OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: पावर लें या कैमरा? आपके लिए कौन सा सही

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: ₹50,000 से ₹60,000 का सेगमेंट थोड़ा अजीब है। यहां फोनों की भीड़ तो नहीं मिलती, लेकिन जो फोन हैं, उनमें दम भी ख़ूब है। इसी बजट में आज हम दो फोनों की बात करेंगे, जिनमें से एक पिछले साल का फ्लैगशिप किलर है और दूसरा हाल ही में लॉन्च हुआ कैमरा सेंट्रिक। दिलचस्प बात ये कि दोनों की कहानी एकदम अलग है। एक है Xiaomi 17T, जो अभी कुछ ही हफ़्ते पहले बाज़ार में आया है। दूसरा है OnePlus 15R, जो थोड़ा पुराना है, लेकिन मुझे ख़ुद काफ़ी पसंद आया था और ये आज भी इस बजट में सबसे मज़बूत दावेदारों में गिना जाता है।

मज़ेदार बात ये है कि ये दोनों एक ही मैदान में होकर भी अलग-अलग दिशा में दौड़ते हैं। OnePlus 15R का पूरा ज़ोर पावर, बड़ी बैटरी और पैसा-वसूली पर है, जबकि Xiaomi 17T कैमरे और ज़ूम के दम पर आपका दिल जीतना चाहता है। इसके अलावा इनकी कीमत का फ़र्क भी छोटा नहीं, OnePlus 15R करीब ₹12,000 सस्ता शुरू होता है।

तो असली सवाल ये नहीं कि कौन सा फोन “बेहतर” है, बल्कि ये कि आप किस तरह के यूज़र हैं। एक्स्ट्रा पैसे देकर Xiaomi का Leica कैमरा लेना बनता है, या OnePlus की पावर और बचत चुनना ज़्यादा समझदारी है? चलिए, दोनों को हर एक एंगल से परखते हैं।

ये पढ़ें: Xiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: स्पेसिफिकेशन कम्पेरिज़न

स्पेसिफिकेशनOnePlus 15RXiaomi 17T
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K AMOLED, 165Hz, 3600 nits6.59-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz, 3500 nits
प्रोसेसरSnapdragon 8 Gen 5 (3nm)Dimensity 8500-Ultra (4nm)
रैम / स्टोरेज12GB / 256GB–512GB, 16GB / 512GB12GB / 256GB–512GB
रियर कैमरा50MP (OIS) + 8MP अल्ट्रावाइड50MP (OIS) + 50MP 5x पेरिस्कोप + 12MP अल्ट्रावाइड (Leica)
बैटरी / चार्जिंग7400mAh, 80W वायर्ड6500mAh, 67W वायर्ड
सॉफ्टवेयरOxygenOS 16 (Android 16)HyperOS 3 (Android 16)
कीमत₹47,999 से₹59,999 से

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: डिज़ाइन और डिस्प्ले

हाथ में लेते ही दोनों का फ़र्क महसूस हो जाता है। Xiaomi 17T थोड़ा कॉम्पैक्ट है। करीब 200 ग्राम वज़न के साथ 6.59-इंच की स्क्रीन, यानि जो लोग एक हाथ से फोन चलाना पसंद करते हैं, उन्हें ये ज़्यादा अच्छा लगेगा। दूसरी तरफ OnePlus 15R जान-बूझकर बड़ा रखा गया है, 6.83-इंच की चौड़ी स्क्रीन और थोड़ा ज़्यादा वज़न के साथ। मैं इसे “बेड पर लेटकर वेब सीरीज़ देखने वाला” फोन कहूंगी, जहां जितनी बड़ी स्क्रीन, उतना मज़ा आता है।

स्क्रीन की क्वॉलिटी दोनों में शानदार है, दोनों 1.5K AMOLED पैनल के साथ मिलते हैं और दोनों ही धूप में आराम से पढ़े जाते हैं। पर कुछ बारीकियां OnePlus के पक्ष में जाती हैं। इसका पैनल 165Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है (Xiaomi का 120Hz), ब्राइटनेस भी हल्की-सी ज़्यादा है। मज़बूती में तो ये एक कदम आगे है ही, क्योंकि इसमें IP69K रेटिंग और ज़्यादा भरोसेमंद अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। वहीँ Xiaomi 17T IP68 और ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर तक सीमित है, ये भी अच्छा है लेकिन OnePlus में थोड़ा बेहतर है।

बस एक बात Xiaomi के हक़ में, इसका पैनल Dolby Vision और HDR10+ सपोर्ट करता है, तो OTT या वीडियो स्ट्रीमिंग के शौकीनों को रंग थोड़े और चटख मिलेंगे।

कौन बेहतर: OnePlus 15R – बड़ी, तेज़ स्क्रीन और ज़्यादा मज़बूत बिल्ड क्वॉलिटी की वजह से, हालांकि कॉम्पैक्ट फोन चाहने वालों के लिए Xiaomi 17T बुरा सौदा नहीं।

