WhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है।

असली सवाल दो हैं। पहला WhatsApp आख़िर इतनी स्टोरेज लेता क्यों है? और दूसरा, जो ज़्यादा ज़रूरी भी है कि WhatsApp Storage को बिना अपनी चैट गंवाए कैसे ठीक करें?

अच्छी बात ये है कि इसका तरीका मुश्किल नहीं है, और इसमें आपकी एक भी बातचीत डिलीट नहीं होती। नीचे हम स्टेप-बाय-स्टेप बता रहे हैं कि WhatsApp से कई GB स्टोरेज को आप कैसे खाली कर सकते हैं, वो भी सिर्फ़ फालतू फोटो-वीडियो हटाकर।

ये पढ़ें: Siri AI: Apple का नया असिस्टेंट बिना ऐप खोले करेगा कई काम, ChatGPT-Gemini से कितना अलग?

मीडिया हटाना और चैट डिलीट करना – दोनों अलग बात हैं

ये फ़र्क पहले समझ लेना ठीक रहेगा। जब आप Manage Storage से कोई फोटो या वीडियो हटाते हैं, तो आपके फोन से सिर्फ़ वो फाइल हटती है, चैट, मैसेज और पूरी बातचीत वैसी की वैसी बनी रहती है।

उस फोटो की जगह चैट में बस इतना दिखेगा कि फाइल अब उपलब्ध नहीं है, बाकी बातचीत पूरी रहती है। यानी सफाई करते वक़्त चैट खोने जैसी कोई बात नहीं है।

Android पर WhatsApp Storage कैसे खाली करें

Android फोन पर ये चार स्टेप काफ़ी हैं:

  1. WhatsApp खोलिए, ऊपर दाईं तरफ़ तीन डॉट (⋮) पर टैप कीजिए और Settings में जाइए।
  2. Storage and data चुनें, फिर Manage storage पर टैप करें।
  3. सबसे ऊपर दिख जाएगा कि WhatsApp कुल कितनी जगह घेरे हुए हैं। नीचे Larger than 5 MB (5MB से बड़ी फाइलें) और Forwarded many times (बार-बार फॉरवर्ड हुई फाइलें) जैसे सेक्शन मिलेंगे।
  4. किसी सेक्शन पर टैप कीजिए, सबसे भारी फाइलें ऊपर आएंगी। जो हटानी हैं उन्हें चुनिए और नीचे डिलीट (ट्रैश) आइकन दबा दीजिए।

शुरुआत इन्हीं दो सेक्शन से करना सबसे असरदार रहता है, क्योंकि असली जगह यही forwarded वीडियो और भारी फाइलें घेरती हैं। चंद मिनटों में ही कई GB हल्के हो जाते हैं।

iPhone पर WhatsApp Storage कैसे खाली करें

iPhone पर तरीका लगभग वही है, बस मेन्यू के नाम थोड़े अलग हैं:

  1. WhatsApp खोलिए और नीचे दाईं तरफ़ Settings पर टैप कीजिए।
  2. Storage and Data में जाइए, फिर Manage Storage चुनिए।
  3. ऊपर एक रंगीन बार में दिख जाएगा कि कौन-सी चीज़ कितनी जगह ले रही है। साथ में Larger than 5 MBFrequently forwarded और हर चैट की अलग-अलग लिस्ट मिलेगी।
  4. किसी सेक्शन में जाकर ऊपर दाईं तरफ़ Select दबाइए, हटाने वाली फाइलें चुनिए और नीचे ट्रैश आइकन पर टैप कर दीजिए।

iPhone की मेमोरी अक्सर इन्हीं forwarded वीडियो से सबसे जल्दी भरती है, इसलिए यहां से फ़र्क भी सबसे ज़्यादा दिखता है।

ये पढ़ें: Jio और Airtel के ₹355 प्लान में कौन बेहतर? डेटा बराबर, फायदे अलग-अलग

किसी एक चैट का मीडिया अलग से हटाना

कई बार एक ही ग्रुप फैमिली वाला या दोस्तों का अकेले काफ़ी जगह लेता है। 2026 में WhatsApp ने ऐसे किसी एक चैट को अलग से साफ़ करने का सीधा रास्ता दे दिया है।

उस चैट या ग्रुप को खोलिए → ऊपर उसके नाम पर टैप कीजिए → Manage Storage चुनिए। उसी चैट की सारी फोटो-वीडियो सबसे बड़ी से छोटी के क्रम में दिख जाएंगी। यहां से चुनकर भारी फाइलें हटा सकते हैं, और उस ग्रुप की बातचीत पूरी बनी रहती है।

WhatsApp Storage Clear कैसे करें - बिना Chat डिलीट किए

ताकि स्टोरेज बार-बार न भरे

आपके द्वारा खाली की गयी WhatsApp Storage दोबारा भरने में समय नहीं लगेगा, अगर मीडिया आगे भी अपने-आप डाउनलोड होता रहे। इसे रोकने का तरीका यही है कि ऑटो-डाउनलोड बंद कर दें।

