Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: एक जैसी कीमत, फिर ₹30,000 में कौन सा फोन ज़्यादा सही?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: ₹30,000 के आसपास बजट हो और हाथ में दो दमदार दिखने वाले फोन हों, ये आज बहुत से खरीदारों के सामने वाली असली उलझन है। एक तरफ है बिल्कुल नया Tecno Pova 8, जो 8000mAh की बड़ी बैटरी और बैक पैनल पर मौजूद Alive Matrix LED लाइट की वजह से चर्चा में है। दूसरी तरफ है Vivo T5 Pro, जो 9020mAh बैटरी और 90W फास्ट चार्जिंग के दम पर इसी सेगमेंट में पहले से अपनी जगह बना चुका है।

दिलचस्प बात ये है कि दोनों की शुरुआती कीमत लगभग बराबर है, फिर भी इनकी पूरी पर्सनैलिटी एक-दूसरे से अलग है। जहां Pova 8 बड़ी बैटरी और अलग डिज़ाइन पर दांव लगाता है, वहीं Vivo T5 Pro डिस्प्ले, प्रोसेसर और फास्ट चार्जिंग जैसी बुनियादी चीज़ों में मज़बूत है। तो आपको कौन से फोन के लिए अपनी जेब ढीली करनी चाहिए? आइए दोनों को करीब से परखते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनTecno Pova 8Vivo T5 Pro
डिस्प्ले6.76-इंच FHD+ IPS LCD, 144Hz, 950 nits6.83-इंच 1.5K AMOLED, 144Hz, 5,000 nits (पीक)
प्रोसेसरDimensity 7100 (6nm)Snapdragon 7s Gen 4 (4nm)
रैम / स्टोरेज6–8GB / 128GB (UFS 2.2), microSD सपोर्ट8–12GB / 128–256GB (UFS 3.1)
रियर कैमरा50MP (Sony LYT-600) + auxiliary लेंस50MP (Sony IMX882, OIS) + 2MP
फ्रंट कैमरा13MP32MP
बैटरी / चार्जिंग8000mAh, 45W9020mAh, 90W
बिल्डIP64, MIL-STD-810HIP68 + IP69
सॉफ्टवेयरHiOS 16 (Android 16)OriginOS 6 (Android 16)
कीमत₹29,999 से₹29,999 से

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: डिज़ाइन और डिस्प्ले

डिज़ाइन के मामले में दोनों की राह अलग है। Tecno Pova 8 का सबसे चर्चित हिस्सा इसका बैक पैनल है, जिस पर Alive Matrix नाम की एक लाइट मैट्रिक्स दी गई है, जो नोटिफिकेशन, चार्जिंग या गेमिंग के दौरान ये जलती-बुझती है और फोन को भीड़ में अलग दिखाती है। हालांकि ये फोन आकार में बड़ा है और इसका वज़न करीब 225 ग्राम है। इसके मुकाबले Vivo T5 Pro ज़्यादा बड़ी बैटरी देने के बावजूद 213 ग्राम पर हल्का और 8.3mm पर थोड़ा पतला रहता है, जो एक हाथ की पकड़ में राहत देता है।

असली फर्क डिस्प्ले पर सामने आता है, और यहां Vivo साफ तौर पर आगे दिखता है। Pova 8 में 6.76-इंच का FHD+ IPS LCD पैनल है, जिसमें 144Hz रिफ्रेश रेट तो मिलता है लेकिन ब्राइटनेस 950 निट्स (HBM) तक सीमित है। वहीं Vivo T5 Pro में 6.83-इंच का 1.5K AMOLED पैनल दिया गया है, जिसकी लोकल पीक ब्राइटनेस 5,000 निट्स तक जाती है। मतलब गहरे काले रंग, बेहतर कॉन्ट्रास्ट और तेज़ धूप में स्क्रीन की बेहतर विज़िबिलिटी – इन सब में AMOLED पैनल वाला Vivo बेहतर है।

