Xiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की कीमत अब लगभग बराबर है। Xiaomi 17T अभी-अभी ₹59,999 की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है, जबकि पिछले साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप फोन OnePlus 13 अब ₹57,999 में मिल रहा है।

लेकिन दोनों की पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग है। एक कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और Leica कैमरों पर ज़ोर देता है, तो दूसरा रॉ पावर और बड़े फ्लैगशिप अनुभव पर। तो आपके पैसे किसमें ज़्यादा सही रहेंगे? आइए दोनों को करीब से परखते हैं।

ये पढ़ें: OnePlus Nord CE6 Lite रिव्यू: बैटरी ने जीता दिल, लेकिन डिस्प्ले पर अटक सकती है बात

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: स्पेसिफिकेशन कम्पेरिज़न

स्पेसिफिकेशनXiaomi 17TOnePlus 13
डिस्प्ले6.59-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz, 3,500 nits6.82-इंच QHD+ LTPO AMOLED, 120Hz, 4,500 nits
प्रोसेसरDimensity 8500-Ultra (4nm)Snapdragon 8 Elite
रैम / स्टोरेज12GB / 256–512GB12–24GB / 256GB–1TB
रियर कैमरा50MP (OIS) + 50MP 5x पेरिस्कोप + 12MP अल्ट्रावाइड (Leica)50MP (OIS) + 50MP 3x पेरिस्कोप + 50MP अल्ट्रावाइड (Hasselblad)
बैटरी / चार्जिंग6500mAh, 67W6000mAh, 100W + 50W वायरलेस
सॉफ्टवेयरHyperOS 3 (Android 16)OxygenOS 15 (Android 15)
कीमत₹59,999 से₹57,999 से

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: डिज़ाइन और डिस्प्ले

अगर आप एक हाथ में आराम से चलने वाला कॉम्पैक्ट फोन पसंद करते हैं, तो Xiaomi 17T आपको ज़्यादा सूट करेगा। इसके 6.59-इंच डिस्प्ले और 200 ग्राम वज़न इसे हैंडी बनाते हैं। OnePlus 13 में 6.82-इंच की QHD+ LTPO AMOLED स्क्रीन है और इसकी पीक ब्राइटनेस 4,500 निट्स तक पहुंचती है, यानि रिज़ॉल्यूशन-ब्राइटनेस में ये आगे है। लेकिन वहीँ इसके जवाब में Xiaomi की स्क्रीन में आपको Dolby Vision और Vision Care आई-केयर जैसे फीचर्स नज़र आएंगे।

Xiaomi 17T vs OnePlus 13

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: परफॉर्मेंस

परफॉरमेंस के मामले में OnePlus 13 का पलड़ा भारी दिखता है। ये टॉप-एंड फोन Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 24GB तक की रैम और 1TB तक की स्टोरेज से लैस है। वहीँ लेटेस्ट Xiaomi 17T में Dimensity 8500-Ultra (4nm) है, जो अपर मिड-रेंज का दमदार चिप है। हेवी गेमिंग अगर आपकी प्राथमिकता हो तो OnePlus 13 यहां बढ़त लेता है।

परफॉर्मेंस के मामले में OnePlus 13 का पलड़ा साफ तौर पर भारी नज़र आता है। इसे Qualcomm का टॉप-एंड Snapdragon 8 Elite प्रोसेसर पावर देता है। यही चिप कई महंगे फ्लैगशिप फोन में भी इस्तेमाल हो चुका है। इसके साथ 24GB तक LPDDR5X रैम और 1TB तक UFS 4.0 स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं, जो हेवी मल्टीटास्किंग और आने वाले कुछ सालों की ज़रूरतों के लिहाज़ से इसे और मज़बूत बनाते हैं।

दूसरी तरफ Xiaomi 17T में MediaTek Dimensity 8500-Ultra (4nm) चिपसेट दिया गया है। ये अपर मिड-रेंज सेगमेंट का एक तेज़ और एनर्जी-एफिशिएंट प्रोसेसर है, लेकिन फ्लैगशिप-लेवल रॉ पावर के मामले में Snapdragon 8 Elite से एक पायदान नीचे है। गर्मी को काबू में रखने के लिए Xiaomi ने इसमें 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम भी जोड़ा है, जिससे लंबी गेमिंग के दौरान फोन की परफॉर्मेंस ज़्यादा स्थिर बनी रहे।

