Instagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – बड़ी स्क्रीन पर चलाने के 5 आसान तरीके

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

रील्स या Stories देखते-देखते कब आधा घंटा निकल जाता है, अक्सर पता ही नहीं चलता। और जब कोई मज़ेदार Reel या किसी दोस्त की Story सामने आती है, तो मन करता है कि इसे फ़ोन की छोटी स्क्रीन पर अकेले नहीं, घरवालों या दोस्तों के साथ बड़े TV पर देखें।

सवाल बस इतना है कि Instagram तो TV पर सीधे चलता नहीं, तो Reels और Stories बड़ी स्क्रीन तक कैसे लाएँ? अगर आपका सवाल भी यही है, तो आप जान लें कि इसके कई आसान तरीके हैं, और इनमें से ज़्यादातर के लिए आपको कुछ खरीदना भी नहीं पड़ता। हम आपके लिए यहां नीचे एक-एक करके सारे तरीके बता रहे हैं – Android, iPhone, Smart TV, Fire TV Stick और पुराने TV वालों के लिए भी।

ये पढ़ें: Amazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Instagram Reels और Stories TV पर कैसे देखें – How to Watch Instagram on TV

Instagram Reels

शुरू करने से पहले एक ज़रूरी बात साफ़ कर लें। दिसंबर 2025 में Instagram ने अपना अलग Instagram for TV ऐप लॉन्च किया था, जिसमें Reels को बड़ी स्क्रीन पर चैनलों की तरह देखा जा सकता है। जून 2026 में Samsung के TV पर इसका विस्तार हुआ और अब इसमें Stories भी देखी जा सकती हैं, जबकि फोन से सीधे TV पर Reels भेजने (कास्ट) जैसे फीचर्स कंपनी फिलहाल टेस्ट कर रही है। लेकिन ये ऐप भी अभी सिर्फ अमेरिका में है भारत में नहीं आया।

लेकिन यहां माजरा ये है कि ये ऐप सिर्फ अमेरिका में, टेस्टिंग के तौर पर Fire TV, Google TV और Samsung के TV (2020 और उसके बाद के मॉडल) पर ही उपलब्ध है। भारत में अभी ये ऐप नहीं आया है। कंपनी का कहना है कि आने वाले महीनों में इसे और देशों तक पहुँचाया जाएगा। तब तक भारत में Reels और Stories TV पर देखने के और भी कई तरीके हैं, और इन्हें इस्तेमाल करना काफी आसान है।

1. Android फोन को सीधे TV पर मिरर करें (Screen Cast / Smart View)

अगर आपके पास Android फ़ोन और कोई भी Smart TV है, तो यही सबसे तेज़ और मुफ्त तरीका है। इसमें आपके फोन की पूरी स्क्रीन हूबहू TV पर दिखने लगती है।

  • सबसे पहले फ़ोन और TV, दोनों को एक ही Wi-Fi से जोड़ें।
  • फ़ोन की स्क्रीन को ऊपर से नीचे स्वाइप कर Quick Settings खोलें।
  • वहाँ Smart View (Samsung फोन में) या Cast/Screencast वाले आइकॉन पर टैप करें।
  • लिस्ट में आपको अपने TV का नाम दिखेगा, उसे चुन लें। कुछ ही सेकंड में फोन की स्क्रीन TV पर आ जाएगी।
  • अब Instagram खोलें और Reels या Stories चलाएँ, सब बड़ी स्क्रीन पर चलने लगेगा।

छोटा-सा टिप: Reels को पूरी स्क्रीन पर देखना हो तो फ़ोन को सीधा (vertical) ही रखें।

2. iPhone से AirPlay के ज़रिए (Screen Mirroring)

Instagram Reels

iPhone यूज़र हैं और आपका TV AirPlay सपोर्ट करता है (कई Samsung, LG और Sony के 2019 के बाद वाले मॉडल), या आपके पास Apple TV बॉक्स है, तो ये तरीका एकदम आसान है।

  • iPhone और TV को एक ही Wi-Fi पर रखें।
  • iPhone में ऊपर-दाएँ कोने से नीचे की ओर स्वाइप कर Control Center खोलें।
  • Screen Mirroring पर टैप करें, फिर अपने TV या Apple TV का नाम चुनें।
  • अगर TV पर कोई कोड दिखे, तो वही कोड iPhone में डाल दें।
  • अब Instagram खोलकर Reels और Stories अपनी टीवी की बड़ी स्क्रीन पर चलाएँ।

