POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, Snapdragon 4 Gen 5 वाला देश का पहला फोन बना

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में:

  • POCO ने भारत में M8x 5G लॉन्च कर दिया है, और ये देश का पहला Snapdragon 4 Gen 5 स्मार्टफोन है।
  • इसके 4GB + 128GB वैरिएंट की शुरुआती कीमत ₹20,999 है, जो ऑफर के साथ ₹18,999 रह जाती है।
  • आप इसे 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से सिर्फ Flipkart से खरीद सकते हैं।

POCO ने भारत में POCO M8x 5G लॉन्च कर दिया है। ये भारत में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 5 चिप के साथ आने वाला पहला फोन भी बना है। इस फोन की शुरुआती कीमत ऑफर के बाद ₹18,999 है, और आपको इसमें 7,900mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और Android 16 पर आधारित HyperOS 3 मिलेगा। आइए इसके स्पेसिफिकेशन और कीमत विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: POCO M8 Power रिव्यू: ₹25,000 से कम में लगभग सब कुछ, सिर्फ एक कसार रह गई

POCO M8x 5G स्पेसिफिकेशन

POCO M8x 5G में 6.9-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 825 निट्स तक HBM ब्राइटनेस के साथ आता है। इस पर आपको Wet Touch 2.0 और Gorilla Glass 7i की सुरक्षा भी दी गयी है।

ये फोन Snapdragon 4 Gen 5 से लैस है, जिसके साथ इसमें LPDDR4X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मौजूद है। इस किफायती फोन के रियर कैमरा सेटअप में आपको 1/2.8-इंच सेंसर वाला 50MP प्राइमरी कैमरा मिलेगा, वहीँ आगे की तरफ 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कंपनी ने इस फोन में 7,900mAh की बैटरी दी है, जो 45W वायर्ड चार्जिंग और 22.5W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग सपोर्ट करती है। ये फोन Android 16 पर आधारित HyperOS 3 पर चलता है, और कंपनी इस पर आपको चार साल के OS अपडेट और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देगी।

बाकी स्पेसिफिकेशन में IP64 रेटिंग, IR ब्लास्टर, साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, ड्यूल स्टीरियो स्पीकर, 3.5mm हेडफोन जैक, Wi-Fi 5 और Bluetooth 5.1 शामिल हैं। ये फोन 8.8mm मोटा है और इसका वज़न 232 ग्राम है।

M8x 5G आपको ब्लू (Blue), ब्लैक (Black) और लेदर ग्रीन (Leather Green), तीन रंगों में मिलेगा।

कीमत और उपलब्धता

POCO M8x 5G दो स्टोरेज वैरिएंट में आया है, और सीमित समय के लिए इस पर ₹2,000 का कूपन भी मिल रहा है।

  • 4GB + 128GB: ₹20,999 (कूपन के बाद ₹18,999)
  • 6GB + 128GB: ₹22,999 (कूपन के बाद ₹20,999)

आप इसे 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे से सिर्फ Flipkart से खरीद सकते हैं।

ये पढ़ें: अगस्त 2026 में ₹25,000 से कम के 5 बेस्ट स्मार्टफोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageMivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: Snapdragon चिप या 120Hz स्क्रीन, 14 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Mivi One 5G vs Lava Bold N4 Pro 5G: ईयरबड्स और स्पीकर बनाने वाली Mivi ने हाल ही में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G पेश किया है, और इसकी सबसे बड़ी खासियत है इसमें मिलने वाला Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट। इसी बजट में पिछले कुछ हफ्तों में आए Lava और boltt के नए …

Image2032 तक चलेगी इस फोन की बैटरी? OPPO ने लॉन्च किया 8,000mAh वाला Oppo K14 Plus

नया फोन लेते वक्त ज़्यादातर लोगों के मन में एक ही डर रहता है कि दो-तीन साल बाद बैटरी पहले जैसी नहीं चलेगी। इसी वजह से कई लोग बड़ी बैटरी वाला फोन चुनते हैं। OPPO ने आज भारत में OPPO K14 Plus 5G लॉन्च करके इसी डर पर सीधा दांव खेला है। कंपनी का दावा …

Discuss

Be the first to leave a comment.