Apache RTR 160 में अब ट्रैक्शन कंट्रोल, TVS ने अपडेट की पूरी RTR रेंज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • TVS ने Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 4V, तीनों के टॉप वेरिएंट अपडेट कर दिए हैं, और ये आज से डीलरशिप पर मिलने लगे हैं।
  • नए वेरिएंट आपको ₹1,27,990 (RTR 160), ₹1,41,440 (RTR 160 4V) और ₹1,49,990 (RTR 200 4V) की एक्स-शोरूम कीमत पर मिलेंगे।
  • किसी भी मॉडल के इंजन में एक भी बदलाव नहीं हुआ है, पूरा अपडेट फीचरों का है।

Apache RTR की हर बड़ी खबर अब तक इंजन और पावर के इर्द-गिर्द ही घूमती रही है, और TVS खुद इसे देश की सबसे ताकतवर 160cc मोटरसाइकिल कहती आई है। लेकिन इस बार इंजन को छुआ तक नहीं गया है। आज से डीलरशिप पर पहुंची नई Apache RTR 160, RTR 160 4V और RTR 200 4V में पूरा बदलाव सेफ्टी, कनेक्टिविटी और सस्पेंशन में हुआ है, और कंपनी ने ये अपडेट फेस्टिव सीज़न की बिक्री शुरू होने से ठीक पहले किया है।

इसमें सबसे बड़ी बात सबसे सस्ते मॉडल Apache RTR 160 पर हुई है। ट्रैक्शन कंट्रोल अब तक इस रेंज में सिर्फ 4V मॉडलों के टॉप वेरिएंट तक ही सीमित था, लेकिन अब यही फीचर ₹1,27,990 वाले नए ड्यूल-चैनल ABS वेरिएंट के साथ आपको RTR 160 पर भी मिलेगा।

आइये जानते हैं कि तीनों Apache RTR में नया क्या मिला है और इनके नए वेरिएंट आपको कितने में मिलेंगे।

ये पढ़ें: रेंज बढ़ी, रफ्तार घटी… Kinetic ने लॉन्च किया 132 किमी चलने वाला नया DX+

कीमत और उपलब्धता

आप इन तीनों नए वेरिएंट को आज से TVS की डीलरशिप से खरीद सकते हैं, और रंगों के विकल्प इस तरह रखे गए हैं –

  • Apache RTR 160: लाल एलॉय व्हील वाले मैट ब्लैक (Matte Black) और पर्ल व्हाइट (Pearl White), इनके अलावा आर्कटिक टील (Arctic Teal) और ग्रेनाइट ग्रे (Granite Grey)।
  • Apache RTR 160 4V: शैंपेन गोल्ड एलॉय व्हील वाला आर्कटिक टील (Arctic Teal), इसके अलावा मैट ब्लैक (Matte Black), रेसिंग रेड (Racing Red) और मरीन ब्लू (Marine Blue)।
  • Apache RTR 200 4V: लाल एलॉय व्हील वाला सेपांग ब्लू (Sepang Blue), इसके अलावा आर्मरी ग्रीन (Armoury Green), रेसिंग रेड (Racing Red) और मैट ब्लैक (Matte Black)।
मॉडलनया वेरिएंटकीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
Apache RTR 160Dual Channel ABS with TCS₹1,27,990
Apache RTR 160 4VTFT with Map Mirroring₹1,41,440
Apache RTR 200 4VTFT with Map Mirroring₹1,49,990

लेकिन यहां ये देखिए कि Apache RTR 160 4V का जो टॉप वेरिएंट अब तक ₹1,39,440 में मिलता था, नया वेरिएंट उससे सिर्फ ₹2,000 ज़्यादा लेकर आपको Google Map मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C पोर्ट दे रहा है। वहीं Apache RTR 200 4V का नया टॉप वेरिएंट ₹1,49,990 का है, यानी इसके लिमिटेड एनिवर्सरी एडिशन से सिर्फ ₹400 ऊपर, और उतने में आपको स्पेशल ग्राफिक्स की जगह एडजस्टेबल फ्रंट सस्पेंशन मिल रहा है।

तीनों Apache RTR में नया क्या मिला है

Apache RTR 160 में अब TVS आपको ड्यूल-चैनल ABS के साथ ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम दे रही है। साथ ही इसमें हैज़र्ड लैंप और LED टर्न सिग्नल लैंप भी जोड़े गए हैं। इंजन 159.7cc का ही रहेगा, जो 16.04 PS की पावर और 13.85 Nm का टॉर्क बनाता है।

वहीं Apache RTR 160 4V का अपडेट पूरी तरह कनेक्टिविटी वाला है। इसके 5-इंच TFT क्लस्टर पर अब Google Map मिररिंग चलेगी, यानी फोन का नेविगेशन सीधे बाइक की स्क्रीन पर दिखेगा और रास्ता देखने के लिए आपको बार-बार फोन निकालना नहीं पड़ेगा। इसके अलावा इसमें पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है।

