इस हफ्ते भारत में दस्तक देंगे 5 नए स्मार्टफोन, कोई लाया 8000mAh बैटरी तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जुलाई का यह दौर नया फोन खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए काफी हलचल भरा रहने वाला है। इस हफ्ते (15 से 21 जुलाई 2026 के बीच) भारत में पाँच नए स्मार्टफोन लॉन्च हो रहे हैं, और इनमें दस हज़ार रुपये वाले बजट फोन से लेकर फ्लैगशिप तक हर रेंज में फोन चाहने वालों के लिए कुछ न कुछ मौजूद है। किसी में 8000mAh की बड़ी बैटरी मिल रही है, तो कोई टेलीफोटो ज़ूम कैमरा और वायरलेस चार्जिंग के साथ आ रहा है। जानें इस हफ्ते कौन से स्मार्टफोन भारतीय बाज़ार की गर्मी और बढ़ाने वाले हैं।

ये पढ़ें: लॉन्च से पहले ही Galaxy Z Fold 8, Fold 8 Ultra व Flip 8 की भारत में बुकिंग शुरू – रिज़र्व करने वालों के लिए होगा ये खास ऑफर

Motorola Edge 70 Max

इस लिस्ट का इकलौता फ्लैगशिप फोन मोटोरोला का यह मॉडल है, जो 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और Flipkart पर बिकेगा। इसमें Qualcomm का लेटेस्ट Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर और 12GB तक LPDDR5X रैम दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसकी 7100mAh बैटरी एक बार चार्ज करने पर 58 घंटे तक चलेगी, और इसमें 90W वायर्ड के साथ 25W मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग भी मिलेगी। यहां आपको फोन को ठंडा रखने के लिए ActivMesh वेपर चैंबर कूलिंग भी मिलेगा।

संभावित स्पेसिफिकेशनडिटेल
लॉन्च डेट15 जुलाई 2026
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5
डिस्प्लेQHD+ LTPO AMOLED, 144Hz, 7000 निट्स
रैम/स्टोरेज12GB तक / 256GB तक
कैमरा50MP OIS प्राइमरी (ट्रिपल रियर सेटअप)
बैटरी7100mAh, 90W वायर्ड + 25W वायरलेस
अपेक्षित कीमत₹45,000 के आसपास

realme Narzo 100x 5G

बजट सेगमेंट में realme भी 15 जुलाई 2026 को एक किफायती स्मार्टफोन पेश करने वाला है। इसका सबसे बड़ा आकर्षण 8000mAh की बैटरी है, जिसके साथ 45W फास्ट चार्जिंग दी जा रही है। ये फोन MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर पर काम करेगा और इसमें आपको 6.67 इंच का 144Hz डिस्प्ले और 14GB तक डायनैमिक रैम मिलेगी। पीछे 50MP का प्राइमरी कैमरा है, और मज़बूती के लिए इसमें IP65 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन जैसे फीचर भी शामिल हो सकते हैं।

स्पेसिफिकेशनडिटेल
लॉन्च डेट15 जुलाई 2026
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
डिस्प्ले6.67 इंच, 144Hz, 1200 निट्स
रैम/स्टोरेज14GB तक डायनैमिक / 256GB तक
कैमरा50MP प्राइमरी (रियर)
बैटरी8000mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
अपेक्षित कीमतबजट रेंज (लॉन्च पर घोषित होगी)

ये पढ़ें: 8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Vivo T5 Lite 5G

Vivo की T-सीरीज़ का यह किफायती फोन 16 जुलाई को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा और ये भी Flipkart पर उपलब्ध होगा। इसमें भी MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर, 120Hz रिफ्रेश रेट व 1200 निट्स ब्राइटनेस के साथ डिस्प्ले दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में 6500mAh बैटरी के साथ 44W फास्ट चार्जिंग मिलेगी, और मज़बूती के लिए IP65 रेटिंग व मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन मिल सकता है। यह Sky Blue और Dark Blue रंगों में आएगा।

संभावित स्पेसिफिकेशन डिटेल
लॉन्च डेट16 जुलाई 2026
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 6300
डिस्प्ले6.74 इंच, 120Hz, 1200 निट्स
रैम/स्टोरेज6GB (लॉन्च पर पूरी डिटेल)
कैमरा50MP डुअल रियर
बैटरी6500mAh, 44W फास्ट चार्जिंग
अपेक्षित कीमत₹11,000 के आसपास