सीधे शब्दों में कहें तो, अगर आप हार्डकोर गेमर हैं या लंबे समय तक चलने वाली टॉप-क्लास परफॉर्मेंस चाहते हैं, तो OnePlus 13 आगे नज़र आता है। वहीं रोज़मर्रा के स्मूद इस्तेमाल और हल्की-फुल्की गेमिंग के लिए Xiaomi 17T भी कमज़ोर नहीं है।

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: कैमरा

Xiaomi 17T का सबसे बड़ा आकर्षण इसका कैमरा ही है, और कंपनी ने इसे Leica के साथ मिलकर ट्यून किया है। इसमें ट्रिपल रियर सेटअप दिया गया है – 50MP का मेन कैमरा (1/1.55-इंच Light Fusion 800 सेंसर, OIS और Leica Summilux लेंस के साथ), 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, और 12MP का अल्ट्रावाइड कैमरा। इसका टेलीफोटो कैमरा 30 cm मैक्रो से लेकर 120x AI ज़ूम तक काम करता है, यानी पास की छोटी डिटेल से लेकर दूर के सब्जेक्ट तक, हर रेंज में इसकी पकड़ अच्छी मानी जा रही है। इसके अलावा Leica Live Moment, Leica Live Portrait और Stage mode जैसे फीचर्स भी यहां मौजूद हैं। हालांकि असल कैमरा परफॉरमेंस के लिए आपको हमारे रिव्यू तक का इंतज़ार करना पड़ेगा।

OnePlus 13 भी कैमरे के मामले में पीछे नहीं है, और इसे Hasselblad ने ट्यून किया है। इसमें 50MP का मेन कैमरा (1/1.43-इंच Sony सेंसर, f/1.6 अपर्चर, OIS), 50MP का अल्ट्रावाइड और 50MP का 3x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस मिलता है। खास बात ये है कि इसका मेन सेंसर Xiaomi 17T के मुकाबले थोड़ा बड़ा है और अपर्चर भी ज़्यादा खुला (f/1.6) है, जो कम रोशनी में ज़्यादा लाइट कैप्चर करने में मदद करता है। वहीं इसका 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा, Xiaomi के 12MP अल्ट्रावाइड के मुकाबले ज़्यादा डिटेल कैप्चर करने की क्षमता रखता है।

तो कैमरे में बेहतर कौन? इसका जवाब इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस तरह की फोटोग्राफी करते हैं। अगर आपको दूर के सब्जेक्ट को ज़ूम करके खींचना पसंद है, जैसे कॉन्सर्ट, मैच या ट्रैवल फोटोग्राफी तो Xiaomi 17T का 5x पेरिस्कोप लेंस OnePlus के 3x से ज़्यादा रेंज देता है, और Leica की ट्यूनिंग व एक्स्ट्रा कैमरा फीचर्स इसे ज़ूम और क्रिएटिव फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए ज़्यादा दिलचस्प बनाते हैं। दूसरी तरफ, अगर आप अक्सर वाइड लैंडस्केप, ग्रुप फोटो या कम रोशनी में तस्वीरें खींचते हैं, तो OnePlus 13 का बड़ा मेन सेंसर और 50MP अल्ट्रावाइड कैमरा बेहतर है।

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: बैटरी और चार्जिंग

Xiaomi 17T vs OnePlus 13

बैटरी और चार्जिंग दोनों ही इन फोनों की बड़ी ताकत हैं, बस फोकस अलग-अलग है। Xiaomi 17T में 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, जो OnePlus 13 की 6000mAh बैटरी से थोड़ी बड़ी है। इस वजह से स्पेसिफिकेशन के अनुसार, Xiaomi 17T थोड़ा लंबा बैकअप दे सकता है, हालांकि असली बैटरी लाइफ हमेशा आपके इस्तेमाल पर निर्भर करती है।

चार्जिंग के मामले में बाज़ी OnePlus 13 के हाथ लगती है। इसमें 100W की सुपर-फास्ट वायर्ड चार्जिंग मिलती है, जो बैटरी को बेहद कम समय में फुल कर देती है। इतना ही नहीं, OnePlus 13 में 50W वायरलेस चार्जिंग और 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी मौजूद है और इस सेगमेंट में वायरलेस चार्जिंग का मिलना अपने आप में एक बड़ी सुविधा मानी जाती है।