मज़बूती की बात करें तो भी Vivo का फोन ही बेहतर है। इसमें IP68 + IP69 रेटिंग मिलती है, यानी ये धूल के साथ-साथ पानी में डूबने और तेज़ प्रेशर वाली पानी की धार से भी सुरक्षित है। Pova 8 को IP64 रेटिंग और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन मिला है, जो हल्की छींटों और गिरने जैसे झटकों से बचाव देता है।

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: परफॉर्मेंस

vivo T5 Pro review

परफॉर्मेंस के मामले में दोनों फोन अलग चिप पर चलते हैं। Pova 8 में MediaTek का Dimensity 7100 (6nm) प्रोसेसर है, जिसके साथ 6GB तक LPDDR5X रैम और UFS 2.2 स्टोरेज मिलता है। रोज़मर्रा के काम और हल्की-फुल्की गेमिंग ये आराम से संभाल लेता है, और microSD कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने की सुविधा भी है, जो इस लिस्ट में इसकी एक खास बात है।

दूसरी तरफ Vivo T5 Pro में Qualcomm का Snapdragon 7s Gen 4 (4nm) चिप दिया गया है, साथ में 8GB से शुरू होने वाली रैम और तेज़ UFS 3.1 स्टोरेज। यहां भी Vivo का फोन थोड़ा ही सही, लेकिन बेहतर है। लंबी गेमिंग के दौरान फोन को ठंडा रखने के लिए Vivo ने इसमें बड़ा वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम भी दिया है। यानी रॉ पावर और स्टोरेज की रफ्तार में Vivo आगे नज़र आता है, जबकि एक्सपेंडेबल स्टोरेज की सुविधा आपको सिर्फ Pova 8 में मिलेगी।

ये पढ़ें: एक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: कैमरा

कैमरा सेटअप में दोनों फोन 50MP के प्राइमरी सेंसर के साथ आते हैं, पर डिटेल में अंतर है। Pova 8 में Sony का LYTIA 600 (LYT-600) प्राइमरी सेंसर और एक auxiliary लेंस दिया गया है, जबकि सेल्फी के लिए 13MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। वीडियो रिकॉर्डिंग यहां 1440p तक सीमित रहती है।

Vivo T5 Pro इस मोर्चे पर हार्डवेयर के लिहाज़ से कुछ कदम आगे दिखता है। इसका 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइज़ेशन) के साथ आता है, जो हिलते हाथ और कम रोशनी में फोटो-वीडियो को स्थिर रखने में मदद करता है। साथ में 2MP का सेकेंडरी सेंसर, 32MP का फ्रंट कैमरा और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट भी है।

ये पढ़ें: गाड़ी का चालान ऑनलाइन कैसे चेक करें, घर बैठे 2 मिनट में पता करें कोई pending चालान तो नहीं

Tecno Pova 8 vs Vivo T5 Pro: बैटरी और चार्जिंग

बैटरी इन दोनों फोनों की ही सबसे बड़ी ताकत है, और यहां मुकाबला सबसे दिलचस्प है। Pova 8 में 8000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिसके साथ 45W वायर्ड चार्जिंग और 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट है। खास बात ये कि कंपनी बॉक्स में 45W का चार्जर भी देती है।

Vivo T5 Pro इससे एक कदम और आगे जाता है। इसमें 9020mAh की और भी बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी है, जो 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है, यानि आकार में बड़ी होने के बावजूद ये Pova 8 से लगभग दोगुनी रफ्तार पर चार्ज होती है। इसके अलावा बायपास चार्जिंग जैसा फीचर भी मिलता है, जो लंबी गेमिंग के दौरान बैटरी पर पड़ने वाला दबाव कम रखने में मदद करता है। बैकअप के लिहाज़ से दोनों दिनभर आराम से चलने का दम रखते हैं, लेकिन चार्जिंग स्पीड में बाज़ी Vivo के हाथ लगती है।

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर की बात करें तो, ये दोनों Android 16 पर चलते हैं। Pova 8 में Android 16 पर आधारित HiOS 16 मिलता है, वहीं Vivo T5 Pro में OriginOS 6 दिया गया है, जो अपने स्मूद एनिमेशन और फीचर्स के लिए जाना जाता है।

