नई TVS Radeon लॉन्च, LED लुक मिला और टॉप मॉडल भी Splendor Plus से सस्ता

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • नई Radeon में हेडलैंप, टेल-लाइट और इंडिकेटर अब LED हैं, और इंडिकेटर Apache RTR जैसे दिखते हैं।
  • इसका सबसे महंगा Digi Disc वैरिएंट भी Splendor Plus के बेस मॉडल से सस्ता है।
  • इंजन वही 109.7cc वाला है, जो 8.08bhp पावर देता है।

TVS ने त्योहारों से ठीक पहले अपनी 110cc कम्यूटर बाइक TVS Radeon का 2026 मॉडल लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹67,100 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। इस बार इसकी खास बात पूरी LED लाइटिंग है, यानी हेडलैंप से लेकर आगे-पीछे के इंडिकेटर तक सब LED है। साथ ही इसका सबसे महंगा वैरिएंट भी Hero Splendor Plus के बेस मॉडल से सस्ता पड़ता है।

हालांकि बदलाव सिर्फ लुक तक है, इंजन वही पुराना है। आइये जानते हैं कि आपके लिए कौन सा वैरिएंट सही रहेगा।

ये पढ़ें: TVS Raider 125 नया अपडेट: ड्यूल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और कीमत

नई TVS Radeon की कीमत और रंग

इसमें तीन नए रंग, ब्लैक-रेड, ब्लैक-ब्लू और ब्लैक-ऑरेंज जोड़े गए हैं, वहीँ पुराना रेड-ब्लैक रंग Digi वैरिएंट में मिलता रहेगा। तीनों वैरिएंट की कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली) इस तरह है:

  • Base: ₹67,100
  • Digi Drum: ₹70,100
  • Digi Disc: ₹73,100

हमारी राय में ₹3,000 ज़्यादा देकर Digi Disc लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि फ्रंट डिस्क ब्रेक सिर्फ इसी में मिलता है। हाँ अगर आपका बजट ₹67,000 तक ही है, तो Base में भी आपको वही LED लाइटिंग मिलेगी।

नई TVS Radeon और उसका LED हेडलैंप

नई Radeon में क्या बदला और क्या नहीं

इसके LED हेडलैंप में अब LED DRL भी दिया गया है। लेकिन इंजन में कोई बदलाव नहीं हुआ है, ये 8.7Nm टॉर्क देता है और 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आता है।

बाइकइंजनशुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)
TVS Radeon 2026109.7cc₹67,100
Honda Shine 10098.98cc₹65,642
Hero Splendor Plus97.2ccकरीब ₹78,000

यानी Shine 100 से करीब ₹1,500 ज़्यादा देकर आपको Radeon में करीब 10cc बड़ा इंजन मिलता है।

ये पढ़ें: TVS Apache RTR 160, 160 4V, 200 4V अपडेट: नए फीचर और कीमत

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageसस्ता वाला मॉडल भी अब S26 के दाम पर… Samsung ने लॉन्च किया Galaxy S26 FE

Samsung की FE सीरीज़ की खासियत अब तक यही रही है कि वो अन्य S सीरीज़ के फोनों के मुकाबले में सस्ते फोन लेकर आयी है, जिसमें फ्लैगशिप वाली स्क्रीन और कैमरा तो हर साल मिलते रहे हैं, लेकिन दाम असली S मॉडल से हमेशा काफी नीचे रहे हैं। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products