इसके लिए आप Settings → Storage and data → Media auto-download में जाइए और तीनों ऑप्शन (मोबाइल डेटा, Wi-Fi, रोमिंग) को Never पर सेट कर दीजिए। इसके बाद हर फोटो-वीडियो खुद फोन में डाउनलोड नहीं होगा, केवल जो आप डाउनलोड करना चाहते हैं, उस पर मैन्युअली टैप करके डाउनलोड कीजिए।

ये पढ़ें: गर्मी की छुट्टियों में बच्चों को क्या दिखाएं? ये फिल्में देंगी मज़ा भी और सीख भी

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. मीडिया डिलीट करने से क्या चैट भी डिलीट हो जाएगी?

A.नहीं। टेक्स्ट चैट और बातचीत पूरी तरह बनी रहती है, सिर्फ़ चुनी हुई फोटो-वीडियो हटती है।

Q. क्या डिलीट की हुई फाइलें वापस आ सकती हैं?

A. अगर उन फाइलों के साथ आपका बैकअप (Google Drive या iCloud) पहले बन चुका है, तो रीस्टोर करने पर वापस आ सकती हैं। हटाने से पहले एक बार देख लीजिए कि कोई ज़रूरी फोटो तो नहीं जा रही।

Q. क्या इससे बैकअप पर बुरा असर पड़ता है?

A. नहीं। कम मीडिया होने से अगला बैकअप उल्टा हल्का और तेज़ बनता है।

Q. सबसे ज़्यादा जगह कौन घेरता है?

A. ज़्यादातर मामलों में बार-बार forward हुए वीडियो और 5MB से बड़ी फाइलें, इसलिए सफ़ाई इन्हीं से शुरू करना सबसे काम आता है। थोड़ी-सी ये आदत डाल लेने भर से “Storage Full” की दिक्कत काफ़ी हद तक पीछे छूट जाती है, वो भी कोई ज़रूरी चैट खोए बिना।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageSamsung Galaxy Z Fold 8 Ultra हैंड्स-ऑन रिव्यू: फोल्डेबल में आख़िरकार मिलेगी ‘Ultra’ वाली बात

पिछले कई जुलाई के Unpacked इवेंट्स में Samsung अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल के साथ एक ही कोशिश करती आ रही है, वो ये कि ये फोन फोल्डेबल कम लगे और एक ऐसा आम फ्लैगशिप ज़्यादा लगे जिसे आप बस आसानी से बीच से फोल्ड कर देते हैं। Galaxy Z Fold 7 के साथ कोरियाई कंपनी इस …

ImageWhatsApp ने पेश किया नया Username फीचर, अब बिना नंबर शेयर किए होगी चैट, जानें कैसे करें Reserve

WhatsApp पर अब तक किसी से बात शुरू करने का मतलब था अपना फोन नंबर देना। यही चीज़ अब बदलने जा रही है। कंपनी ने Username फीचर पर से पर्दा हटा दिया है, जिसके बाद आप बिना अपना नंबर बताए किसी से चैट कर पाएँगे। फिलहाल 29 जून से इसका सबसे पहला हिस्सा शुरू हुआ …

Imageअमेरिका और यूरोप से OnePlus की विदाई तय, अब OxygenOS भी हो रहा खत्म, जानें भारत का क्या होगा

पिछले कई हफ्तों से OnePlus को लेकर जो कयास लगाए जा रहे थे, कंपनी ने आखिरकार खुद सामने आकर उन पर मुहर लगा दी है। OnePlus ने एक साथ तीन कम्युनिटी स्टेटमेंट जारी किए हैं, एक अमेरिका के लिए, एक यूरोप के लिए और एक भारत के लिए। इन बयानों से दो बातें अब पूरी …

Imageआप भी तुरंत करें ये काम, 16 बिलियन से भी ज्यादा लोगों का डेटा हो गया लीक

हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आयी है, जिसके अनुसार दुनियाभर में 16 बिलियन लोगों से भी ज्यादा के कई पासवर्ड और अन्य जानकारी लीक हो गए हैं, यदि आपके भी ऐसे कुछ खास पासवर्ड हैं, जिनकी जानकारी फोन में सेव थी तो आपको इन्हें तुरंत बदलने की आवश्यकता है। आगे इस लेख में हमनें …

Imageबिना नंबर सेव किए WhatsApp कॉल कैसे करें? बार बार नंबर सेव डिलीट करने से छुटकारा

WhatsApp का उपयोग तो लगभग हम सभी करते हैं, लेकिन कई बार हमको किसी काम से अनजान व्यक्ति को या किसी भी अन्य व्यक्ति को WhatsApp पर कॉल करने की आवश्यकता होती थी, तो हमें पहले उसका नंबर सेव करना पड़ता था, तभी हम उसको कॉल कर पाते थे। हालांकि, अब आप बिना नंबर सेव …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products