iQOO 16 का इंतज़ार थोड़ा और लंबा हो गया है, क्योंकि ताज़ा लीक में इसका भारत लॉन्च अब जनवरी 2027 में बताया जा रहा है।

लेकिन इन फ्लैगशिप फोनों के लिए इस बार जेब थोड़ी ज़्यादा ढीली करनी पड़ सकती है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़े दामों का असर अब बड़े फोनों पर भी दिख रहा है। इसका अंदाज़ा आप ऐसे लगा सकते हैं कि पिछले साल ₹72,999 में लॉन्च हुआ iQOO 15 आज ₹85,999 में बिक रहा है।

अगर आपका बजट लाख रुपये से नीचे है, तो OPPO Reno 17 और OnePlus 16R भी इसी महीने के आसपास दस्तक दे सकते हैं। आइए जानते हैं दिसंबर 2026 में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming Smartphones in December 2026) की सूची में कौन-कौन से फोन शामिल हैं।

ये पढ़ें: iQOO 16 का भारत में इंतज़ार बढ़ा, जनवरी में हो सकता है लॉन्च, जानें कीमत

दिसंबर 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in December 2026

फोनतारीखस्थितिखास बातअभी की कीमत
Motorola Signature 279 दिसंबरकंपनी ने तारीख की पुष्टि की200MP पेरिस्कोप कैमराअमेरिका में $1,599
Xiaomi 18 Proदिसंबर (संभावित)भारत आना तय, तारीख लीकपीछे दूसरी स्क्रीनयूरोप में €1,399
OPPO Reno 17 और Reno 17cदिसंबर या जनवरी (संभावित)लीक8,000mAh बैटरीचीन में CNY 3,599
OnePlus 16Rदिसंबर के आखिर या जनवरी (संभावित)लीककरीब 9,000mAh बैटरी₹70,000 से ₹75,000 (लीक)

ध्यान रहे, विदेश की कीमत भारत की कीमत नहीं होती, क्योंकि यहां टैक्स जुड़ने के बाद दाम अलग तय होते हैं।

Motorola Signature 27

Upcoming Smartphones in December 2026 की सूची में शामिल Motorola Signature 27 का काला बैक पैनल और चार कैमरे

इस महीने में सबसे पहले आने वाला स्मार्टफोन Motorola Signature 27 है, जिसकी भारत में लॉन्च डेट कंपनी ने तय कर दी है। ये 9 दिसंबर को आएगा, और 5 नवंबर को ग्लोबल बाज़ार में उतर चुका है, इसलिए इसके स्पेसिफिकेशन अभी से साफ हैं। इसमें 2nm वाला Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 प्रोसेसर दिया गया है, और इसकी 6.78-इंच की टैंडम AMOLED स्क्रीन 12,000 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देती है।

फोटोग्राफी के लिए, पीछे 50MP का Sony LYTIA 910 प्राइमरी सेंसर है, और उसके साथ 3x ज़ूम वाला 200MP पेरिस्कोप लेंस भी मिलता है। बैटरी 7,000mAh की है, जो 90W वायर्ड और 50W वायरलेस चार्जिंग के साथ आती है, और कंपनी इस फोन पर सात साल तक OS अपडेट देने का वादा कर रही है। भारत में आप इसे 12GB+256GB और 16GB+512GB वैरिएंट में motorola.in और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकेंगे।

हालांकि अमेरिका में ये $1,599 का है, और भारत में भी इसके ₹1 लाख के पार जाने की खबर है।

ये पढ़ें: Motorola Signature 27 भारत भी आएगा, साथ में पेश हुए नई वॉच और Bose वाले बड्स

Xiaomi 18 Pro

Xiaomi 18 Pro के पिछले हिस्से पर कैमरे के बगल में दी गयी दूसरी स्क्रीन और उस पर चलने वाले विजेट

Xiaomi ने 17 नवंबर को Xiaomi 18 Pro को ग्लोबल बाज़ार में उतारा था, और IMC 2026 में ही कंपनी साफ कर चुकी थी कि ये फोन भारत भी आएगा। टिपस्टर योगेश बरार के अनुसार इसका भारत लॉन्च दिसंबर में हो सकता है, लेकिन यहां सिर्फ 18 Pro ही आने की बात है, बड़ा 18 Pro Max नहीं।

इस फोन को बाकी फ्लैगशिप से अलग बनाती है इसके कैमरे के बगल में लगी 2.7-इंच की दूसरी टचस्क्रीन, जिस पर आप नोटिफिकेशन देख सकते हैं और पीछे वाले कैमरे से सेल्फी लेते वक्त इसे व्यूफाइंडर बना सकते हैं। फोटोग्राफी के लिए, इसमें Leica के साथ बने दो 200MP कैमरे हैं, एक प्राइमरी और दूसरा 3.2x ज़ूम वाला पेरिस्कोप। वहीँ इसका Snapdragon 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर, Signature 27 वाले Extreme वर्ज़न से एक लेवल नीचे है।

लेकिन असली सवाल बैटरी का है, क्योंकि चीन वाले मॉडल में 7,000mAh की बैटरी है, वहीँ ग्लोबल मॉडल में सिर्फ 6,000mAh की। यानी अगर भारत को ग्लोबल वाली बैटरी मिली, तो ये इसी महीने आ रहे Signature 27 से भी 1,000mAh छोटी होगी।

यूरोप में इसकी कीमत €1,399 (करीब ₹1.44 लाख) है, इसलिए भारत में भी इसके सस्ता रहने की उम्मीद कम है।

ये पढ़ें: दो 200MP कैमरे वाला Xiaomi 18 Pro भारत आएगा, लेकिन चीनी मॉडल से छोटी हो सकती है बैटरी

