6,500mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन – Vivo T5 Lite 5G के स्पेक्स लॉन्च से पहले लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Vivo अपनी T सीरीज़ में एक नया बजट 5G फोन Vivo T5 Lite 5G लाने की तैयारी में है, और लॉन्च से पहले ही इसके लगभग सारे स्पेक्स लीक हो गए हैं। लीक के मुताबिक इसमें 6,500mAh की बड़ी बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 चिप और 120Hz डिस्प्ले मिल सकती है।

फोन की बैटरी एक दिन का बैकअप आपको दे सकती है, तो इस लिहाज़ से ये आपके काम का बजट फोन बन सकता है। आइए लीक हुई डिटेल पर एक नज़र डालते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Vivo T5 Lite 5G के लीक हुए स्पेक्स

सबसे ज़्यादा चर्चा बैटरी की है। रिपोर्ट्स की मानें तो फोन में 6,500mAh की बैटरी दी जा सकती है, जो 44W FlashCharge सपोर्ट के साथ मिल सकती है। यानी रोज़ के भारी इस्तेमाल में भी ये आसानी से साथ निभा सकती है।

इस फोन में 6.74-इंच की HD+ LCD स्क्रीन आने की सम्भावना है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट होगा। इसके अलावा यहां 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस भी मिल सकती है, जिसके साथ धूप में भी स्क्रीन ठीक से दिखनी चाहिए।

लीक हुई खबरों के अनुसार, परफॉरमेंस के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिप मिलेगी। वहीं फोटोग्राफी के लिए पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा और सामने 5MP का सेल्फी कैमरा मिल सकता है।

Vivo T5 Lite IP65 रेटिंग के साथ आ सकता है, जिससे ये हल्की बौछार और धूल से कुछ हद तक सुरक्षित रहेगा। साथ ही साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद होने की बात कही गई है। फोन का वज़न करीब 209 ग्राम और मोटाई 8.39mm बताई जा रही है।

ये पढ़ें: OnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

ये फोन आपको तीन स्टोरेज विकल्पों में मिल सकता है:

  • 4GB + 128GB
  • 6GB + 128GB
  • 6GB + 256GB

रंगों में इसे डार्क (Twilight Shadow) और नीले (Wave Blue) कलर में पेश किया जा सकता है।

फिलहाल Vivo ने न कीमत बताई है और न लॉन्च की तारीख। ये सारी जानकारी लीक पर आधारित है, इसलिए वास्तव में क्या मिलेगा इस बजट फोन में, ये तो आने वाले दिनों में ही साफ तौर पर पता चलेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageiQOO Z11 Lite: 6,500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

iQOO ने आज भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन iQOO Z11 Lite लॉन्च कर दिया है। यह पिछले साल आए Z10 Lite का सक्सेसर है, और ज़्यादातर किफायती फोनों की तरह इसकी पूरी कहानी भी एक ही चीज़ के इर्द-गिर्द घूमती है, वो है बैटरी। फोन में 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो …

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products