Poco X8 vs Redmi Note 17 Pro – एक ही फोन, दो नाम और दो कीमतें, आपको कौन सा लेना चाहिए?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Poco ने भारत में अपने दो नए फोन Poco X8 और Poco X8 Power की लॉन्च तारीख कन्फर्म कर दी है, और ये दोनों 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे आ रहे हैं। इनमें Poco X8 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 9,000mAh बैटरी है, लेकिन इसी के साथ कंपनी ने इस बार दाम भी X-सीरीज़ के पुराने मॉडलों से काफी ऊपर रखे हैं।

हालाँकि इसी महीने Redmi का एक और फोन भी भारत आ रहा है, जिसे लेकर रिपोर्ट्स कहती हैं कि Poco X8 असल में Redmi Note 17 Pro का ही रीब्रांडेड रूप है, वहीँ X8 Power वही डिवाइस है जो Redmi Note 17 Pro Max के नाम से आएगा। टिपस्टर योगेश ब्रार के अनुसार Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को दस्तक देगी, यानी Poco की X8 सीरीज़ के 11 दिन बाद।

आप जानते हैं कि Poco और Redmi, दोनों Xiaomi के ही ब्रांड हैं, और कंपनी पहले भी एक ही फोन को दो अलग नामों से बेचती आई है। लेकिन इस बार दोनों बैज पर एक जैसा दाम मिलने के आसार कम हैं। आइए जानते हैं, इन दोनों में असल में फर्क क्या है और आपको किसका इंतज़ार करना चाहिए।

Redmi Note 17 Pro

ये पढ़ें: Redmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

कीमत में अब तक क्या पता है

इन दोनों में से किसी भी फोन की आधिकारिक कीमत अभी सामने नहीं आई है।

  • Poco X8 — लीक के अनुसार ₹28,000 से ₹30,000 के बीच
  • Poco X8 Power — लीक के अनुसार ₹35,000 के आसपास
  • Redmi Note 17 Pro — कोई आंकड़ा नहीं, लेकिन Note 15 Pro (₹29,999) से कम से कम ₹8,000 ऊपर जाने की उम्मीद
  • Redmi Note 17 Pro Max — कोई आंकड़ा नहीं

योगेश ब्रार के अनुसार Redmi इस बार Note 17 Pro सीरीज़ के दाम पिछली Note 15 Pro सीरीज़ के मुकाबले में कम से कम ₹8,000 ऊपर रख सकती है। Redmi Note 15 Pro जनवरी 2026 में ₹29,999 की शुरुआती कीमत पर आया था, यानी इस बढ़ोतरी के बाद आपको Note 17 Pro ₹38,000 के आसपास मिलने के आसार हैं।

अगर ये आंकड़े सही निकलते हैं, तो लगभग एक जैसे हार्डवेयर वाले इन दोनों फोनों के दाम में ₹8,000 से ₹10,000 तक का फर्क रहेगा, और सस्ता बैज Poco के पास जाएगा।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

POCO X8 5G

Poco X8 vs Redmi Note 17 Pro: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनPoco X8Redmi Note 17 Pro
डिस्प्ले6.83-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz, 3,500 निट्स6.83-इंच 1.5K AMOLED, 120Hz, 3,500 निट्स
प्रोसेसरSnapdragon 6s Gen 4Snapdragon 6s Gen 4
बैटरी9,000mAh9,000mAh
चार्जिंग67W वायर्ड, 22.5W रिवर्स67W वायर्ड, 22.5W रिवर्स
रियर कैमरा50MP (OIS) और सेकंडरी सेंसर50MP (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा16MP16MP
मज़बूतीIP66/IP68/IP69/IP69KIP68/IP69K
अपडेटलॉन्च पर कन्फर्म होगी4 साल OS, 6 साल सिक्योरिटी (रिपोर्ट्स के अनुसार)
लॉन्च4 सितंबर15 सितंबर (रिपोर्ट्स के अनुसार)
स्पेसिफिकेशनPoco X8 PowerRedmi Note 17 Pro Max
प्रोसेसरSnapdragon 6 Gen 5Snapdragon 6 Gen 5
बैटरी10,000mAh10,000mAh
चार्जिंग100W100W
रियर कैमरा50MP और 8MP अल्ट्रा-वाइड50MP (OIS) और 8MP अल्ट्रा-वाइड
फ्रंट कैमरा32MP32MP
लॉन्च4 सितंबर15 सितंबर (रिपोर्ट्स के अनुसार)

Poco X8 vs Redmi Note 17 Pro: कैमरा

इन दोनों में “एक ही फोन” वाली बात सबसे पहले कैमरे पर आकर टूटती है। ग्लोबल बाज़ार में 1 सितंबर को आए Poco X8 में 50MP के OIS वाले प्राइमरी सेंसर के साथ सिर्फ 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है, वहीँ Redmi Note 17 Pro में इसकी जगह 8MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर ले सकता है। वीडियो में भी ग्लोबल X8 आपको 1080p@30fps तक ही रिकॉर्डिंग देता है, वहीँ Note 17 Pro पर 4K@30fps मिलेगी।