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: परफॉर्मेंस

परफॉरमेंस OnePlus 15R बड़ी खूबी है। इसमें Snapdragon 8 Gen 5 दिया गया है, यानी वही टॉप-टियर फ्लैगशिप चिप जो इससे कहीं महंगे फोनों में मिलती है। इस बजट में इतना दमदार प्रोसेसर मिलना अपने-आप में बड़ी बात है।

इसका मतलब साफ़ है, अगर आप BGMI या Genshin जैसे हैवी गेम ग्राफिक्स फुल करके खेलते हैं, या एक साथ कई ऐप्स के बीच काम करते हैं, तो OnePlus 15R बिना किसी लैग या परेशानी के आपका साथ देगा।

Xiaomi 17T में मौजूद Dimensity 8500-Ultra भी कोई कमज़ोर चिप नहीं है। रोज़मर्रा के काम, सोशल मीडिया और कैज़ुअल गेमिंग में ये बिल्कुल स्मूद रहती है। पर सच कहूं तो ये अपर-मिड-रेंज चिप है, जो थोड़ी ही सही लेकिन Snapdragon 8 Gen 5 से पीछे है। लम्बे समय तक भारी लोड पड़ने पर ये अंतर और खुलकर सामने आता है, और यहीं OnePlus आगे निकल जाता है।

विजेता कौन: OnePlus 15R और वो भी साफ़ अंतर से। इस कीमत में फ्लैगशिप-ग्रेड परफॉर्मेंस का इससे अच्छा उदाहरण फ़िलहाल मुश्किल है।

ये पढ़ें: एक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: कैमरा

कैमरा वो जगह है, जहां पासा पलट जाता है। अगर पिछले दो राउंड OnePlus के नाम रहे, तो फोटोग्राफी में Xiaomi 17T पूरे आत्मविश्वास से खड़ा होता है, क्योंकि यही इस फोन की पहचान भी है।

वजह सिर्फ़ Leica की ट्यूनिंग नहीं, बल्कि वो तीसरा लेंस है जो OnePlus के पास नहीं है। इसमें मौजूद 50MP का 5x पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, फोटोग्राफी करने वालों के लिए काफी महत्वपूर्ण हो सकता है, जो आपको OnePlus 15R में नहीं मिलता। यानि अगर आपको दूर खड़े किसी इंसान, स्टेज पर चल रहे किसी इवेंट, या बच्चे के स्कूल फंक्शन की फोटो साफ चाहिए, तो Xiaomi 17T आपका ये काम कर सकता यही। इसके अलावा रियर पैनल पर 50MP का Light Fusion 800 प्राइमरी सेंसर और 12MP का अल्ट्रावाइड लेंस भी है।

अब OnePlus 15R की तरफ़ देखें तो इसका 50MP का प्राइमरी सेंसर अच्छी और भरोसेमंद फोटो देता है, इसमें कोई शक नहीं। दिक्कत बस ये कि इसके साथ सिर्फ़ एक 8MP अल्ट्रावाइड है, और टेलीफोटो लेंस यहां मौजूद है ही नहीं। यानी ज़ूम करते ही क्वॉलिटी गिरने लगती है। फोटोग्राफी जिनका शौक़ है, उन्हें ये कमी ज़रूर खलेगी।

विजेता: Xiaomi 17T – पेरिस्कोप ज़ूम और Leica की मौजूदगी इसे साफ़तौर पर बेहतर कैमरा फोन बनाती है।

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी की कहानी फिर से OnePlus की तरफ झुकती दिखती है। इसमें 7400mAh की बड़ी बैटरी है, जबकि Xiaomi 17T 6500mAh की बैटरी पर रुक जाता है। अंतर भले ही देखने में कम लगे, लेकिन असल इस्तेमाल में ये फ़र्क महसूस होता है।

हैवी यूज़र के लिए तो ये और भी मायने रखता है। दिनभर गेमिंग, कैमरा और स्क्रीन-ऑन टाइम के बाद भी OnePlus 15R आराम से शाम तक, बल्कि उससे आगे भी साथ निभा सकता है। चार्जिंग में भी ये थोड़ा तेज़ है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग मिलती है, जबकि Xiaomi 67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है, तो टॉप-अप करने में भी आपको OnePlus 15R के साथ कम समय लगेगा।

एक बात दोनों में बराबर, वायरलेस चार्जिंग किसी में नहीं मिलती, जो कि इस कीमत पर दी जा सकती ही। तो अगर ये फीचर आपकी प्राथमिकता है, तो दोनों ही निराश करेंगे।