Tecno Camon 50 Ultra

अच्छी फोटोग्राफी पसंद करने वालों के लिए इस हफ्ते Tecno कुछ खास लाने की कोशिश में है। Tecno Camon 50 Ultra 17 जुलाई 2026 को भारत में दस्तक देगा। इसमें 6.78 इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलेगा। वहीँ कैमरे में 50MP का प्राइमरी सेंसर, 3x ऑप्टिकल ज़ूम वाला 50MP टेलीफोटो लेंस और 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस दिया जाएगा, जबकि फ्रंट में 50MP का सेल्फी कैमरा ही होगा। परफॉरमेंस के लिए कंपनी ने यहां MediaTek Dimensity 7400 Ultimate प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी दी है।

संभावित स्पेसिफिकेशनडिटेल
लॉन्च डेट17 जुलाई 2026
प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 Ultimate
डिस्प्ले6.78 इंच 1.5K AMOLED, 144Hz
रैम/स्टोरेज8GB / 256GB
कैमरा50MP + 50MP टेलीफोटो (3x) + 8MP अल्ट्रा-वाइड
बैटरी6500mAh, 45W फास्ट चार्जिंग
अपेक्षित कीमत₹35,000 से कम

Lava Virat V1 सीरीज़

मेड-इन-इंडिया ब्रांड Lava ने हाल ही में नयी Virat सीरीज़ लाने की घोषणा की थी और अब भी 21 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे कंपनी अपनी नई Virat V1 सीरीज़ पेश करेगी, जिसमें दो मॉडल Virat V1 5G और Virat V1 4G शामिल होंगे। Flipkart पर इनका माइक्रोसाइट लाइव हो चुका है और दोनों फोन Blue तथा Gold रंग में आएंगे। कंपनी का दावा है कि इनमें दो दिन चलने वाली बैटरी और AI कैमरा मिलेगा। अच्छी बात ये है कि इस सीरीज़ की शुरुआत 10,000 रुपए तक के फोन के साथ हो सकती है।

ये पढ़ें: Flipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

संभावित स्पेसिफिकेशनडिटेल
लॉन्च डेट21 जुलाई 2026
मॉडलVirat V1 5G और Virat V1 4G
कैमराडुअल रियर कैमरा (13MP प्राइमरी)
खासियतदो दिन की बैटरी, AI कैमरा (कंपनी का दावा)
रंगBlue और Gold
अपेक्षित कीमत₹10,000 से ₹25,000 के बीच

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageInfinix HOT 70 Pro 5G रिव्यू: भीड़ से अलग दिखने वाला मिड-रेंज फोन

HOT 70 Pro 5G के साथ Infinix की कोशिश है कि HOT सीरीज़ सिर्फ एक सीधी-सादी, वैल्यू पर टिकी लाइनअप बनकर न रह जाए। Active Matrix Cube, Dynamic Shine फिनिश, Sony का प्राइमरी कैमरा सेंसर, IP68 रेटिंग और फीचर से भरा सॉफ्टवेयर, ₹25,000 की कीमत पर इस फोन के पास गिनाने के लिए कई चीज़ें …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageTecno Camon 50 Ultra 5G भारत में लॉन्च: 144Hz कर्व्ड AMOLED और ऑप्टिकल ज़ूम के साथ इस कीमत पर लॉन्च

Tecno ने आज, 17 जुलाई को, भारत में अपना नया कैमरा-सेंट्रिक स्मार्टफोन Tecno Camon 50 Ultra 5G लॉन्च कर दिया है। करीब 40 हज़ार रुपये के बजट में उतरे इस फोन की सबसे बड़ी खूबी है इसका 50MP पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा, जो 3x ऑप्टिकल ज़ूम ऑफर करता है। इसके साथ 6.78-इंच का 144Hz कर्व्ड AMOLED …

Imageभारत में इस दिन आएगा पहला Mivi स्मार्टफोन, 15,000 से कम में मिल सकते हैं 120Hz स्क्रीन और 6,000mAh बैटरी

Mivi One 5G भारत में 24 सितंबर को लॉन्च होगा, और ये उस कंपनी का पहला स्मार्टफोन है जिसे आप अब तक ईयरबड्स और स्पीकरों के लिए जानते आए हैं। हैदराबाद की ये कंपनी 2015 से सिर्फ ऑडियो प्रोडक्ट बनाती आई है, और किसी दूसरे ब्रांड की सब-ब्रांड नहीं, अपना अलग भारतीय ब्रांड है। इस …

Discuss

Be the first to leave a comment.