Amazon Prime Day 2026 की डेट आई सामने, इस बार पहले शुरू होगी सेल, Prime मेम्बरशिप पर भी छूट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Amazon ने भारत में Prime Day 2026 की तारीखों का ऐलान कर दिया है, और इस बार ये सेल अपने 10वें एडिशन के साथ आ रही है। मेम्बर्स-ओनली ये सेल 4 जुलाई की रात 12 बजे से शुरू होकर 6 जुलाई की रात 11:59 बजे तक, यानी पूरे 72 घंटे चलेगी।

खास बात ये है कि इस बार सेल पिछले साल के मुकाबले करीब एक हफ्ते पहले आ रही है। 2025 में Prime Day 12 से 14 जुलाई के बीच हुआ था और तीन दिन चला था। अगर आप पिछले कुछ महीनों से किसी फोन, लैपटॉप या घर के अप्लायंस पर डील का इंतज़ार कर रहे थे, तो जुलाई का पहला हफ्ता आपके लिए अहम हो सकता है। आइए जानते हैं इस बार सेल में क्या-क्या रहने वाला है।

ये पढ़ें: 6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Amazon Prime Day 2026: सेल कब से कब तक?

डिटेल2026
शुरुआत4 जुलाई 2026, रात 12:00 बजे
आख़िरी दिन6 जुलाई 2026, रात 11:59 बजे
अवधि72 घंटे (3 दिन)
एडिशनभारत में 10वां Prime Day

Amazon Prime Day 2026: बैंक और पेमेंट ऑफर

सेल के दौरान कुछ कार्ड और पेमेंट ऑप्शन पर एक्स्ट्रा छूट मिलेगी। अगर इनमें से कोई कार्ड आपके पास है, तो खरीदारी से पहले इन ऑफर्स पर नज़र डाल लीजिए:

  • SBI और Axis Bank के credit card व EMI ट्रांज़ैक्शन पर 10% तक इंस्टैंट सेविंग।
  • Amazon Pay ICICI Bank credit card यूज़र्स को पूरी सेल के दौरान अनलिमिटेड 5% कैशबैक।
  • Amazon Pay Later से ₹1,500 या उससे ज़्यादा के कार्ट पर बिना ब्याज वाली (interest-free) EMI।

Amazon Prime Day 2026: इस बार क्या-क्या मिलेगा?

Amazon ने इस सेल के लिए 100 से ज़्यादा भारतीय और ग्लोबल ब्रांड्स के साथ 500 से ज़्यादा नए प्रोडक्ट लॉन्च की पुष्टि की है। इनमें Samsung, OnePlus, iQOO, Redmi, HP, Asus, Lenovo, Adidas, Puma, LG, Bosch और Shark Ninja जैसे नाम शामिल हैं।

कंपनी के अपने डिवाइस भी सेल का हिस्सा रहेंगे। Echo स्मार्ट स्पीकर, स्मार्ट डिस्प्ले और Fire TV प्रोडक्ट्स पर 45% तक की छूट दी जाएगी।

ये पढ़ें: Tim Cook बोले, अब iPhone, Mac के दाम बढ़ाना मजबूरी, जानें आख़िर क्यों

Amazon Prime Day 2026: किन प्रोडक्ट्स पर डील का इशारा?

Amazon ने अभी सारी डील्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कुछ प्रोडक्ट्स को टीज़ ज़रूर कर रही है।

स्मार्टफोन्स में जिन मॉडलों का इशारा दिया गया है, उनमें Galaxy S25 Ultra, Apple iPhone 17, OnePlus Nord 6 और iQOO Z11x 5G शामिल हैं। इसी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स में Sony WH-1000XM6, HP Omnibook 3 और Dell 15 (i5 13th Gen) जैसे पॉपुलर प्रोडक्ट्स पर भी डील की झलक दिखाई गई है।

सेल में हिस्सा लेने वाले बड़े ब्रांड्स में Samsung, Apple, HP, Dell, Dreame, LG, Haier, Bosch, Godrej और Panasonic जैसे नाम भी शामिल हैं।

Amazon Prime Day 2026: Prime मेम्बरशिप पर छूट

चूंकि ये 10वां Prime Day है, इसलिए Amazon सेल शुरू होने से पहले एक तय अवधि के लिए मेम्बरशिप पर भी छूट दे रही है, ताकि ज़्यादा-से-ज़्यादा लोग Prime से जुड़ सकें। अगर आप अभी तक Prime मेम्बर नहीं हैं, तो ये प्लान कुछ इस तरह हैं:

  • Annual Prime – रेगुलर प्राइस ₹1,499 से कम होकर फिलहाल ये आपको अभी ₹999 में मिल सकती है।
  • Prime Lite – अभी ₹599 में (रेगुलर प्राइस ₹799)
  • Prime Shopping Edition – ₹299 (रेगुलर प्राइस ₹399)

इस सेल का फायदा सिर्फ Prime मेम्बर्स को मिलेगा, इसलिए जिन्हें इस बार खरीदारी करनी है, वे शुरू होने से पहले मेम्बरशिप ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageXiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,500mAh बैटरी वाला Pro Max नहीं, कंपनी ने दिया टीज़र

Xiaomi की Pro सीरीज़ अब तक भारतीय खरीददारों के लिए सिर्फ खबरों तक ही सीमित रही है, क्योंकि पिछले साल के Xiaomi 17 Pro और 17 Pro Max कभी भारत आए ही नहीं। यहाँ सिर्फ Xiaomi 17 और 17 Ultra लॉन्च हुए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। 23 सितंबर को चीन में लॉन्च …

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAmazon Great Indian Festival Sale इस दिन से, SBI और Prime वालों को मिलेगी दोहरी छूट

साल का वही वक्त एक बार फिर आ गया है। देश के सबसे बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अपनी साल की सबसे बड़ी सेल का ऐलान कर रहे हैं, और आज बारी Amazon की है। कंपनी का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर 2026 से शुरू हो रहा है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी बड़े डिस्काउंट …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageFreedom Sale 2026: Amazon और Flipkart की बेस्ट डील्स

इस स्वतंत्रता दिवस पर आप Amazon से खरीदें या Flipkart से, हमने बेकार डील्स छाँटकर सिर्फ वो छूट निकाली हैं जो सच में मिल रही हैं, जिनमें OnePlus के फ्लैगशिप फोन और Sonos के प्रीमियम हेडफोन भी शामिल हैं। एक नज़र में: इस बार स्वतंत्रता दिवस की सेल में छूट सच में मिल रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.