Blinkit-Zepto को टक्कर देगा Amazon Now? हर ग्रॉसरी पर 50% तक कैशबैक, जानें पूरा ऑफर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

किराने का सामान मंगाते समय अगर ₹200 की खरीदारी पर सीधे ₹100 वापस मिल जाएं, तो कोई भी एक बार ऐप खोलकर ज़रूर देखेगा। Amazon अब भारत के क्विक कॉमर्स बाज़ार में कुछ ऐसा ही बड़ा दांव खेल रहा है। कंपनी की सर्विस Amazon Now पर कई यूज़र्स को ₹300 या उससे ज़्यादा के हर ग्रॉसरी ऑर्डर पर ₹150 कैशबैक मिल रहा है। आसान भाषा में कहें तो ₹200 के ऑर्डर पर यह करीब 50 प्रतिशत कैशबैक बनता है। मैंने खुद ये 10 बार आर्डर करके देखा और हर बार मुझे कैशबैक मिला, नीचे आप स्क्रीनशॉट देख सकते हैं।

यह ऑफर इसलिए खास है क्योंकि Blinkit, Zepto और Instamart जैसे नाम पहले से ही लोगों की रोज़मर्रा की आदत बन चुके हैं। ऐसे में Amazon Now का यह कदम साफ बताता है कि कंपनी सिर्फ बाज़ार में मौजूदगी दर्ज नहीं कराना चाहती, बल्कि ग्राहकों को तेज़ी से अपनी तरफ खींचना चाहती है।

₹300 से ₹1400 तक के ऑर्डर पर ₹150 कैशबैक मिल सकता है। इससे ज़्यादा की खरीदारी पर कैशबैक ₹200 तक जाता है। यह रकम Amazon Pay points के रूप में वापस आती है। हालांकि, इसकी सीमा अभी साफ नहीं है। कुछ यूज़र्स को कई बार ₹100 कैशबैक मिला, जबकि कुछ के लिए कुछ दिनों बाद यह ऑफर दिखना बंद हो गया।

Amazon Now इतना बड़ा ऑफर क्यों दे रहा है?

Amazon Now को दिसंबर 2024 में शुरू किया गया था, लेकिन 2026 की गर्मियों में यह ज़्यादा लोगों के Amazon ऐप में दिखना शुरू हुआ। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Amazon Now के पास करीब 750-800 डार्क स्टोर्स हैं, जबकि Blinkit के पास लगभग 2200 हैं। यानि Amazon अभी पीछे है, लेकिन बड़े शहरों में पकड़ मज़बूत करने की कोशिश कर रहा है।

Amazon के CEO Andy Jassy ने बताया था कि भारत में Amazon Now के ऑर्डर हर महीने 25 प्रतिशत की दर से बढ़ रहे हैं। Prime मेंबर्स भी इसे इस्तेमाल करने के बाद पहले से ज़्यादा बार खरीदारी कर रहे हैं।

अगर आपके ऐप में यह ऑफर दिख रहा है, तो यह किराने का सामान कम कीमत में मंगाने का अच्छा मौका हो सकता है। लेकिन ऑर्डर करने से पहले शर्तें ज़रूर देख लें, क्योंकि यह कैशबैक हर यूज़र या हर ऑर्डर पर मिले, ऐसा ज़रूरी नहीं है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

ImageSamsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

कुछ दिन पहले Galaxy S27 Pro को लेकर एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि Samsung इसे Ultra फ्लैगशिप के छोटे विकल्प के तौर पर ला सकती है। अब Android Headlines की एक नई रिपोर्ट में Galaxy S27 Pro को लेकर और भी बड़ा दावा किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, Galaxy …

ImageTRAI का नया आदेश, हर कंपनी को देना होगा 30 दिन वाला सिर्फ कॉल-SMS रिचार्ज

TRAI ने 22 सितंबर को Telecom Consumer Protection (13th Amendment) Regulations, 2026 जारी कर दिए हैं, और अब सिर्फ कॉल और SMS वाला सस्ता रिचार्ज हर कंपनी को देना ही होगा। नियम कहता है कि 30 दिन या उससे कम वैलिडिटी पर जो भी प्लान कंपनी डेटा के साथ बेचती है, उसी वैलिडिटी पर बिना …

Discuss

Be the first to leave a comment.