हालांकि भारत आने वाले Poco X8 का कैमरा सेटअप अभी कन्फर्म नहीं है, और बैटरी के मामले में ये मॉडल ग्लोबल वर्ज़न से पहले ही अलग निकल चुका है। इसलिए यहाँ 8MP अल्ट्रा-वाइड मिलेगा या नहीं, इस पर 4 सितंबर को ही मुहर लगेगी।

भारत के Poco X8 में ग्लोबल मॉडल से क्या अलग है

ग्लोबल Poco X8 में 8,340mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी दी गई है, लेकिन भारत आने वाले X8 के लिए Poco ने खुद 9,000mAh बैटरी की पुष्टि की है। ये आंकड़ा मायने इसलिए रखता है क्योंकि 9,000mAh वही सेल है जो चीन में आए Redmi Note 17 Pro में दिया गया था। यानी बैटरी के मामले में भारत का Poco X8 ग्लोबल Poco X8 से नहीं, बल्कि Redmi वाले फोन से मेल खाता है।

ये पढ़ें: Poco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आपको फोन अभी चाहिए और 4 सितंबर के लॉन्च ऑफर ठीक लगते हैं, तो मेरी सलाह है कि Poco X8 ही लीजिए। लगभग एक जैसे हार्डवेयर के साथ ये फोन काफी सस्ता है।

वहीँ अगर आपके लिए सॉफ्टवेयर अपडेट सबसे ऊपर हैं, तो 15 सितंबर तक रुक जाइए। Redmi Note 17 Pro पर चार साल OS और छह साल सिक्योरिटी अपडेट का आंकड़ा सामने आ चुका है, और Poco की तरफ से ऐसा कोई आंकड़ा अभी नहीं है।

कैमरा जिनकी पहली प्राथमिकता है, उनके लिए इनमें से कोई भी फोन पहली पसंद नहीं है। दोनों में 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ दूसरा सेंसर कमज़ोर है।

हाँ अगर आपका बजट ₹30,000 से ऊपर नहीं जा सकता, तो 15 सितंबर तक रुकने का कोई फायदा नहीं है। रिपोर्ट्स के अनुसार Redmi वाला फोन उस बजट से ऊपर ही रहेगा।

रीब्रांड और कीमत, दोनों से जुड़ी ये जानकारी अभी रिपोर्ट्स और टिपस्टर्स के हवाले से है, और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। पक्की जानकारी के लिए आपको 4 सितंबर तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imagevivo और iQOO ने T5x और Z11x के दाम फिर बढ़ाए, 1 सितंबर से ₹4,000 तक महंगे

vivo और iQOO ने भारत में vivo T5x और iQOO Z11x के दाम एक बार फिर बढ़ा दिए हैं। ये दोनों फोन असल में लगभग एक जैसे ही हैं और इनमें फर्क सिर्फ ब्रांडिंग का है। इस बढ़ोतरी के बाद ये दोनों ₹4,000 तक महंगे हो गए हैं। नई कीमतें 1 सितंबर से लागू हो …

ImageMoto G Max vs Redmi Note 17 5G: एक ही दाम पर रफ्तार या छह साल के अपडेट?

Motorola ने आज भारत में Moto G Max लॉन्च कर दिया है। ₹27,999 की कीमत पर इसमें आपको Snapdragon 6s Gen 4 चिपसेट, UFS 3.1 स्टोरेज और 7,000mAh बैटरी मिलेगी। इसी कीमत पर Xiaomi का भी एक फोन इसी महीने भारतीय बाज़ार में आया है। Redmi Note 17 5G की खूबियाँ इससे थोड़ी अलग हैं, …

ImagePOCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: तीन दिन की बैटरी या छह साल के अपडेट? ₹25,000 में कौन सा फोन ज़्यादा टिकेगा?

POCO M8 Power vs Samsung Galaxy F70 Pro: सवाल तीन दिन चलने वाली बैटरी और छह साल तक अपडेट पाने वाले फोन के बीच है। POCO M8 Power 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी के साथ आया है, और Samsung Galaxy F70 Pro छह Android अपग्रेड के वादे के साथ। कीमत दोनों की ₹25,000 के आसपास ही …

Imagevivo S2 vs Redmi Turbo 5: कर्व्ड डिस्प्ले या दोगुनी रफ्तार, किसके लिए कौन सा सही?

vivo S2 vs Redmi Turbo 5: ₹40,000 के आसपास एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो हाल ही में दो फोन सामने आये हैं, जो सीधे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। एक है अभी लॉन्च हुआ vivo S2, जिसके साथ vivo की S-सीरीज़ करीब सात साल बाद भारत लौटी है, और जिसका …

ImageVivo T5e vs Realme C100x: ₹14,000 में आपके लिए कौन सा फोन सही?

Vivo T5e vs Realme C100x: अगर आपका बजट ₹14,000 के आसपास है और आप एक भरोसेमंद 4G फोन ढूंढ रहे हैं, तो इन दिनों दो नाम सीधे आमने-सामने हैं, Vivo T5e और Realme C100x। दोनों हाल ही में भारत में लॉन्च हुए हैं, दोनों की कीमत लगभग बराबर है, और दोनों ही एक जैसे खरीददार …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products