Tecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है।

करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले और IP69K रेटिंग के साथ मिलिट्री-ग्रेड रगेड बिल्ड भी मिलता है।

इस प्राइस रेंज में ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो कैमरा अब भी कम ही देखने को मिलता है, और यही बात इसे इस बजट में बाकियों से अलग बनाता है। अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं या सफर के दौरान टिकाऊ फोन चाहते हैं, तो यह डिवाइस आपका ध्यान खींच सकता है। आइए इसकी कीमत और खूबियों को विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: इस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

कीमत और सेल

Tecno Camon 50 Ultra 5G सिर्फ एक ही वैरिएंट में आया है – 8GB रैम और 256GB स्टोरेज। कंपनी लॉन्च ऑफर के तौर पर ₹3,000 का कूपन दे रही है, जिसके बाद इसकी कीमत ₹36,999 रह जाती है। यह ऑफर 21 और 22 जुलाई को ही मिलेगा।

फोन की पहली सेल 21 जुलाई को दोपहर 12 बजे से Amazon.in पर शुरू होगी, और खरीदारी पर 6 महीने की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी दिया गया है।

  • 8GB + 256GB: ₹39,999 (कूपन लगाने के बाद ₹36,999)

इसे आप तीन हरा (Cypress Green), बैंगनी (Misty Purple) और ग्रे (Nebula Titanium) रंगों में खरीद सकेंगे।

Tecno Camon 50 Ultra 5G स्पेसिफिकेशन

शुरुआत इसके कैमरा सेटअप से करते हैं। आपको इस फोन में पीछे ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 50MP का प्राइमरी सेंसर (Sony LYT-700C, 1/1.56″, OIS के साथ), 50MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो (3x ऑप्टिकल और 60x तक AI SuperZoom) और 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर मिलते हैं।

अगर आप फोटोग्राफी के शौकीन हैं, तो पेरिस्कोप लेंस ही इस फोन को खास बनाता है। इस दाम में ज़्यादातर फोन में या तो टेलीफोटो लेंस होता ही नहीं, या सिर्फ 2MP का नाममात्र डेप्थ या मैक्रो सेंसर दिया जाता है, जबकि यहाँ 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ मौजूद है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फ्रंट में 50MP (f/2.4) कैमरा है, और रियर व फ्रंट दोनों 4K30 वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट करते हैं।

ये पढ़ें: ₹30,000 से कम में ये हैं जुलाई 2026 के 7 बेस्ट AI फोन

डिस्प्ले की बात करें तो Tecno Camon 50 Ultra में 6.78-इंच का 1.5K (2644×1208) 3D कर्व्ड AMOLED पैनल है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। वेब सीरीज़ बिंज करने या गेमिंग के दौरान यह स्क्रॉलिंग और विज़ुअल्स को स्मूद रखता है। कंपनी का दावा है कि इसकी पीक ब्राइटनेस 4500 निट्स तक जाती है, साथ में हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और HDR10 का सपोर्ट भी है। स्क्रीन को Corning Gorilla Glass 7i की सुरक्षा दी गई है।

ये फोन MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट से लैस है, जो 4nm प्रोसेस पर बना ऑक्टा-कोर प्रोसेसर है और 2.6GHz तक की क्लॉक स्पीड के साथ आता है। इसके साथ आपको Mali-G615 MC2 GPU, 8GB LPDDR5X रैम और 256GB UFS 2.2 स्टोरेज मिलती है। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें आपको माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट नहीं मिल रहा है।

कंपनी ने इसमें 6500mAh की बड़ी बैटरी दी है, जो कि आज के समय साधारण ही है। ये 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है।

सॉफ्टवेयर की तरफ फोन Android 16 पर आधारित HiOS 16 पर चलता है। कंपनी के अनुसार इसे 3 Android जेनरेशन अपडेट यानी Android 19 तक और 5 साल तक सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। अन्य फीचरों में IP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग के साथ-साथ MIL-STD-810 मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन, डुअल VoLTE, Wi-Fi ac, Bluetooth 5.4, NFC, USB-C, IR ब्लास्टर और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल हैं। फोन का वज़न 178 ग्राम है और मोटाई सिर्फ 7.75mm है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRealme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 में बड़ी बैटरी या हल्का डिज़ाइन, कौन सा खरीदें?

Realme P4R vs Vivo T5 Lite 5G: ₹20,000 से कम का 5G सेगमेंट इस समय भारत का सबसे भीड़भाड़ वाला स्मार्टफोन बाज़ार बन चुका है, और realme ने यहां कुछ ही समय पहले अपनी P4 सीरीज़ के नए फोन realme P4R के साथ दस्तक दी थी, जो बड़ी बैटरी और मज़बूती को अपनी सबसे बड़ी …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

ImageRealme Narzo 100x 5G भारत में लॉन्च, पीछे रंग बदलती लाइट और 8000mAh बैटरी

Realme ने आज भारत में अपना नया बजट 5G फोन Narzo 100x 5G लॉन्च कर दिया है। लॉन्च ऑफर के साथ इसकी शुरुआती कीमत करीब ₹18,500 रखी गई है, और इसमें आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और पीछे की तरफ रंग बदलती AI Pulse Light जैसे फीचर्स मिलते हैं। इस फोन का …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.