Poco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Poco F9 Pro और F9 Ultra का ग्लोबल लॉन्च 1 सितंबर को शाम 5:30 बजे (भारतीय समय) होगा, और इस बार सादा F9 मॉडल आ ही नहीं रहा।
  • टिपस्टर के अनुसार फिलीपींस में F9 Pro के 12GB+256GB वैरिएंट की कीमत PHP 49,999 और F9 Ultra के 16GB+1TB वैरिएंट की PHP 89,999 रखी जा सकती है।
  • दोनों फोनों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 185Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी, हालांकि F9 Pro में इसी चिप का V-सीरीज़ वर्ज़न दिया गया है।

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती है कि मेमोरी चिप्स की बढ़ती मांग के कारण दुनिया भर में बढ़ रहे दामों की चपेट में ये फोन भी आएंगे।

टिपस्टर अभिषेक यादव के अनुसार Poco F9 Pro के 12GB+256GB वैरिएंट पर फिलीपींस में जो कीमत रखी जा सकती है, वो भारतीय रुपयों में करीब ₹76,400 बैठती है।

अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ में हर बार फ्लैगशिप वाला हार्डवेयर मिलता रहा है, वैसे ही इस बार भी आपको दोनों फोनों में Snapdragon 8 Elite Gen 5 और 185Hz AMOLED स्क्रीन मिलेगी। आइये जानते हैं कि सामने आये लीक में इन दोनों फोनों की क्या कीमत है और भारत में ये आपको कितने में मिल पाएगा।

ये पढ़ें: POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

लीक में कीमत क्या बताई गई है

  • Poco F9 Pro (12GB+256GB): PHP 49,999, यानी करीब ₹76,400
  • Poco F9 Ultra (16GB+1TB): PHP 89,999, यानी करीब ₹1.37 लाख

ये दोनों आंकड़े अलग-अलग वैरिएंट के हैं, एक बेस मॉडल का है और दूसरा 1TB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल का। इसलिए इन्हें सीधे आमने-सामने रखकर ये कहना ठीक नहीं रहेगा कि Ultra की कीमत Pro से दोगुनी है।

भारत में इसका क्या मतलब है

Poco F8 Pro और F8 Ultra पिछले साल ग्लोबल बाज़ार में आए थे, लेकिन इनमें से एक भी फोन भारत नहीं आया। फिलहाल इस सीरीज़ का आखिरी फोन यहां Poco F7 ही है, जो ₹31,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। वहीँ यही फोन फिलीपींस में PHP 23,999 की कीमत पर आया था।

मॉडल (12GB+256GB)फिलीपींस में कीमतभारत में कीमत
Poco F7PHP 23,999₹31,999 (लॉन्च कीमत)
Poco F9 ProPHP 49,999 (लीक)अभी घोषित नहीं

यानी फिलीपींस के दाम को सीधे रुपये में बदलकर आप भारत की कीमत नहीं निकाल सकते। कंपनी दोनों बाज़ारों में अलग-अलग हिसाब से दाम तय करती आई है। भारत में कंपनी का पूरा ज़ोर फिलहाल X-सीरीज़ पर है, और 4 सितंबर को यहाँ POCO X8 और X8 Power लॉन्च हो रहे हैं।

दोनों फोनों में क्या मिलेगा

स्पेसिफिकेशनPoco F9 ProPoco F9 Ultra
डिस्प्ले6.59-इंच AMOLED, 1.5K, 185Hz6.85-इंच AMOLED, 2608×1200, 185Hz
प्रोसेसरSnapdragon 8 Elite Gen 5 (V-सीरीज़)Snapdragon 8 Elite Gen 5
रियर कैमरा200MP + 50MP (2.5x) + 8MP200MP + 50MP (5x पेरिस्कोप) + 50MP
फ्रंट कैमरा32MP32MP
बैटरी6,330mAh8,050mAh
चार्जिंग100W वायर्ड, 50W वायरलेस100W वायर्ड, 50W वायरलेस
ऑडियोSound by BoseSound by Bose, अलग सबवूफर
मज़बूतीIP69, Gorilla Glass 7iIP69, Gorilla Glass 7i

कंपनी ने अपने टीज़र पेज पर खुद बताया है कि F9 Ultra का AnTuTu स्कोर करीब 41.6 लाख है। साथ ही F9 Pro का Aurora Green रंग वाला बैक पैनल रोशनी सोखकर अंधेरे में हल्का चमकता है, वहीँ F9 Ultra का Dark Cherry मॉडल ग्लास-फाइबर फिनिश के साथ आएगा। ये दोनों फोन चीन में आए Redmi K100 Pro और K100 Pro Max के ही रीब्रांडेड रूप हैं, हालांकि इनमें बैटरी उन दोनों के मुकाबले छोटी रखी गई है।

कीमत से जुड़ी ये सारी जानकारी अभी लीक है और इस पर कंपनी की मुहर लगनी बाकी है। पक्की जानकारी के लिए आपको कल तक इंतज़ार करना होगा।

ये पढ़ें: iPhone 18 Pro से Redmi Note 17 Pro तक, सितंबर 2026 में लॉन्च होंगे ये 7 स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageBGMI Lite का नाम बदलकर हुआ BGMI Air, सिर्फ 1GB डाउनलोड करके खेल पाएंगे पहला मैच

एक नज़र में : Krafton India ने अपने आने वाले गेम BGMI Lite का नाम बदलकर BGMI Air कर दिया है। कंपनी ने ये ऐलान तब किया है, जब इसके प्री-रजिस्ट्रेशन 1 करोड़ के पार पहुंच चुके हैं। Lite नाम से इसे PUBG Mobile Lite जैसा छोटा गेम मान लेना आसान था, लेकिन कंपनी का …

ImagePOCO F9 Ultra ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च, अब F-सीरीज़ में मिलेगी 8,050mAh बैटरी और Bose वाला सबवूफर

POCO ने अपनी नई F9 सीरीज़ ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च कर दी है, और इसमें ऊपर वाला मॉडल POCO F9 Ultra इस सीरीज़ का अब तक का सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। कंपनी ने इसमें पहली बार 200MP का प्राइमरी कैमरा दिया है, साथ ही ऑडियो में इस बार आपको Sound by Bose ट्यूनिंग …

Image9,000mAh बैटरी और Snapdragon 8 Elite Gen 5 के साथ Geekbench पर दिखा OnePlus Ace 7, क्या भारत में 16R के नाम से आएगा?

एक नज़र में : OnePlus का नया Ace 7 चीन में लॉन्च से पहले ही Geekbench पर दिख गया है, और भारत में यही फोन OnePlus 16R के नाम से आ सकता है। पिछले साल चीन का Ace 6T भारत में OnePlus 15R बनकर लॉन्च हुआ था। लिस्टिंग बताती है कि इसमें Snapdragon 8 Elite …

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products