विजेता: OnePlus 15R — बड़ी बैटरी और तेज़ चार्जिंग।

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर के मामले में फ़ैसला आपकी पसंद पर ज़्यादा टिका है। OnePlus का OxygenOS 16 अपने साफ़-सुथरे, बिना झंझट वाले अनुभव के लिए जाना जाता है, कम ब्लोटवेयर, स्मूद एनिमेशन। वहीं Xiaomi का HyperOS 3 फीचर्स से भरा हुआ है, कस्टमाइज़ेशन के ढेरों ऑप्शन देता है, पर साथ में थोड़े प्री-इंस्टॉल्ड ऐप्स भी।

अपडेट के मामले में Xiaomi 17T हल्का आगे है, ये 5 बड़े Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी पैच का वादा करता है, जबकि OnePlus 15R 4 OS अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट देगा। दोनों ही काफी समय तक चलेगा, लेकिन फिर भी अगर आपको लगता है कि आप फोन अगले 5 साल इस्तेमाल करने वाले हैं, तो Xiaomi 17T की तरह रुख करना बेहतर विकल्प है।

कीमत

OnePlus 15R

  • 12GB + 256GB: ₹47,999
  • 12GB + 512GB: ₹52,999
  • 16GB + 512GB: ₹61,999

Xiaomi 17T

  • 12GB + 256GB: ₹59,999
  • 12GB + 512GB: ₹64,999

फ़र्क साफ़ दिख रहा है, OnePlus 15R की शुरुआती कीमत Xiaomi 17T से करीब ₹12,000 कम है और साथ ही इसमें आपको 16GB RAM का विकल्प भी मिलता है, जो Xiaomi 17T ऑफर नहीं करता।

OnePlus 15R vs Xiaomi 17T: किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

सभी पहलुओं को देखने के बाद उम्मीद है कि अब आपके लिए तस्वीर काफ़ी हद तक साफ़ हो चुकी होगी।

अगर फोटोग्राफी आपके लिए महत्वपूर्ण हैं, ख़ासकर ज़ूम वाली फोटो, और आपको बजट थोड़ा ऊपर-नीचे करने में दिक्कत नहीं, तो Xiaomi 17T आपके लिए बेहतर है। Leica का सेटअप और पेरिस्कोप लेंस इसे इस रेंज का सबसे मज़ेदार कैमरा फोन बनाते हैं।

लेकिन अगर आप चाहते हैं कि फोन सालों तक बिना अटके चले, परफॉरमेंस और हैवी गेमिंग आपकी प्राथमिकताएं हैं। साथ ही लम्बा चलने वाली बैटरी भी चाहिए तो OnePlus 15R आपके लिए ही है। अच्छी बात ये है कि इन सब चीज़ों के साथ इसकी कीमत भी Xiaomi के फोन के मुकाबले में 12,000 कम है। हालांकि कैमरे में उससे पीछे ज़रूर है, लेकिन कैमरा बुरा नहीं है।

मेरी सलाह? ज़्यादातर लोगों के लिए, जो रोज़ का भरोसेमंद और दमदार फोन चाहते हैं, OnePlus 15R पैसा-वसूल विकल्प है। लेकिन अगर फोटोग्राफी आपका शौक़ है और उसके लिए थोड़े पैसे ज़्यादा देना खलता नहीं, तो Xiaomi 17T आपको निराश नहीं करेगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageTop 10 Electric Scooters 2026: 400km तक रेंज और बजट में शानदार विकल्प

भारत के 10 बेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर 2026 – भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ पेट्रोल की कीमतों से बचने का विकल्प नहीं रहे, बल्कि दोपहिया बाज़ार की सबसे तेज़ी से बढ़ती कहानी बन चुके हैं। मई 2026 में देश में 1.7 लाख से ज़्यादा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिके, जो पिछले साल मई के मुकाबले करीब 63% …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageXiaomi 17T vs OnePlus 13 – ₹60,000 में नया Leica कैमरा फोन या दमदार Snapdragon फ्लैगशिप, किसे चुनें?

Xiaomi 17T vs OnePlus 13: ₹60,000 के आसपास का बजट हो और आप एक प्रीमियम फोन खरीदना चाहें, तो आज की तारीख में दो नाम सबसे पहले सामने आते हैं। एक तरफ नया-नवेला Xiaomi 17T, और दूसरी तरफ अपनी कीमत घटाकर और भी आकर्षक हो चुका OnePlus 13। दिलचस्प बात ये है कि दोनों की …

ImageTecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की …

ImageOnePlus 15R vs OnePlus 13s: ₹50,000 में बड़ी बैटरी या कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप?

OnePlus की 2025 की लाइनअप देखने में जितनी सीधी लगती है, असल में उतनी ही उलझन पैदा करती है। OnePlus 15R और OnePlus 13s की कीमतें इतनी पास हैं कि “कौन सा बेहतर है?” वाला सवाल अपने आप सामने आ जाता है। लेकिन असली बात ये है कि दोनों फोन एक जैसे होते हुए भी …

Discuss

Be the first to leave a comment.