Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी।

लेकिन असली फर्क डिटेल में छिपा है। Redmi A7 Pro जहां बड़ी बैटरी, ज़्यादा ब्राइट स्क्रीन और लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट पर दांव लगाता है, वहीं Infinix Smart 20 स्लिम बॉडी, हल्के वज़न और थोड़े ज़्यादा दमदार गेमिंग चिप के साथ मैदान में उतरा है। तो इस बजट में आप कौन सा चुनेंगे, आइए दोनों को करीब से परखते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनInfinix Smart 20Redmi A7 Pro
डिस्प्ले6.78-इंच HD+ LCD, 120Hz, ~700 nits6.9-इंच HD+ LCD, 120Hz, 800 nits
प्रोसेसरMediaTek Helio G81 UltimateUnisoc T7250
रैम / स्टोरेज4GB (+8GB तक वर्चुअल) / 64–128GB4GB / 64GB (UFS 2.2)
रियर कैमरा8MP + AI सेंसर13MP डुअल
फ्रंट कैमरा8MP8MP
बैटरी / चार्जिंग5200mAh, 15W (+5W रिवर्स)6300mAh, 15W
सॉफ्टवेयरXOS 16 (Android 16)HyperOS 3 (Android 16)
अपडेट सपोर्ट4 OS अपडेट + 6 साल सिक्योरिटी
बिल्डIP64, 7.7mm, 189gIP52, 8.15mm, 208g
कीमत₹11,999 (₹12,499) से₹11,499

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: डिज़ाइन और डिस्प्ले

हाथ में कौन सा फोन ज़्यादा आरामदायक है, इस मामले में Infinix Smart 20 आगे है। महज़ 7.7mm की पतली बॉडी और करीब 189 ग्राम वज़न, इनके साथ इसे हाथ में लम्बे संजय तक पकड़ना आसान है, यानि यानी लंबी स्क्रॉलिंग और एक हाथ के इस्तेमाल में ये आरामदायक रहता है।

Redmi A7 Pro इसके मुकाबले थोड़ा बड़ा और भारी ज़रूर है, लेकिन जिन्हें बड़ी स्क्रीन पसंद है, खासकर वीडियो देखने और गेमिंग के लिए, उनके लिए इसकी 6.9-इंच की बड़ी स्क्रीन इस भारीपन की भरपाई कर देती है। साथ ही इसमें 800 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है, जो धूप में कंटेंट देखने के लिहाज़ से ज़्यादा भरोसेमंद मानी जा सकती है, जबकि Infinix की स्क्रीन करीब 700 निट्स तक जाती है। राहत की बात ये है कि 120Hz का स्मूद रिफ्रेश रेट दोनों में मौजूद है, तो स्क्रॉलिंग और एनिमेशन दोनों फोन में सहज महसूस होंगे।

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: परफॉर्मेंस

परफॉर्मेंस में ये दोनों थोड़े अलग हैं। एक तरफ Infinix Smart 20 में MediaTek का Helio G81 Ultimate चिपसेट दिया गया है, जो इस सेगमेंट का एक जाना-पहचाना और हल्की-फुल्की गेमिंग में थोड़ा बेहतर परफॉर्म करने वाला प्रोसेसर है। इसके साथ आपको 8GB तक वर्चुअल रैम का विकल्प भी मिलता है, जो इसे रोज़मर्रा की मल्टीटास्किंग में सहारा देती है।

वहीँ Redmi A7 Pro में Unisoc T7250 चिप मौजूद है, जो साधारण कामों को आराम से संभाल लेता है, लेकिन ये Infinix के फ़ोन के प्रोसेसर के मुकाबले में थोड़ा हल्का है। वहीँ इसमें UFS 2.2 स्टोरेज है, जो मुकाबले में इसे थोड़ा बराबर लाती है। फिज़िकल रैम दोनों में 4GB ही है, इसलिए बहुत हैवी इस्तेमाल की उम्मीद किसी से भी नहीं रखनी चाहिए।

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: कैमरा

इस बजट में कैमरे से किसी बड़े चमत्कार की उम्मीद करना सही नहीं है, फिर भी कागज़ों पर Redmi A7 Pro थोड़ा आगे दिखता है। इसमें 13MP का डुअल रियर सेटअप दिया गया है, जबकि Infinix Smart 20 में 8MP का प्राइमरी कैमरा एक AI सेंसर के साथ आता है। दिन की अच्छी रोशनी में दोनों से सोशल मीडिया लायक ठीक-ठाक तस्वीरें निकल आती हैं, पर कम रोशनी में नतीजे सीमित रहते हैं।

