क्या अब WhatsApp चलाने के लगेंगे पैसे? भारत में लॉन्च हुआ WhatsApp Plus, जानिए कितनी है कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Meta ने भारत में WhatsApp का पेड सब्सक्रिप्शन WhatsApp Plus रोल आउट कर दिया है। कीमत है ₹79 हर महीने, और पहला महीना बिल्कुल फ्री मिल रहा है। खबर सुनते ही ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही सवाल आया, कि क्या अब WhatsApp चलाने के पैसे लगेंगे?

इसका जवाब है नहीं। आपका रोज़ का WhatsApp जैसा है, बिल्कुल वैसा ही फ्री रहेगा। मैसेज भेजना, वॉइस और वीडियो कॉल, स्टेटस और एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, इनमें से कुछ भी पेड नहीं हुआ है। WhatsApp Plus पूरी तरह ऑप्शनल है, सिर्फ़ उन लोगों के लिए जो अपने ऐप को थोड़ा अपने हिसाब से सजाना चाहते हैं।

ये पढ़ें: WhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp Plus में क्या-क्या मिलता है

सब्सक्रिप्शन लेने पर जो एक्स्ट्रा फीचर खुलते हैं, वो ज़्यादातर पर्सनलाइज़ेशन से जुड़े हैं:

  • नए ऐप थीम और एक्सेंट कलर (करीब 18 कलर ऑप्शन)
  • अलग-अलग कस्टम ऐप आइकन (तकरीबन 14)
  • प्रीमियम और एनिमेटेड स्टिकर
  • कस्टम रिंगटोन
  • चैट लिस्ट को अपने तरीके से सजाने का ऑप्शन और ज़्यादा पिन की हुई चैट
  • AI से बने इमोजी

मतलब साफ़ है, ये फीचर आपका मैसेजिंग एक्सपीरियंस नहीं बदलते, बस ऐप के लुक और फील को आपके हिसाब से थोड़ा पर्सनल बना देते हैं।

कीमत और फ्री ट्रायल

  • WhatsApp Plus – ₹79 / महीना
  • पहला महीना फ्री (ट्रायल के तौर पर)
  • Android और iOS, दोनों पर उपलब्ध

ग्लोबली यही प्लान मई 2026 में करीब $2.99 प्रति माह में लॉन्च हुआ था, और अब भारत में धीरे धीरे अलग अलग फेज़ में पहुंचेगा। आगे Meta अपने सारे ऐप्स, यानी WhatsApp, Instagram, Facebook और Meta AI को एक ही बंडल Meta One में जोड़ने की तैयारी में भी है।

तो अगर आप सालों से वही पुराना WhatsApp चला रहे हैं, आपके लिए कुछ नहीं बदला है। पैसे सिर्फ़ तभी लगेंगे जब आप खुद ये नया लुक चुनेंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageUPI पर 15 अक्टूबर से नया चार्ज, आपके पैसे पर क्या असर? ये ज़रूरी बातें जान लीजिए

NPCI ने UPI पर लगने वाले शुल्क की दर आख़िरकार तय कर दी है, और 15 अक्टूबर से दुकानों पर ₹2,000 से ऊपर के पेमेंट पर 0.4% MDR लगेगा। 2020 में UPI मुफ्त किए जाने के बाद ये पहला मौका है जब इस पर कोई शुल्क तय हुआ है। अगस्त में राष्ट्रपति की मंज़ूरी से …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.