Ather Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Ather ने अपने नए EL प्लेटफॉर्म पर बना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Konarc भारत में पेश कर दिया है।
  • Konarc S की शुरुआती कीमत ₹99,999 (एक्स-शोरूम) है और ये तीन अलग-अलग रेंज विकल्पों में आया है।
  • इसमें आपको Park Assist Reverse जैसे फीचर के साथ कंपनी का पांचवीं पीढ़ी का बैटरी प्लेटफॉर्म मिलेगा।

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा दिया है। हालांकि इसमें सबसे सस्ता वैरिएंट ही इस कीमत पर उपलब्ध होगा और बाकी दो, इससे ऊपर जाएंगे। अच्छी बात ये है कि जैसे Ather के महंगे स्कूटरों की पहचान उनकी तकनीक रही है, वैसे ही इस सस्ते मॉडल में भी आपको Park Assist Reverse जैसे अच्छे फीचर नज़र आएंगे।

Konarc S में आपको तीन रेंज के विकल्प मिलेंगे, जिनमें सबसे ऊपर वाला मॉडल 3.5kWh बैटरी के साथ एक बार चार्ज पर 161km की IDC रेंज देने का दावा करता है।

Z सीरीज़ में कंपनी इससे भी आगे जा रही है, जहां AEBS ब्रेकिंग के साथ आपको डैशबोर्ड पर ही Google Maps और WhatsApp भी मिलेंगे। आइए इसकी कीमत, डिलीवरी और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Ather Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

कीमत और डिलीवरी

Konarc S 125 और S 161 की डिलीवरी सितंबर से शुरू हो रही है, यानी इन दोनों मॉडलों को आप इसी महीने घर ला सकते हैं। वहीँ सबसे सस्ते S 100 के लिए आपको 2027 की पहली तिमाही तक इंतज़ार करना होगा। ये थोड़ा निराशाजनक है कि 1 लाख से कम में मिलने वाला मॉडल ही देर से मिलने वाला है।

वैरिएंटIDC रेंजकीमत (एक्स-शोरूम)डिलीवरी
Konarc S 100100km₹99,9992027 की पहली तिमाही
Konarc S 125125km₹1,21,999सितंबर 2026
Konarc S 161161km₹1,44,999सितंबर 2026

इस महीने आप जो सबसे सस्ता Konarc खरीद पाएंगे, वो ₹1,21,999 वाला S 125 ही है।

Konarc Z को कंपनी 125km और 161km, दो रेंज विकल्पों में लाएगी और इनकी डिलीवरी 2027 की दूसरी तिमाही में शुरू होगी। इसके अलावा 200km IDC रेंज वाला एक S मॉडल भी 2027 की तीसरी तिमाही में आने वाला है।

Ather Konarc में अलग क्या है

Konarc, Ather के नए EL प्लेटफॉर्म पर बना पहला स्कूटर है। कंपनी का कहना है कि इसमें चेसिस, पावरट्रेन और इलेक्ट्रॉनिक्स आर्किटेक्चर, तीनों नए हैं, और इस प्लेटफॉर्म को 26 लाख किलोमीटर के फील्ड डेटा के आधार पर तैयार किया गया है। यही प्लेटफॉर्म आगे अलग-अलग तरह के इलेक्ट्रिक स्कूटरों की बुनियाद भी बनेगा।

रोज़मर्रा की सवारी के लिए इसमें Park Assist Reverse दिया गया है, जो मोटर की मदद से स्कूटर को पीछे ले जाता है, यानी तंग पार्किंग से स्कूटर निकालते वक्त आपको इसे धक्का नहीं लगाना पड़ेगा। AutoHold फीचर स्कूटर के रुकते ही उसे अपनी जगह थामे रखता है, और ये Vehicle FallSafe के साथ ऊपर वाले वैरिएंट में मिलेगा। वहीँ AirWalk फीचर S 125 और S 161 तक ही सीमित है।