Apache RTR 200 4V में बदलाव सिर्फ स्क्रीन तक नहीं रुका है। इसमें आपको आगे एडजस्टेबल USD फोर्क मिलेंगे, यानी सस्पेंशन की सेटिंग आप अपने वज़न और सड़क के हिसाब से खुद बदल सकेंगे। Google Map मिररिंग, पैनिक ब्रेक अलर्ट और Type-C पोर्ट यहां भी दिए गए हैं, और इसका 197.75cc इंजन पहले की तरह स्पोर्ट मोड में 20.8 PS बनाता है।

एक बात खरीदने से पहले आपको पता होनी चाहिए। Google Map मिररिंग और पैनिक ब्रेक अलर्ट, दोनों सिर्फ टॉप वेरिएंट पर ही मिलेंगे। यानी Apache RTR 160 4V आपको ₹1,19,890 से मिलना शुरू तो होता है, लेकिन ये दोनों फीचर लेने के लिए ₹1,41,440 वाला टॉप वेरिएंट ही लेना पड़ेगा, यानी करीब ₹21,550 ज़्यादा खर्च करने होंगे।

Apache RTR 160, 160 4V और 200 4V स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनApache RTR 160Apache RTR 160 4VApache RTR 200 4V
इंजन159.7cc, सिंगल-सिलेंडर159.7cc, 4-वाल्व197.75cc, ऑयल-कूल्ड, 4-वाल्व
पावर16.04 PS17.55 PS20.8 PS (स्पोर्ट मोड)
टॉर्क13.85 Nm14.73 Nm17.25 Nm (स्पोर्ट मोड)
गियरबॉक्स5-स्पीड5-स्पीड5-स्पीड
ABSड्यूल-चैनल (नए वेरिएंट में)ड्यूल-चैनलड्यूल-चैनल
ट्रैक्शन कंट्रोलनए वेरिएंट में मिलेगाटॉप वेरिएंट मेंटॉप वेरिएंट में
फ्रंट सस्पेंशनटेलिस्कोपिकUSD फोर्कएडजस्टेबल USD फोर्क
क्लस्टरडिजिटल, SmartXonnect के साथ5-इंच TFT, Google Map मिररिंग5-इंच TFT, Google Map मिररिंग
राइड मोडस्पोर्ट, अर्बन, रेनस्पोर्ट, अर्बन, रेनस्पोर्ट, अर्बन, रेन
नए वेरिएंट की कीमत₹1,27,990₹1,41,440₹1,49,990

ये पढ़ें: Ather Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअब WhatsApp की थीम भी पैसों से बदलेगी, Meta One भारत में लॉन्च

भारत में WhatsApp, Instagram और Facebook, तीनों के साथ अब एक पेड प्लान भी जुड़ गया है। Meta ने 15 सितंबर को Meta One नाम से अपनी नई सब्सक्रिप्शन सर्विस भारत समेत दुनिया भर में शुरू कर दी है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹79 प्रति माह रखी गई है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि …

ImageBajaj Pulsar N160 S और SS भारत में लॉन्च, अब चार राइड मोड और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलेगा

एक नज़र में: Bajaj ने भारत में Pulsar N160 के दो नए वेरिएंट, Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS लॉन्च कर दिए हैं। ₹1.34 लाख से शुरू होने वाले ये दोनों मॉडल मौजूदा वेरिएंट से ऊपर की केटेगरी में हैं। Pulsar ब्रांड के 25 साल पूरे होने पर आई इस अपडेट में बदलाव सिर्फ …

ImageRedmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज की सबसे भरोसेमंद पसंद रही है, क्योंकि कंपनी हर मॉडल में बैलेंस्ड स्पेसिफिकेशन के साथ कीमत भी काबू में रखती आई है। लेकिन इस बार ये बात पूरी तरह लागू नहीं होती। पिछले महीने ₹27,999 में आया Redmi Note 17 अब भी बाज़ार में है, और आज उसी सीरीज़ …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageVivo S2 की पूरी स्पेक शीट लीक: 8mm से पतली बॉडी, 7,050mAh बैटरी और रग्ड फोन जैसी सुरक्षा

Vivo भारत में S2 लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी के अब तक आए ऑफिशियल टीज़र में सारा ज़ोर फोन के डिज़ाइन पर रहा है, लेकिन टिपस्टर संजू ने इसकी पूरी स्पेक शीट सामने रख दी है। लीक के अनुसार S2 में कुछ फीचर्स ऐसे हैं जो अलग से ध्यान खींचते हैं, और कुछ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products