OPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • OPPO K14 Plus भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे Flipkart के ज़रिये लॉन्च होगा।
  • इसमें 8,000mAh बैटरी दी जाएगी, और साथ में 6 साल तक चलने का दावा भी किया जा रहा है।
  • फोन का ज़ोर परफॉरमेंस और मज़बूती पर रहने की उम्मीद है, और पिछले लीक 5,000mm² वेपर कूलिंग चैंबर की तरफ इशारा कर चुके हैं।

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए जानते हैं कि लॉन्च से पहले इस फोन के बारे में अब तक क्या-क्या सामने आ चुका है।

ये पढ़ें: नाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

OPPO K14 Plus में मिलेगी 8,000mAh बैटरी

OPPO K14 Plus में आपको 8,000mAh की बैटरी मिलेगी, जो इस सेगमेंट में अब तक देखी गई सबसे बड़ी बैटरियों में से एक है। पोस्टर पर कंपनी ने 6 साल वाले दावे को भी उभारा है, हालांकि ये 6 साल किस चीज़ के हैं, ये OPPO ने अभी तक साफ नहीं किया है। संभावना यही है कि ये दावा बैटरी की सेहत या उसकी लंबी उम्र से जुड़ा हो।

पोस्टर में ये फोन दो रंगों में दिखाया गया है, जिनमें एक ऑरेंज फिनिश है और दूसरा सिल्वर/व्हाइट। इसके बैक पैनल पर आपको डुअल-कैमरा सेटअप मिलेगा, जो एक पिल-शेप वाले कैमरा मॉड्यूल में बैठा है, और फ्लैश उससे अलग दिया गया है। ये फोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा।

परफॉरमेंस और मज़बूती पर रह सकता है सबसे ज़्यादा ज़ोर

पिछले लीक में दावा किया गया है कि इस फोन में 5,000mm² का वेपर कूलिंग चैंबर दिया जाएगा, जो इस सेगमेंट के किसी फोन के हिसाब से काफी बड़ा कहा जाएगा। चिपसेट को लेकर OPPO ने अभी तक कुछ नहीं बताया है, इसलिए K14 Plus के अंदर असल में कौन सा हार्डवेयर होगा, ये जानने के लिए आपको आगे की जानकारी का इंतज़ार करना होगा।

इसकी “Built to Last” टैगलाइन भी यही इशारा करती है कि मज़बूती इस फोन का दूसरा बड़ा फोकस रहने वाली है। पहले आई जानकारी में IP69 रेटिंग की बात कही गई थी, हालांकि इस पर भी OPPO की मुहर लगनी अभी बाकी है।

OPPO K14 Plus भारत में 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा, और Flipkart इसका रिटेल पार्टनर रहेगा। चिपसेट, डिस्प्ले, कैमरा, चार्जिंग और कीमत से जुड़ी बाकी जानकारी लॉन्च के करीब सामने आने की उम्मीद है।

OPPO K14 Plus: अब तक क्या-क्या पता है

जानकारीअभी तक क्या पता है
लॉन्च डेट29 सितंबर, दोपहर 12 बजे (कंफर्म)
कहाँ लॉन्च होगाFlipkart (कंफर्म)
बैटरी8,000mAh (कंफर्म)
कंपनी का दावा6 साल, ब्योरा अभी नहीं दिया गया
रंगऑरेंज और सिल्वर/व्हाइट
कैमरापिल-शेप मॉड्यूल में डुअल कैमरा
नेटवर्क5G
कूलिंग5,000mm² वेपर कूलिंग चैंबर (लीक)
मज़बूतीIP69 रेटिंग (लीक)
चिपसेट, डिस्प्ले, कीमतअभी घोषित नहीं

ये पढ़ें: Redmi Note 17 Pro, Pro Max लॉन्च, Note सीरीज़ में पहली बार मिली 10,000mAh बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageक्या है NREGA और अपना नाम NREGA जॉब कार्ड लिस्ट में ऑनलाइन कैसे चेक करें

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act) जिसे ज़्यादातर लोग MGNREGA या NREGA के नाम से जानते हैं, 1 जुलाई 2026 से खत्म हो चुका है। इसकी जगह अब केंद्र सरकार की नई योजना विकसित भारत – जी राम जी (VB-G RAM G) चल रही है। इस योजना …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.