PhonePe यूज़र्स को झटका: अब वॉलेट बंद रखा तो हर तिमाही कटेंगे ₹100, जान लें नया नियम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

PhonePe इस्तेमाल करने वाले करोड़ों लोगों के लिए एक काम की खबर है। कंपनी ने अपने wallet के नियम चुपचाप अपडेट कर दिए हैं, और अब लंबे समय से बंद पड़े wallet पर हर तिमाही ₹100 का चार्ज लगने वाला है। राहत की बात बस इतनी है कि ये फीस सिर्फ wallet तक सीमित है, आपके UPI या बैंक अकाउंट से इसका कोई लेना-देना नहीं।

ये पढ़ें: FASTag Annual Pass महंगा हुआ: सरकार ने बढ़ाई कीमत, जानें नया रेट, कैसे बनवाएं और कहाँ इस्तेमाल होगा ?

किन wallet पर लगेगा ये चार्ज

नए नियम के मुताबिक, अगर आपने पिछले 365 दिन में अपने PhonePe wallet से एक भी पैसे का लेन-देन नहीं किया, तो वो wallet ‘इनएक्टिव’ मान लिया जाएगा। यहां असली पेच ये है कि सिर्फ app खोलना, UPI से पेमेंट करना या किसी कैटेगरी में खर्च करना wallet activity में नहीं गिना जाएगा। चार्ज से बचने के लिए wallet से ही कोई ट्रांज़ैक्शन करना ज़रूरी होगा। ये ₹100 की फीस (GST समेत) हर तिमाही वसूली जाएगी।

PhonePe Wallet

पहले मिलेगा 15 दिन का नोटिस

कंपनी सीधे पैसे नहीं काट लेगी। wallet इनएक्टिव होने के बाद आपको 15 दिन का नोटिस मिलेगा, जिसमें इसे दोबारा चालू करने का तरीका भी बताया जाएगा। इस दौरान एक बार wallet से लेन-देन कर लिया, तो स्टेटस वापस ‘एक्टिव’ हो जाएगा और कोई फीस नहीं कटेगी। और अगर बैलेंस ₹100 से कम हुआ, तो जितना है उतना ही कटेगा, wallet माइनस में नहीं जाएगा।

ये पढ़ें: Redmi Turbo 5 vs Motorola Edge 70 Pro: गेमिंग-बैटरी का दम या कैमरा-डिस्प्ले की चमक, किसके लिए

सोशल मीडिया पर नाराज़गी

नियम सामने आते ही कई यूज़र भड़क उठे। X पर अभिषेक यादव (@yabhishekhd) ने लिखा कि ज़्यादातर लोग PhonePe wallet इस्तेमाल ही नहीं करते, वे सीधे बैंक से UPI चलाते हैं। कुछ लोगों ने इसे यूं देखा कि जो फीचर वे कभी छूते ही नहीं, उसका पैसा क्यों दें।

ऐसा करने वाली अकेली कंपनी नहीं

बंद wallet पर चार्ज का चलन नया नहीं है। MobiKwik 2021 में ऐसा कदम उठा चुकी है। Airtel Payments Bank भी पहले तीन महीने बंद रहने पर wallet से ₹20 तक काटता था, जिसे बाद में सालाना ₹75 (GST अलग) वाले AMC में बदल दिया गया, जो तिमाही किश्तों में लिया जाता है।

तो जिनके PhonePe wallet में थोड़ा बैलेंस पड़ा है और महीनों से उसे छुआ नहीं, उनके लिए एक छोटा सा wallet ट्रांज़ैक्शन कर लेना ही काफी है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi भारत में लाया Mijia सब-ब्रांड, अब घर के बड़े अप्लायंस पर होगा फोकस

एक नज़र में: Xiaomi को भारत में काम करते हुए 12 साल हो गए हैं, और कंपनी ने इसी मौके पर अपना चौथा ब्रांड उतारा है। Mijia उसका ग्लोबल होम और लाइफस्टाइल ब्रांड है, यानी अब यहाँ फोन के अलावा घर के प्रोडक्ट एक अलग नाम से बिकेंगे। इन बारह सालों में कंपनी ने यहाँ …

ImageUPI का नया नियम: अब पेमेंट के बाद किसी को नहीं दिखेगा आपका मोबाइल नंबर, पर एक चीज़ आपको खुद बदलनी होगी

दुकान पर QR स्कैन करके पेमेंट किया और आपका पूरा मोबाइल नंबर दुकानदार की स्क्रीन पर आ गया। UPI चलाने वाले करोड़ों लोगों के साथ ये रोज़ होता है, और ज़्यादातर को पता ही नहीं होता। अब इस पर रोक लगने में एक महीने से भी कम समय बचा है। NPCI के नए नियम (UPI …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

ImageBlinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर …

Imageअब आपके कुत्ते या बिल्ली खुद बताएँगे उन्हें क्या चाहिए? ये नया गैजेट समझायेगा जानवरों की भाषा

पालतू जानवरों से बात करने की कोशिश लगभग हर उस व्यक्ति की इच्छा है, जिसने कोई पेट रखा हुआ है या जिसे जानवरों से बेहद प्यार है। कोई अपने पालतू कुत्ते की आंखों से उसकी ज़रूरत समझने की कोशिश करता है, तो कोई बिल्ली की म्याऊं सुनकर अंदाज़ा लगाता है कि उसे खाना चाहिए या …

Discuss

Be the first to leave a comment.