सेल्फी के मामले में दोनों बराबरी पर हैं, क्योंकि सेल्फी के लिए आपको दोनों में ही 8MP कैमरा मिलेगा।

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: बैटरी और चार्जिंग

अगर बैटरी आपकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है, तो यहां Redmi A7 Pro साफ तौर पर भारी पड़ता है। इसमें 6300mAh की बड़ी बैटरी मौजूद है, जिसको लेकर कंपनी 1,000 चार्ज साइकिल के बाद भी 80% से ज़्यादा क्षमता बनाए रखने का दावा करती है।

दूसरी तरफ, Infinix Smart 20 में 5200mAh बैटरी मिलती है, जो दिनभर के सामान्य इस्तेमाल के लिए काफी है, और इसमें 5W रिवर्स चार्जिंग का छोटा-सा बोनस भी जुड़ा है। फास्ट चार्जिंग के मामले में दोनों बराबरी पर हैं, क्योंकि 15W वायर्ड चार्जिंग दोनों में दी गई है।

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: सॉफ्टवेयर और अपडेट

सॉफ्टवेयर साइड पर, दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं, पर लंबी रेस में Redmi A7 Pro का पलड़ा भारी है। ये Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है, और इस कीमत में सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि इसे 4 सॉफ्टवेयर अपडेट और 6 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया गया है, जो बजट सेगमेंट में कम ही देखने को मिलता है।

वहीँ Infinix Smart 20 भी Android 16 पर आधारित XOS 16 के साथ आता है, जो फीचर्स और कस्टमाइज़ेशन के मामले में भरपूर है, लेकिन इसमें शायद 1 ही सॉफ्टवेयर अपडेट मिलेगा, हालांकि 2 साल के सिक्योरिटी पैच कंपनी द्वारा मिलना तय है। तो सपोर्ट के मामले में Redmi यहां बढ़त बना लेता है।

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro: कीमत

कीमत में दोनों लगभग आमने-सामने हैं, बस Redmi थोड़ा सस्ता पड़ता है:

  • Redmi A7 Pro: ₹11,499 (4GB + 64GB)
  • Infinix Smart 20: ₹11,999 (₹12,499) – 4GB + 64GB, लॉन्च ऑफर के साथ
  • Infinix Smart 20: ₹13,999 – 4GB + 128GB

यानी कीमत का अंतर मामूली है, और अगर ज़्यादा स्टोरेज चाहिए तो Infinix का 128GB वैरिएंट एक एक्स्ट्रा विकल्प ज़रूर देता है।

ये पढ़ें: फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आपको चाहिए एक भरोसेमंद ऑलराउंडर, जिसमें सबसे बड़ी बैटरी, ज़्यादा बड़ी और ब्राइट स्क्रीन, और सबसे लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिले, तो Redmi A7 Pro आपके लिए ज़्यादा समझदारी भरा सौदा है, और ये थोड़ा सस्ता भी पड़ता है। दूसरी तरफ, अगर आपकी प्राथमिकता एक स्लिम और हल्का फोन है, जो हल्की गेमिंग में थोड़ा बेहतर दम दिखाए और ज़्यादा स्टोरेज का विकल्प भी दे, तो Infinix Smart 20 आपकी पसंद बन सकता है।

कुल मिलाकर, इस कीमत में दोनों ही फोन अपने-अपने अंदाज़ में मज़बूत हैं। इनमें से क्या बेहतर है, ये इस पर निर्भर करता है कि आपके लिए क्या ज़्यादा मायने रखता है, बैटरी और लंबा सपोर्ट, या स्लिम डिज़ाइन और कैज़ुअल गेमिंग के लिए थोड़ा बेहतर प्रोसेसर।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageअमेरिका में 9% महंगा, भारत में 22%… आखिर दामों में इतना अंतर क्यों, जानें भारत में किस कीमत पर मिलेगा iPhone 18 Pro

Apple का “Surprise and Shine” इवेंट पूरा हुआ। ये इवेंट आपके लिए खुशी और उत्साह वाला रहा या फिर निराशा और झुंझलाहट वाला, ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दुनिया में कहाँ बैठे हैं। मेरे लिए इस बार चौंकाने वाली चीज़ iPhone Duo नहीं था, बल्कि वो फर्क था जो कंपनी अपने …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

ImageTecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की …

ImagePoco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ …

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

Discuss

1 Comment
Be the first to leave a comment.