ये पढ़ें: PhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

3. Chromecast या Google TV से कास्ट करें

घर में Chromecast लगा है या Google TV वाला TV है, तो उसी से काम चल जाएगा।

  • फोन और Chromecast को एक ही Wi-Fi से जोड़ें।
  • फोन में Google Home ऐप खोलें और अपना Chromecast डिवाइस चुनें।
  • नीचे Cast my screen / स्क्रीन कास्ट करें पर टैप करके इसे शुरू कर दें।
  • फिर Instagram में जो भी Reel या Story चलाएँगे, वो TV पर दिखेगी।

iPhone से Chromecast पर सीधे स्क्रीन कास्ट नहीं होती, iPhone वालों के लिए ऊपर बताया गया AirPlay वाला तरीका (तरीका 2) या लैपटॉप वाला तरीका बेहतर रहेगा।

ये पढ़ें: गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

4. Smart TV के ब्राउज़र में Instagram.com खोलें

अगर आप फोन को बार-बार कनेक्ट नहीं करना चाहते, तो सीधे TV में ही Instagram खोल सकते हैं, बशर्ते आपके Smart TV में कोई वेब ब्राउज़र हो।

  • TV का बिल्ट-इन ब्राउज़र खोलें।
  • एड्रेस बार में instagram.com टाइप करके अपने अकाउंट में लॉगिन करें।
  • रिमोट से नीचे स्क्रॉल करके Stories ऊपर और Reels सेक्शन में जाकर वीडियो चलाएँ।

ये तरीका बिना फोन के काम आता है, पर ध्यान रखें कि हर TV का ब्राउज़र उतना स्मूद नहीं होता, इसलिए कुछ पुराने मॉडल पर थोड़ा अटक सकता है।

5. Fire TV Stick पर स्क्रीन मिररिंग

बहुत से घरों में आज Fire TV Stick लगी है। इसी से भी फोन की स्क्रीन TV पर भेजी जा सकती है।

  • Fire TV में Settings खोलें, फिर Display & Sounds में जाकर Enable Display Mirroring चुनें। (कई रिमोट में Home बटन दबाकर रखने पर भी ये विकल्प आ जाता है।)
  • अब Android फोन में Smart View / Cast पर टैप करके लिस्ट में अपनी Fire TV चुनें।
  • कनेक्ट होते ही Instagram खोलें और Reels/Stories चलाएँ।

iPhone वालों के लिए Fire TV पर सीधी मिररिंग नहीं होती, उसके लिए Fire TV में कोई AirPlay सपोर्ट वाला ऐप (जैसे AirScreen) अलग से इंस्टॉल करना पड़ता है।

6. बिना Smart TV के, लैपटॉप को HDMI से जोड़कर

घर में पुराना, साधारण TV है जिसमें न Wi-Fi है न ऐप्स? तब भी रास्ता बंद नहीं है।

  • एक HDMI केबल से अपने लैपटॉप को TV से जोड़ें।
  • TV के रिमोट से Input/Source बदलकर उसी HDMI पोर्ट पर ले आएँ जहाँ केबल लगी है।
  • लैपटॉप के ब्राउज़र में instagram.com खोलें, लॉगिन करें और Reels/Stories को फ़ुल स्क्रीन पर चला दें।

बिना Wi-Fi और बिना किसी सेटिंग के ये सबसे भरोसेमंद जुगाड़ है, खासकर पुराने TV के लिए।

ये बातें ध्यान रखें

  • एक ही Wi-Fi ज़रूरी है – मिररिंग और कास्टिंग वाले तरीकों में फोन और TV दोनों एक ही नेटवर्क पर होने चाहिए, वरना डिवाइस लिस्ट में दिखेगा ही नहीं।
  • प्राइवेसी का ध्यान – स्क्रीन मिररिंग में आपके आने वाले मैसेज और नोटिफिकेशन भी TV पर दिख सकते हैं। ज़रूरी हो तो पहले Do Not Disturb ऑन कर लें।
  • थोड़ा-बहुत लैग या क्वॉलिटी कम लगना सामान्य है – ये आपके Wi-Fi की स्पीड पर निर्भर करता है, TV के पास राउटर हो तो बेहतर चलता है।
  • स्ट्रीमिंग आपके घर के इंटरनेट से होती है, इसलिए मोबाइल डेटा अलग से खर्च नहीं होगा।

ये पढ़ें: मनपसंद फोटो बनेगी प्रोफाइल की पहली झलक – आ गया Instagram का Reorder Grid फीचर, जानें कैसे करता है काम

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q. भारत में Instagram का TV ऐप कब आएगा?

