फोन महंगे होने के बाद भी ₹15,000 से कम में मिल रहे ये 5G मोबाइल, देखें लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारत में स्मार्टफोन खरीदना अब पहले जैसा नहीं रहा है। RAM और मेमोरी चिप्स की कीमतें बढ़ने की वजह से कई कंपनियों ने अपने फोन महंगे कर दिए हैं और पहले जो फोन बजट कैटेगरी में आते थे, वो अब मिड-रेंज सेगमेंट में खड़े नज़र आते हैं। इस बदलाव का सबसे ज़्यादा असर भी बजट और मिड-रेंज सेगमेंट फोनों के खरीदार पर ही दिख रहा है, जो हर रुपये का हिसाब लगाकर फोन चुनते हैं। जो 5G फोन पहले ₹12,000–₹13,000 में मिल जाते थे, वे अब धीरे-धीरे ₹15,000 से ₹20,000 पर पहुंचने लगे हैं।

फिर भी अच्छी बात यह है कि भारतीय बाज़ार में अभी भी कुछ ऐसे 5G स्मार्टफोन मौजूद हैं, जो ₹15,000 से कम में अच्छे फीचर्स, बड़ी बैटरी, अच्छा डिस्प्ले और रोज़मर्रा के इस्तेमाल लायक परफॉर्मेंस देते हैं। अगर आपका बजट सीमित है और आप बढ़ती कीमतों के बीच सही फोन चुनना चाहते हैं, तो यह लिस्ट आपके काम आ सकती है।

आइए जानते हैं ₹15,000 से कम में मिलने वाले उन 5G स्मार्टफोनों के बारे में, जो अभी भी अपनी कीमत के हिसाब से बेहतर विकल्प बन सकते हैं।

ये पढ़ें: जून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

Realme P4 Lite 5G

Realme P4 Lite 5G मार्च 2026 में ₹12,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और फिलहाल इसका बेस मॉडल करीब ₹13,949 में उपलब्ध है। यानि कीमत थोड़ी बढ़ी है, लेकिन RAM और मेमोरी चिप्स महंगे होने के दौर में भी यह फोन अभी ₹15,000 से कम में आने वाले अच्छे 5G विकल्पों में शामिल है।

फोन में 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है। इसमें MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट, 6GB तक रैम, 128GB तक स्टोरेज और 7000mAh बैटरी दी गई है। इसके अलावा 13MP रियर कैमरा, मिलिट्री-ग्रेड मज़बूती और IP64 रेटिंग भी मिलती है।

Redmi A7 Pro 5G

Redmi A सीरीज़ आमतौर पर एंट्री-लेवल के खरीददारों के लिए जानी जाती है, लेकिन Redmi A7 Pro 5G इसमें थोड़ा ज़्यादा मज़बूत पैकेज लेकर आता है। यह सीरीज़ का पहला “Pro” मॉडल है और इसकी शुरुआती कीमत ₹11,499 थी, लेकिन अब ये ₹14,999 में उपलब्ध है। वहीं 4GB + 128GB मॉडल को आप अब भी ₹15,999 में खरीद सकते हैं।

इसमें 6.9 इंच HD+ LCD स्क्रीन है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और Wet Touch Technology 2.0 सपोर्ट करती है। फोन UNISOC T8300 प्रोसेसर, 4GB LPDDR4X रैम, 128GB तक UFS 2.2 स्टोरेज और 6300mAh बैटरी के साथ आता है। कैमरा के लिए इसमें आपको 32MP रियर कैमरा मिलता है, जो इस बजट में कम ही देखने को मिलेगा और साथ में 8MP फ्रंट कैमरा है। Android 16 आधारित HyperOS 3, 4 साल Android अपडेट और 6 साल सुरक्षा अपडेट इसे इस कीमत पर और बेहतर विकल्प बनाते हैं।

ये पढ़ें: Redmi फोन खरीदने वालों को झटका, जनवरी से दूसरी बार बढ़ी कीमत, ये हैं नए दाम

Lava Bold 2 5G

Created with GIMP

Lava Bold 2 5G उन लोगों के लिए अच्छा नाम है, जो ₹15,000 से कम में साफ सॉफ्टवेयर और AMOLED स्क्रीन वाला 5G फोन देख रहे हैं। यह फोन मार्च में ₹12,999 की ऑफर कीमत पर आया था, जबकि अभी इसकी कीमत करीब ₹14,499 है। कीमत बढ़ने के बाद भी यह इस बजट में मौजूद चुनिंदा AMOLED 5G फोन्स में से एक है।

इसमें 6.67 इंच FHD+ 120Hz AMOLED स्क्रीन, MediaTek Dimensity 7060 चिपसेट, 6GB रैम और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज मिलती है। फोन Android 15 पर चलता है और कंपनी ने इसमें ब्लोटवेयर नहीं दिया है। कैमरा के लिए 50MP Sony सेंसर, 8MP फ्रंट कैमरा, 5000mAh बैटरी, 33W चार्जिंग, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और IP64 रेटिंग मिलती है।