इसके मुकाबले Xiaomi 17T में 67W वायर्ड चार्जिंग दी गई है। ये तेज़ ज़रूर है, लेकिन OnePlus की 100W स्पीड से धीमी पड़ती है, और इसमें वायरलेस चार्जिंग का विकल्प भी नहीं मिलता। अगर बड़ी बैटरी आपकी प्राथमिकता है तो भी इनकी बैटरी में इतना बड़ा अंतर नहीं है, लेकिन OnePlus 13 में तेज़ व वायरलेस चार्जिंग का होना इसे इस जगह पर भी एक कदम आगे ले जाता है।

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर के मामले में अब दोनों फोन Android 16 पर चलते हैं। Xiaomi 17T बॉक्स से ही Android 16 पर आधारित HyperOS 3 के साथ आता है, जबकि OnePlus 13 लॉन्च के समय Android 15 (OxygenOS 15) पर आया था और इसे अब Android 16 पर आधारित OxygenOS 16 का अपडेट मिल चुका है। अनुभव की बात करें तो OnePlus का सॉफ्टवेयर अपने साफ-सुथरे और स्मूद इंटरफेस के लिए जाना जाता रहा है, वहीं HyperOS 3 ज़्यादा कस्टमाइज़ेशन और फीचर्स देता है।

लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में दोनों फोन मज़बूत हैं, लेकिन Xiaomi 17T यहां थोड़ा आगे निकल जाता है। Xiaomi 17T को 5 साल के बड़े OS अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे, जबकि OnePlus 13 को 4 बड़े Android अपडेट (Android 19 तक) और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट का वादा किया गया है। यानी सिक्योरिटी सपोर्ट दोनों में बराबर (6 साल) है, लेकिन OS अपडेट के मामले में Xiaomi 17T एक कदम आगे रहता है।

कीमत

Xiaomi 17T

  • 12GB + 256GB – ₹59,999
  • 12GB + 512GB – ₹64,999

OnePlus 13

  • 12GB + 256GB – ₹60,999
  • 16GB + 512GB – ₹67,999
  • 24GB + 1TB – ₹80,999

ये पढ़ें: छोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

परफॉरमेंस, बड़ी-ब्राइट QHD+ डिस्प्ले और 100W/वायरलेस चार्जिंग चाहिए तो OnePlus 13। कॉम्पैक्ट हल्का फोन, लंबी ज़ूम रेंज वाला Leica कैमरा, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट Android चाहिए तो Xiaomi 17T। चुनाव इस पर टिकेगा कि आपके लिए क्या ज़्यादा मायने रखता है – पावर और बड़ी स्क्रीन, या पोर्टेबिलिटी और ज़ूम।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageएक्सक्लूसिव: Xiaomi 18 सीरीज़ तय समय से पहले आ रही है भारत में

Xiaomi अपनी अगली फ्लैगशिप सीरीज़ को लेकर अपनी पुरानी रणनीति बदलने जा रही है। हमारे सोर्स टिपस्टर योगेश ब्रार (Yogesh Brar) के अनुसार, कंपनी बहुप्रतीक्षित Xiaomi 18 सीरीज़ का ग्लोबल और भारतीय लॉन्च तय शेड्यूल से पहले करने की तैयारी में है। इसका सीधा मतलब है कि इस बार नई Xiaomi फ्लैगशिप के लिए आपको …

ImageOnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: ₹50,000 से ₹60,000 का सेगमेंट थोड़ा अजीब है। यहां फोनों की भीड़ तो नहीं मिलती, लेकिन जो फोन हैं, उनमें दम भी ख़ूब है। इसी बजट में आज हम दो फोनों की बात करेंगे, जिनमें से एक पिछले साल का फ्लैगशिप किलर है और दूसरा हाल ही में लॉन्च हुआ …

Imageछोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageOnePlus N6 Vs Galaxy M47 5G: शानदार AMOLED डिस्प्ले व कैमरा या 8000mAh की दमदार बैटरी, क्या चुनेंगे आप?

OnePlus N6 vs Galaxy M47 5G: इस हफ्ते भारत में दो फोन ऐसे आए हैं जो सीधे आमने-सामने खड़े हैं। कीमत लगभग बराबर है, सेल भी एक ही दिन यानी 4 जुलाई से शुरू है। Samsung का Galaxy M47 5G ₹24,999 (कूपन के साथ करीब ₹22,999) में मिलता है, और OnePlus N6 ₹22,999 से शुरू …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products