अब बात करते हैं Z सीरीज़ की, जहां कंपनी कुछ और तकनीक जोड़ रही है। इनमें सबसे बड़ा नाम AEBS यानी Advanced Electronic Braking System का है, जो इलेक्ट्रॉनिक कंट्रोल से ब्रेकिंग दूरी घटाता है और तेज़ ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने से रोकता है। इसी के साथ MagicKey भी आता है, जिससे डिक्की खोलने के लिए आपको चाबी निकालने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी, ये काम Ather ऐप से ही हो जाएगा, और Konarc Z 161 में AutoPop डिक्की को अपने आप खोल भी देगा। इसके अलावा Ather Connect सब्सक्रिप्शन लेने पर चोरी और टो अलर्ट, राइड के आंकड़े, Find My Scooter और चार्जिंग की स्थिति दूर से देखने जैसी सुविधाएं आपको मिलेंगी।

Konarc के साथ Ather ने अपना पांचवीं पीढ़ी का बैटरी प्लेटफॉर्म भी पेश किया है। कंपनी का दावा है कि इसकी BreachSense तकनीक किसी बड़े हादसे के बाद बैटरी में आई सूक्ष्म खराबी को भी पकड़ लेती है, और नमी अंदर जाने का खतरा बड़ी समस्या बनने से पहले ही पहचान लेती है। बेहतर सेल बैलेंसिंग के साथ कंपनी का ये भी कहना है कि ये बैटरियां करीब 1 लाख से 1.2 लाख किलोमीटर तक अपनी 70 प्रतिशत हेल्थ बनाए रखती हैं।

Ather Konarc स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनAther Konarc S
प्लेटफॉर्मनया EL प्लेटफॉर्म
बैटरी2.1kWh (S 100) · 2.7kWh (S 125) · 3.5kWh (S 161)
IDC रेंज100km · 125km · 161km
पीक पावर4kW (S 100) · 4.7kW (S 125 और S 161)
टॉर्क16Nm (तीनों मॉडल)
टॉप स्पीड70kmph (तीनों मॉडल)
खास फीचरPark Assist Reverse, AutoHold, Vehicle FallSafe, AirWalk
Z वैरिएंट के अतिरिक्त फीचरAEBS ब्रेकिंग, MagicKey, AutoPop (Z 161), Google Maps, WhatsApp
कनेक्टेड सुविधाएंAther Connect के साथ चोरी और टो अलर्ट, Find My Scooter, OTA अपडेट
बैटरी हेल्थ का दावा1 से 1.2 लाख km तक 70 प्रतिशत
कीमत (एक्स-शोरूम)₹99,999 से ₹1,44,999

ये पढ़ें: Suzuki e-Access रिव्यू: Suzuki का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, पैसा वसूल या नहीं?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageMahindra XUV 3XO CNG लॉन्च, CNG पर भी पेट्रोल जितनी पावर और 24.7 km/kg माइलेज, जानें कीमत

एक नज़र में : Mahindra ने आज भारत में XUV 3XO का CNG वर्ज़न, XUV 3XO ZNG लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹9.99 लाख (एक्स-शोरूम) है। इसकी खास बात इसका टर्बो इंजन है, जो CNG पर चलते हुए भी पेट्रोल जितनी ही पावर देता है। आम तौर पर CNG कारें गैस पर चलते …

ImageAther Konarc की तस्वीरें आईं, माइनस 4 डिग्री में परखा गया कंपनी का आने वाला सबसे सस्ता स्कूटर

एक नज़र में: हिमालय की ठंड में टेस्ट होते Ather Konarc की तस्वीरें सामने आ गई हैं, और इन्हें किसी और ने नहीं, खुद कंपनी ने जारी किया है। इन तस्वीरों में Konarc अकेला नहीं है, इसके काफिले में Ather 450 और Rizta भी साथ चल रहे हैं। ऊपर से देखने पर ये स्कूटर पहचान …

Image7,000mAh बैटरी अब 17 हज़ार से कम में, OnePlus ने लॉन्च किया N6 Lite

OnePlus ने भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और यही अब कंपनी की मौजूदा लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। ये फोन सिर्फ एक ही 4GB + 64GB वैरिएंट में आया है, जिसकी कीमत ₹16,999 रखी गयी है। यानी ये N6x से नीचे बैठता है, जो ₹20,999 से शुरू होता है। आप इसे …

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageHonda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products