लंबे सॉफ्टवेयर सपोर्ट के मामले में Vivo ने साफ वादा किया है कि इस पर 3 बड़े OS अपडेट और 5 साल के सिक्योरिटी पैच मिलेंगे। Tecno ने Pova 8 के लिए 2 सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल तक के सिक्योरिटी पैच देने की बात कही है। तो लंबी अवधि के अपडेट चाहने वालों के लिए भी Vivo यहां ज़्यादा भरोसेमंद विकल्प है।

कीमत

Tecno Pova 8

  • 6GB + 128GB – ₹29,999
  • 8GB + 128GB – ₹31,999

Vivo T5 Pro

  • 8GB + 128GB – ₹29,999
  • 8GB + 256GB – ₹33,999
  • 12GB + 256GB – ₹39,999

रंगों की बात करें तो Tecno Pova 8 हरे (Terminal Green) और सफेद (16-Bit White) रंग में आता है, जबकि Vivo T5 Pro नीले (Glacier Blue) और काले (Cosmic Black) ऑप्शन में उपलब्ध है।

ये पढ़ें: Tecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

किसके लिए कौन सा फोन सही रहेगा?

अगर आपको चाहिए एक ऐसा फोन जिसमें बड़ी बड़ी बैटरी, स्टोरेज बढ़ाने के लिए microSD कार्ड सपोर्ट और Alive Matrix LED लाइट के साथ थोड़ा अनोखा डिज़ाइन हो, तो ₹29,999 की कीमत पर Tecno Pova 8 आपको दिलचस्प लग सकता है।

दूसरी तरफ, अगर आपकी प्राथमिकता एक तेज़ और ब्राइट AMOLED डिस्प्ले, ज़्यादा दमदार प्रोसेसर, और भी बड़ी बैटरी के साथ करीब दोगुनी तेज़ 90W चार्जिंग, बेहतर सेल्फी कैमरा और पानी से सुरक्षा देने वाली मज़बूत बिल्ड है, तो Vivo T5 Pro इसी बजट में ज़्यादा संतुलित पैकेज की तरह दिखता है।

कुल मिलाकर, दोनों फोन एक ही कीमत के आसपास होकर भी अलग-अलग खरीदार के लिए बने हैं। हलांकि Vivo फिर भी थोड़ा आगे है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageInfinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ये दोनों हाल ही में भारत में उतरे हैं, दोनों की कीमत ₹12,000 के आसपास है, और स्पेसिफिकेशन शीट पर पहली नज़र डालें तो दोनों लगभग एक जैसे नज़र आते हैं, बड़ी HD+ स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और दिनभर चलने वाली बैटरी। लेकिन असली फर्क डिटेल में …

Imageएक ही प्रोसेसर, ₹12,000 का फर्क – Motorola Edge 70 Pro+ या Xiaomi 17T, आपके लिए कौन सा सही?

Motorola Edge 70 Pro+ vs Xiaomi 17T: अगर आपका बजट ₹50,000 से ₹60,000 के बीच है, तो आज की तारीख में ये दो फोन सबसे पहले आपकी नज़र में आएंगे, क्योंकि ये हाल ही में लॉन्च हुए हैं। एक तरफ है Motorola Edge 70 Pro+, जिसने ₹47,999 की कीमत में पेरिस्कोप कैमरा और 6500mAh बैटरी …

ImageOnePlus Nord CE 6 Vs Vivo T5 Pro: दोनों की कीमत बराबर, लेकिन कौन देता है बेहतर फायदा?

₹30,000 के आसपास नया फोन खरीदना इस समय थोड़ा उलझन वाला काम हो गया है। हाल ही में इस बजट में दो पॉपुलर फोन लॉन्च हुए हैं। एक तरफ OnePlus Nord CE 6 है, जो बड़ी बैटरी, साफ सॉफ्टवेयर अनुभव और मज़बूत बॉडी के साथ आता है। दूसरी तरफ Vivo T5 Pro है, जो और …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products