छोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Xiaomi 17T लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे एक “इमेजिंग फ्लैगशिप” के तौर पर पेश किया है, यानी इसका सबसे बड़ा फोकस कैमरा पर है। अगर आप एक ऐसा कॉम्पैक्ट फोन चाहते हैं जो एक हाथ में आराम से फिट भी हो जाए और फोटोग्राफी में आपका अच्छा साथ निभाए, तो ये फोन आपको एक बार देखना चाहिए। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Galaxy Z Fold8 और Fold8 Ultra साथ दिखे, Samsung इस बार बदल सकता है Fold लाइनअप

कीमत और सेल

Xiaomi 17T को दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है।

  • 12GB + 256GB – ₹59,999
  • 12GB + 512GB – ₹64,999

हालांकि, लॉन्च ऑफर के तहत इनकी इफेक्टिव कीमत क्रमशः ₹54,999 और ₹59,999 रहेगी। फोन की पहली सेल 10 जून 2026 से mi.com, Amazon.in और Xiaomi रिटेल स्टोर्स पर शुरू होगी। ये काले (Black), नीले (Blue) और बैंगनी (Violet) रंगों में आएगा।

Xiaomi 17T स्पेसिफिकेशन

अगर आपको बड़ी स्क्रीन वाले भारी-भरकम फोन पसंद नहीं हैं, तो इसका 6.59-इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले आपके काम का हो सकता है। ये 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,500 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है, साथ ही इसमें Dolby Vision और Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन भी है। आंखों की सुरक्षा के लिए कंपनी ने Xiaomi Vision Care फीचर और TÜV Rheinland सर्टिफिकेशन भी दिया है।

परफॉर्मेंस के लिए यहां MediaTek Dimensity 8500-Ultra (4nm) प्रोसेसर है, जिसके साथ 12GB LPDDR5X रैम और 256GB/512GB UFS 4.1 स्टोरेज मिलता है। हीट कंट्रोल के लिए Xiaomi 3D IceLoop कूलिंग सिस्टम दिया गया है, और फोन HyperOS 3 (Android 16 पर आधारित) पर चलता है।

ये पढ़ें: ₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

कैमरे की बात करें तो, यहीं Xiaomi ने सबसे ज़्यादा फोकस किया है। इसमें Leica-ट्यून्ड ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस (OIS) और 12MP अल्ट्रावाइड लेंस शामिल हैं। इसमें मौजूद टेलीफोटो कैमरा 30cm मैक्रो से लेकर 120x AI ज़ूम तक सपोर्ट करता है। सेल्फी के लिए 32MP का फ्रंट कैमरा है, और इसमें Leica Live Moment जैसे नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

Xiaomi 17T 6500mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी से लैस है, जो 67W HyperCharge फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसमें फिट की गयी है।

बाकी खास बातें

फोन को IP68 रेटिंग मिली है और इसका वज़न 200 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Wi-Fi 7, Bluetooth 6.0, NFC और USB Type-C जैसे ऑप्शन हैं। इसके अलावा इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और Dolby Atmos वाले ड्यूल स्पीकर भी दिए गए हैं।

कुल मिलाकर, ₹55,000 के आसपास की कीमत में Leica कैमरा, कॉम्पैक्ट डिज़ाइन और बड़ी बैटरी के साथ Xiaomi 17T इस सेगमेंट में एक दमदार ऑप्शन के तौर पर उतरता दिख रहा है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

Image₹50,000 से कम में पेरिस्कोप कैमरा और 50x ज़ूम – Motorola Edge 70 Pro+ भारत में लॉन्च, मिलेगी 6500mAh बैटरी

Motorola ने भारत में अपना नया प्रीमियम फोन Motorola Edge 70 Pro+ लॉन्च कर दिया है, और इस बार कंपनी ने कैमरा और परफॉर्मेंस दोनों पर बड़ा दांव खेला है। अगर आप ₹50,000 से कम में एक ऐसा फोन ढूंढ रहे हैं जो वाकई “प्रीमियम” फील दे, तो ये फोन आपका ध्यान ज़रूर खींचेगा। सबसे …

ImageXiaomi 17T को लेकर बड़ा खुलासा, भारत लॉन्च से पहले कीमत और वेरिएंट लीक

Xiaomi अपनी T-सीरीज़ को आगे बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी ने Xiaomi 17T और Xiaomi 17T Pro को टीज़ करना शुरू कर दिया है और दोनों फोन ग्लोबल बाज़ार में 28 मई को लॉन्च होंगे। Xiaomi ने ये भी कन्फर्म किया है कि Xiaomi 17T भारत में 4 जून को लॉन्च होगा। हालांकि, Pro …

ImageVivo X300 Ultra और X300 FE भारत में लॉन्च: 200MP ZEISS कैमरा और बड़ी बैटरी, कीमतों के साथ जानें पूरी डिटेल

Vivo ने भारत में अपनी X300 सीरीज़ को और बड़ा कर दिया है। कंपनी ने आज Vivo X300 Ultra और Vivo X300 FE को लॉन्च किया है। दोनों फोन अलग-अलग तरह के यूज़र्स को ध्यान में रखकर लाए गए हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ फीचर्स की नहीं, कीमत की भी है। एक तरफ Vivo …

ImageXiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 भारत में लॉन्च, Leica कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Xiaomi ने भारत में अपने नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra और Xiaomi 17 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने पिछले हफ्ते इन्हें MWC 2026 में ग्लोबली पेश किया था और अब इन्हें भारतीय बाज़ार में उतारा गया है। इस लॉन्च के साथ Xiaomi और Leica की साझेदारी को भी नया स्तर मिला है। कंपनी …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products