Tecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है।

Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। एक तो वो दमदार बैटरी, जो आपको दिनभर चार्जर से दूर रखने के लिए दी गई है, और दूसरी बैक पैनल पर लगी वो LED स्क्रीन, जो नोटिफिकेशन से लेकर गेमिंग तक के हिसाब से रोशनी बदलती रहती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Infinix Smart 20 vs Redmi A7 Pro – ₹12,000 में कौन सा फोन ज़्यादा दमदार?

कीमत और सेल

अगर आप बड़ी बैटरी वाला फोन ढूंढ रहे हैं, तो Tecno Pova 8 5G को दो वैरिएंट में खरीदा जा सकता है:

  • 6GB + 128GB – ₹29,999
  • 8GB + 128GB – ₹31,999

फोन सफ़ेद (16-Bit White) और हरे (Terminal Green) रंग में आया है। इसकी पहली सेल 18 जून से दोपहर 12 बजे Flipkart पर शुरू होगी।

Tecno Pova 8 5G स्पेसिफिकेशन

दिनभर की स्क्रॉलिंग, वीडियो और गेमिंग में आपका जितना समय बीतता है, उसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इसमें 6.76 इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले दी है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट पर चलती है और स्क्रॉलिंग को स्मूद बनाए रखती है।

इस फोन की सबसे अलग पहचान है इसका बैक पैनल। यहां Alive Matrix नाम की एक LED स्क्रीन दी गई है, जो 49 तरह के एनिमेशन दिखा सकती है। कॉल-मैसेज के नोटिफिकेशन हों, बैटरी का लेवल हो, गाने की बीट हो या गेमिंग, ये पैनल हर चीज़ के हिसाब से रोशनी बदलता रहता है। यानी फोन उल्टा रखा हो, तब भी ज़रूरी अलर्ट आपको एक नज़र में दिख जाते हैं। ये फीचर इस बजट में बेहद कम ही देखने को मिलेगा, हालांकि इस सबके बाद भी इस कीमत AMOLED स्क्रीन न मिलना, थोड़ा निराशाजनक है।

रोज़मर्रा के कामों और गेमिंग के लिए इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट है, जिसके साथ 8GB तक रैम और 128GB स्टोरेज दिए गए हैं।

फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए पीछे 50MP का Sony LYT-600 मेन कैमरा फिट किया गया है, जबकि सेल्फ़ी और वीडियो कॉल के लिए सामने 13MP का कैमरा दिया गया है।

सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी बैटरी है। कंपनी ने इसमें 8000mAh का बड़ा सेल दिया है, जो 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। Tecno का दावा है कि एक बार फुल चार्ज पर ये बैटरी दो दिन तक चल सकती है, यानी अगर आप दिनभर बाहर रहते हैं तो बार-बार चार्जिंग की चिंता कम रहती है। हालांकि लगभग इसी कीमत पर Realme Narzo Power भी इसे अपनी 10,001mAh की बैटरी के साथ कड़ी टक्कर देता है।

ये पढ़ें: OnePlus N सीरीज़ इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, Amazon पर टीज़र पेज लाइव

सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित HIOS पर चलता है, और कंपनी इसे 2 बड़े Android अपडेट के साथ 3 साल के सिक्योरिटी पैच देगी। हल्की धूल और पानी की छींटों से बचाव के लिए इसमें IP64 रेटिंग भी मौजूद है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple ने भारत में बढ़ाए iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air और 17e के दाम, जानें अब किस कीमत पर मिलेंगे आपको पुराने iPhones

Apple के “Surprise and Shine” इवेंट में सिर्फ iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की घोषणा नहीं हुई। नए Pro मॉडल सामने आने के थोड़ी ही देर बाद कंपनी ने अपनी लाइनअप में बचे हुए बाकी सभी iPhone के दाम चुपचाप बढ़ा दिए। iPhone 16, iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air, ये …

ImageTecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

एक नज़र में: Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा। इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImagePOCO M8 Power भारत में 8,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और लॉन्च ऑफर

POCO ने भारत में POCO M8 Power 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की पूरी पहचान एक ही आंकड़े पर टिकी है, 8,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी। POCO का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर ये फोन तीन दिन चलता है। ₹25,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 6.99-इंच का 120Hz …

ImagePhilips S7221 5G कल भारत में होगा लॉन्च, जानें किस कीमत पर 64MP कैमरा व 120Hz स्क्रीन के साथ मिलेगा ये फोन

भारत में Philips अब तक ट्रिमर, बल्ब और किचन अप्लायंस तक सीमित रहा है, लेकिन अब ये कंपनी 5G स्मार्टफोन सेगमेंट में अपना पहला कदम रख रही है। इससे पहले Philips के नाम पर यहाँ ज़्यादातर हज़ार-बारह सौ रुपये वाले बेसिक कीपैड मॉडल ही दर्ज हैं। इस नए स्मार्टफोन को कंपनी Philips S7221 5G के …

Discuss

Be the first to leave a comment.