किसी भी Photo से उसका Location कैसे पता करें? आसान तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कई बार हम अपने या किसी और के फोन पर कोई तस्वीर देखकर अक्सर पूछते हैं कि ये किस जगह की है या ये कहाँ क्लिक हुई होगी? चाहे वो सोशल मीडिया पर शेयर की गई ट्रैवल पिक हो, किसी इवेंट की फोटो हो या आपके फोन में सेव पुरानी इमेज। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन तस्वीरों का लोकेशन पता करने का तरीका काफी आसान हो गया है।

किसी भी फोटो का लोकेशन कैसे पता करें?

अधिकतर स्मार्टफोन और डिजिटल कैमरे फोटो लेते समय EXIF metadata सेव करते हैं। इसमें फोटो का टाइम, डेट और GPS लोकेशन जैसे डिटेल शामिल होते हैं। अगर फोटो के मेटाडेटा में लोकेशन सेव है, तो आप आसानी से जान सकते हैं कि वो फोटो कहां खींची गई थी।

Google Photos में फोटो का लोकेशन कैसे पता करें

Google Photos में फोटो का लोकेशन कैसे देखें –

  1. अपने फोन या कंप्यूटर पर Google Photos खोलें।
  2. उस फोटो को सेलेक्ट करें जिसका लोकेशन जानना है।
  3. दाईं ओर (या मोबाइल पर ऊपर की ओर) Info आइकन पर टैप करें।
  4. अगर फोटो में लोकेशन डेटा सेव है, तो आपको मैप पर सही जगह दिख जाएगी।
फोटो का लोकेशन कैसे पता करें

अगर फोटो में लोकेशन सेव नहीं है, तो क्या करें?

कभी-कभी लोकेशन डेटा डिलीट हो जाता है या सेव ही नहीं होता। ऐसे में आप ऑनलाइन टूल्स से फोटो के लोकेशन का पता लगा सकते हैं।

इसमें सबसे पहला है Pic2Map वेबसाइट जिससे आपको ऑनलाइन फोटो से लोकेशन पता करने का तरीका मालूम हो जायेगा –

  1. Pic2Map.com पर जाएं।
  2. फोटो अपलोड करें।
  3. साइट फोटो के मेटाडेटा को स्कैन करके लोकेशन दिखा देगी।

2. Google Image Search

अगर मेटाडेटा नहीं है, तो आप Google Reverse Image Search का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये फोटो से मिलती-जुलती इमेज खोजकर अंदाज़ा लगाने में आपकी मदद कर सकता है कि फोटो कहाँ ली गई हो सकती है।

सुरक्षा और प्राइवेसी का ध्यान रखें

  • अपनी पर्सनल फोटो शेयर करने से पहले लोकेशन डेटा हटाना अच्छा होता है।
  • इसके लिए आप Google Photos या किसी फोटो एडिटिंग ऐप से “remove location from photo” फीचर इस्तेमाल कर सकते हैं।

चाहे आपके पास Google Photos हो, Pic2Map जैसा ऑनलाइन टूल, या Reverse Image Search—किसी भी फोटो का लोकेशन पता करने के तरीके आसान और तेज़ हैं। बस सही टूल चुनें, और सेकंड्स में फोटो के पीछे की लोकेशन जानें।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imageराशन कार्ड e-KYC कैसे करें: घर बैठे आधार कार्ड और फोन से ऐसे होगी पूरी

राशन लेने दुकान पहुंचे और डीलर ने कह दिया कि पहले घर के बाकी लोगों को भी साथ लाइए, उनकी Ration Card e-KYC अभी बाकी है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि राशन कार्ड में जितने नाम दर्ज हैं, e-KYC उन सभी की अलग-अलग होती है, और दुकान पर ये e-POS मशीन पर अंगूठा या आंख …

ImageGoogle Photos से फोटोज को iCloud में कैसे मूव करें?(2 आसान स्टेप्स में)

यदि आप भी अपने Android फ़ोन से iPhone में स्विच कर रहे हैं। ऐसे में यदि आपके Google Photos पर 500 से भी ज्यादा फोटोज अपलोड है, जिसे आप बिना किसी परेशानी के iCloud में मूव करना चाहते हैं, तो आसानी से कर सकते हैं। इस लेख में हमनें बताया है, कि Google के नए …

Imageजमीन खरीदने से पहले ऐसे पता करें मालिक का नाम, घर बैठे हो जायेगा काम

आप भी प्रॉपर्टी लेने का सोच रहे हैं, लेकिन प्रॉपर्टी घोटालों की वजह से डर रहे हैं, कि प्लॉट के सही मालिक से डील हो रही है या नहीं, तो ये पता करने का एक काफी आसान तरीका है। आप घर बैठें जमीन के मालिक का पता लगा सकते हैं, फिर भले ही आप किसी …

Imageइस ऐप से चुपके से कर पाएंगे पेमेंट, चेक करने पर भी नहीं चलेगा किसी को पता

कभी न कभी हम किसी को सीक्रेट पेमेंट भेजने चाहते हैं, फिर चाहें वो हमारे गर्लफ्रेंड बॉयफ़्रेंड हो, या फिर कोई दोस्त हो। कभी कभी हम घर वालों से छुप कर कोई पेमेंट सामान लेने के लिए भी करते हैं, लेकिन समस्या ये आती है, कि उस पेमेंट को हाइड कैसे करें, जिससे घर वाले …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.