A. अभी कोई आधिकारिक तारीख़ सामने नहीं आई है। फ़िलहाल ये अमेरिका में टेस्टिंग पर है, और कंपनी के मुताबिक आने वाले महीनों में इसे और देशों तक पहुँचाया जाएगा।

Q. क्या iPhone को बिना Apple TV के TV पर चला सकते हैं?

A. अगर आपका TV AirPlay सपोर्ट करता है, तो बिना Apple TV बॉक्स के भी सीधे मिररिंग हो जाएगी। अगर नहीं, तो लैपटॉप-HDMI वाला तरीका या कोई थर्ड-पार्टी ऐप इस्तेमाल करना पड़ेगा।

Q. क्या Reels की आवाज़ भी TV पर आएगी?

A. हाँ, स्क्रीन मिररिंग और कास्टिंग में आमतौर पर आवाज़ भी TV के स्पीकर से ही आती है।

Q. बिना Smart TV के Instagram TV पर देख सकते हैं?

A. बिल्कुल। लैपटॉप को HDMI से जोड़कर, या TV में Fire TV Stick/Chromecast लगाकर पुराने TV पर भी Reels और Stories देख सकते हैं।

Q. क्या ये सब तरीके मुफ़्त हैं?

A. स्क्रीन मिररिंग, ब्राउज़र और HDMI वाले तरीके पूरी तरह मुफ़्त हैं। सिर्फ़ कुछ थर्ड-पार्टी ऐप्स में ही पैसे लग सकते हैं, जिनकी ज़्यादातर लोगों को ज़रूरत नहीं पड़ती।

बस इतना ही अब रील्स और Stories का मज़ा फ़ोन की छोटी स्क्रीन तक सीमित नहीं है। जो तरीका आपके TV और फ़ोन पर सबसे आसानी से चल जाए, उसी को अपना लीजिए। आपने इनमें से कौन-सा तरीका आज़माया, हमें कमेंट में ज़रूर बताइएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageजुलाई 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in July 2026 in India

जून 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के लिहाज़ से काफ़ी भरा-भरा रहा। Motorola Edge 70 Pro+, Xiaomi 17T, Redmi Turbo 5 और Tecno Pova 8 जैसे फोन एक के बाद एक आए, और मिड-रेंज सेगमेंट में अच्छी हलचल देखने को मिली। लेकिन जुलाई का मिज़ाज थोड़ा अलग रहने वाला है। इस बार पूरा फोकस सिर्फ़ मिड-रेंज पर …

Imageअब Instagram पर चुपके से Story देखना होगा आसान – Meta ला रहा है नया प्लान

क्या हो अगर आप किसी की Instagram Story देखें… और सामने वाले को ज़रा भी पता न चले? अभी तक Instagram पर ऐसा करना संभव नहीं होता है। जैसे ही आप किसी की स्टोरी देखते हैं, आपका नाम तुरंत viewer list में दिख जाता है। लेकिन अब Meta इस पूरे अनुभव को बदलने की तैयारी …

ImageJune 2026 OTT Release – जून 2026 में OTT पर रिलीज़ होने वाली सबसे बड़ी फिल्में और वेब सीरीज़

नया महीना आ गया है और इसके साथ OTT पर फिर से धमाका होने वाला है। अगर आप भी हर वीकेंड यही सोचते रह जाते हैं कि “नया क्या देखें”, तो June 2026 आपके लिए भर भर के कंटेंट लेकर आ रहा है। इस महीने कुछ फिल्में आपको क्राइम की अंधेरी दुनिया की सैर करवाएंगी, …

ImageGemini से short video कैसे बनाएं? Google AI से मिनटों में तैयार करें Reels और Shorts

Short video का दौर अभी अपने चरम पर है। Instagram Reels, YouTube Shorts और TikTok जैसे प्लेटफॉर्म पर हर दिन लाखों वीडियो पोस्ट होते हैं। लेकिन समस्या यह है कि हर किसी के पास वीडियो का आइडिया, स्क्रिप्ट और प्लानिंग करने का समय नहीं होता। यहीं पर Google का Gemini AI मदद कर सकता है। …

Image₹10 हजार में Poco के नए फोन लॉन्च – C81 सीरीज़ में बड़ी बैटरी और 120Hz स्क्रीन

बजट स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए Poco ने दो नए विकल्प पेश कर दिए हैं – Poco C81 और Poco C81x। पहली नज़र में दोनों फोन एक जैसे लगते हैं, लेकिन इस्तेमाल के दौरान फर्क साफ दिखता है, खासकर डिस्प्ले, बैटरी और सॉफ्टवेयर में। इस बार कंपनी ने सीधा फोकस उन चीज़ों पर किया है …

Discuss

Be the first to leave a comment.