OPPO Reno 17 और Reno 17c

OPPO Reno 17 का सफेद बैक पैनल, जिसकी तस्वीर लॉन्च से पहले सामने आई थी

अगर आपका बजट ₹1 लाख से काफी नीचे है, तो OPPO Reno 17 पर नज़र रखिए। ये फोन 16 नवंबर को चीन में लॉन्च हुआ है, और टिपस्टर देबयान रॉय के अनुसार ये Reno 17c के साथ दिसंबर में भारत आ सकता है, हालांकि कुछ रिपोर्ट्स इसके जनवरी 2027 तक खिसकने की बात भी कह रही हैं।

इस बार सबसे बड़ा बदलाव बैटरी में हुआ है, क्योंकि Reno 17 में 8,000mAh की बैटरी दी गयी है, जो Reno16 की 6,700mAh बैटरी से 1,300mAh बड़ी है। हालांकि प्रोसेसर वही Snapdragon 7 Gen 4 है, जो Reno16 में भी था, और पीछे तीनों कैमरे 50MP के हैं, जिनमें 3.5x ज़ूम वाला पेरिस्कोप लेंस भी शामिल है।

चीन में इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹51,000 है, वहीँ Reno16 भारत में ₹61,999 में आया था।

Reno 17c अभी चीन में भी नहीं आया है, और इसे सीरीज़ का सस्ता मॉडल बताया जा रहा है।

OnePlus 16R

हरे रंग वाला OnePlus 15R, जिसका सक्सेसर OnePlus 16R भारत आने की तैयारी में है

OnePlus ने OnePlus 16R के बारे में अभी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया है, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार ये दिसंबर के आखिर या जनवरी 2027 में भारत आ सकता है। पिछले साल चीन का OnePlus Ace 6T भारत में OnePlus 15R के नाम से आया था, और इस बार Ace 7 के साथ भी यही होने की उम्मीद है।

लीक के अनुसार इसमें Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 200MP का प्राइमरी कैमरा और 3.5x ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस मिल सकता है। इसके साथ करीब 9,000mAh की बैटरी की भी चर्चा है, जो इस सूची में किसी भी फोन से बड़ी होगी।

इसकी कीमत ₹70,000 से ₹75,000 के बीच बताई जा रही है, यानी ये दोनों फ्लैगशिप से सस्ता रह सकता है।

ये पढ़ें: OnePlus 16 के भारत लॉन्च पर हुई मीटिंग, चीन से डेढ़ गुना हो सकती है कीमत

Upcoming Smartphones in December 2026: किसका इंतज़ार करें?

अगर आपको पक्की तारीख वाला फ्लैगशिप चाहिए, तो 9 दिसंबर को Signature 27 की भारत वाली कीमत ज़रूर देखिए।

वहीँ ₹70,000 के आसपास के बजट में OnePlus 16R का इंतज़ार करना बेहतर रहेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGTA 6 खेलना है पर PS5 नहीं? किराये पर लें कंसोल, जानें हफ्ते और महीने का पूरा खर्च

एक नज़र में : GTA 6 भारत में 19 नवंबर से PS5 पर खेला जा रहा है, और जिनके पास कंसोल नहीं है, वो अब PS5 किराये पर (PS5 on rent) लेकर भी ये गेम खेल सकते हैं। रेंटल कंपनी Rentkar गेम के साथ PS5 का हफ्ते भर वाला पैक चार हज़ार रुपये से थोड़ा …

Imageनवंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in November 2026

नवंबर शुरू हो चुका है, और इस महीने आपको ₹1 लाख के आसपास वाले कई नए फ्लैगशिप फोन देखने को मिलेंगे, क्योंकि 2nm चिपसेट वाले जो फोन सितंबर में दुनिया के सामने आए थे, वो अब भारत की तरफ बढ़ रहे हैं। Motorola Signature 27, iQOO 16 और Xiaomi 18 Pro, तीनों के भारत आने …

ImageOppo Find X10 से vivo V80 तक, अक्टूबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अक्टूबर को ज़्यादातर लोग Flipkart और Amazon की फेस्टिव सेल वाले महीने के तौर पर जानते हैं, जब पुराने फोनों के सस्ते होने का इंतज़ार रहता है। लेकिन इस बार यानी अक्टूबर 2026 में आपको नए और कुछ महत्वपूर्ण फोन भी देखने को मिलेंगे। इसकी वजह दिवाली है, जो इस बार नवंबर की शुरुआत में …

ImageiPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

सितंबर का महीना खासतौर से iPhones के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार यानी सितंबर 2026 में आपको नए iPhone 18 सीरीज़ के अलावा और भी कई अच्छे फोन देखने को मिलने वाले हैं। सितम्बर 2026 में जहां एक तरफ Apple का सालाना इवेंट है। वहीँ दूसरी तरफ ₹25,000 के आसपास वाले फोनों में …

ImageUpcoming Smartphones in March 2026 India – iPhone 17e से Xiaomi 17 Ultra तक, एक साथ लॉन्च होंगे ये बड़े फोन

जनवरी और फरवरी की तेज़ रफ्तार के बाद अब मार्च 2026 भी भारतीय स्मार्टफोन बाज़ार के लिए कम व्यस्त नहीं रहने वाला है। इस महीने फ्लैगशिप पावर, मिड-रेंज इनोवेशन और डिज़ाइन एक्सपेरिमेंट – तीनों का दिलचस्प मिश्रण देखने को मिलेगा। इस महीने में iPhone 17e, Nothing Phone 4a, Xiaomi 17 Ultra और Poco X8 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.