Samsung Galaxy A07 5G

Samsung Galaxy A07 5G इस लिस्ट का एकमात्र फोन है, जो अपनी लॉन्च प्राइस से सस्ता हुआ है। ₹15,999 में आये इस फोन को अब आप 14,000 में खरीद सकते हैं। इसके 6GB रैम वैरिएंट की कीमत भी घटी है, जिसके बाद वो 17,499 में उपलब्ध है। इन फोनों पर SBI, HDFC और Axis Bank कार्ड के साथ ₹1,000 कैशबैक भी मिलता है, जिससे इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है। यानि ऑफर के साथ ये ₹15,000 से कम वाले विकल्पों में एक अच्छी डील है।

फोन में 6.7 इंच HD+ 120Hz LCD स्क्रीन, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6GB तक रैम, 128GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी मिलती है। कैमरा के लिए 50MP मुख्य कैमरा, 2MP डेप्थ सेंसर और 8MP सेल्फी कैमरा है। यह Android 16 आधारित One UI 8 पर आया था। Samsung ने 6 बड़े अपडेट का वादा किया है, और इसका पहला One UI 8.5 अपडेट कुछ देशों में रोलआउट होना शुरू हो चुका है।

ये पढ़ें: Samsung का छोटा फोन देगा S27 Ultra को टक्कर? Galaxy S27 Pro के कैमरे पर बड़ा लीक

Samsung Galaxy F70e

Samsung Galaxy F70e इस बजट में इसलिए अलग दिखता है, क्योंकि इसमें भी 6 साल का सॉफ्टवेयर सपोर्ट मिलता है, जो ₹15,000 से कम के फोन में बड़ी बात है। यह ₹12,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था और अभी Amazon पर करीब ₹13,165 में मिल रहा है। पीछे की तरफ इसका लेदर पैटर्न फिनिश भी इसे सामान्य बजट फोन्स से थोड़ा अलग और प्रीमियम लुक देता है।

फोन में 6.7 इंच HD+ 120Hz डिस्प्ले, MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, 6GB तक रैम, 128GB स्टोरेज और 6000mAh बैटरी मिलती है। कैमरा के लिए इसमें 50MP मुख्य कैमरा, 2MP सेकेंडरी कैमरा और 8MP फ्रंट कैमरा है। Android 16 आधारित One UI 8 के साथ आने वाला यह फोन लंबे इस्तेमाल के लिए भरोसेमंद विकल्प बन सकता है।

ये पढ़ें: ₹30,000 में कौन-सा फोन खरीदें? ये हैं इस समय के टॉप 5 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageboltt Ace 5G और Evo भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Fire-Boltt के नाम से अब तक बस स्मार्टवॉच ही दिमाग में आती थी, लेकिन आज कंपनी ने स्मार्टफोन की दुनिया में भी अपना पहला कदम रख दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे कंपनी की स्मार्टवॉच की कीमत बजट में रही है, वैसे ही ये नए फोन भी काफी किफायती हैं। Fire-Boltt ने boltt …

Image₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

2026 में ₹30,000 के बजट में फोन खरीदना पहले से कहीं ज़्यादा उलझन भरा हो गया है। बड़ी बैटरी, फास्ट चार्जिंग और हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले फोन तो ढेरों हैं, लेकिन इनमें से ऐसा फोन चुनना जो साथ में काम के AI फीचर्स भी दे, विकल्पों को काफी हद तक कम कर देता है। …

ImageXiaomi ने बढ़ाए Redmi Turbo 5 के दाम, अब ये फोन लॉन्च कीमत से ₹6,000 तक महंगा

एक नज़र में: भारत में Redmi Turbo 5 की पारी शुरू होने को अभी दो महीने ही हुए हैं, और ये फोन जून में जिस कीमत पर आपको मिल सकता था, उससे अब काफी महंगा हो चुका है। Xiaomi ने चुपचाप इसके दोनों कॉन्फिगरेशन के दाम बदल दिए हैं, और ज़्यादा रैम वाले वैरिएंट पर …

Image₹20,000 से कम में दमदार बैटरी वाले 5G फोन: बार-बार चार्ज करने की टेंशन खत्म

शाम के पाँच बजते-बजते बैटरी 15% पर आ जाए, और आप मीटिंग, मैसेज या रास्ते में Google Maps के बीच चार्जर ढूँढते फिरें, ये परेशानी अब लगभग सबकी है। 5G ऑन, दिनभर रील्स, थोड़ी गेमिंग और कैमरा, बैटरी इन सबको बहुत तेज़ी से पी जाती है। ऊपर से गर्मी और बिजली कटौती के दिनों में …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Discuss

Be the first to leave a comment.