Tecno Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर मिलेगी दूसरी स्क्रीन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में:

  • Tecno ने Pova 8 Pro 5G भारत में लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है।
  • बैक पैनल पर लगी Alive Matrix डिस्प्ले पर बैटरी लेवल, चल रहा टाइमर, नोटिफिकेशन और कॉल करने वाले का नाम दिखता है।
  • इसमें 6.78-इंच 1.5K AMOLED स्क्रीन, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट और 45W चार्जिंग वाली 6,500mAh बैटरी दी गई है।

Tecno ने आज भारत में Pova 8 Pro 5G पेश कर दिया है, जो जून में आये Pova 8 से एक स्तर ऊपर है। इस फोन में आपको OIS वाला 50MP का Sony LYTIA प्राइमरी सेंसर, IP69K रेटिंग और बॉक्स में 45W का चार्जर मिलेगा।

इसमें 177 मिनी LED से बनी Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 1.5K AMOLED पैनल, 5,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर जैसे खास फीचर दिए गए हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Moto G Max 7,000mAh बैटरी और Snapdragon 6s Gen 4 के साथ लॉन्च, जानें कीमत

कीमत और सेल

ये फोन तीन, आर्क व्हाइट (Arc White), ग्रैफाइट ब्लैक (Graphite Black) और टुंड्रा ग्रीन (Tundra Green) रंगों में आया है और आप इसे 21 अगस्त से Flipkart और ऑफलाइन स्टोरों से खरीद सकते हैं।

वैरिएंटकीमत
8GB + 256GB₹49,999
12GB + 512GB₹54,999

अभी आपको इस पर ₹3,000 का इंस्टेंट कैशबैक मिलेगा, जिसके बाद इसकी शुरूआती प्रभावी कीमत ₹46,999 रह जाती है।

Pova 8 Pro 5G में अलग क्या है

इस फोन के बैक पैनल पर त्रिकोण आकार का कैमरा मॉड्यूल और 177 मिनी LED से बनी Alive Matrix डिस्प्ले दी गई है। ये दूसरी स्क्रीन बैटरी लेवल, टाइमर, आने वाले नोटिफिकेशन और कॉल करने वाले का नाम दिखाती है, और स्पैम कॉल की पहचान भी यहीं हो जाती है।

जून में आए स्टैंडर्ड Pova 8 में 8,000mAh की बैटरी और LCD स्क्रीन थी। वहीँ Tecno Pova 8 Pro में बैटरी घटकर 6,500mAh पर आ गई है, हालांकि वहीँ स्क्रीन बेहतर होकर आपको 1.5K AMOLED पैनल, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलता है। इस फोन में 5,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर भी जोड़ा गया है। Pova 8 में इसकी जगह ग्रेफाइट शीट लगी थी।

ये फोन Dimensity 7400 Ultimate पर चलता है, लेकिन 50,000 के फोन में भी कंपनी आपको यहाँ UFS 3.1 नहीं, UFS 2.2 स्टोरेज दे रही है, जो निराशाजनक है।

अब बात करते हैं AI की, जहां Tecno का दावा है कि ये सेगमेंट का पहला ऐसा फोन है जो सामान्य कॉल के साथ WhatsApp कॉल को भी रिकॉर्ड, ट्रांसक्राइब और समराइज़ कर सकता है, और ये सुविधा अंग्रेज़ी, हिंदी, बंगाली और मराठी में काम करती है। कंपनी के अनुसार बातचीत से निकले काम की लिस्ट, शेयर की गई फाइलें और कॉन्टैक्ट, तीनों अपने आप अलग-अलग हो जाते हैं।

Tecno Pova 8 Pro 5G स्पेसिफिकेशन

स्पेसिफिकेशनTecno Pova 8 Pro 5G
डिस्प्ले6.78-इंच 1.5K (2644×1208) AMOLED, 144Hz, 4,500 निट्स पीक ब्राइटनेस, Corning Gorilla Glass 7i, 2,800Hz इंस्टेंट टच सैंपलिंग
प्रोसेसरDimensity 7400 Ultimate (4nm), 2.6GHz तक, Mali-G615 MC2 GPU, अलग P1 ग्राफिक्स चिप
रैम और स्टोरेज8GB/12GB LPDDR5X रैम, 256GB/512GB UFS 2.2 स्टोरेज
रियर कैमरा50MP Sony LYTIA 700C (f/1.88, OIS) + 8MP अल्ट्रा-वाइड (f/2.2)
फ्रंट कैमरा13MP (f/2.2)
वीडियोदोनों तरफ 4K@30fps, 2x लॉसलेस ज़ूम
बैटरी6,500mAh, 45W वायर्ड चार्जिंग, बायपास चार्जिंग, 10W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग
सॉफ्टवेयरAndroid 16 पर आधारित HiOS 16, दो Android अपग्रेड और तीन साल के सिक्योरिटी अपडेट
मज़बूतीIP66, IP68, IP69 और IP69K रेटिंग, MIL-STD-810 सर्टिफिकेशन
कूलिंग5,000 वर्ग मिलीमीटर का वेपर चैंबर
ऑडियो और बाकी फीचरDolby Atmos वाले स्टीरियो स्पीकर, Hi-Res Audio, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, IR ब्लास्टर, NFC, 4D गेम वाइब्रेशन, 3.5mm जैक नहीं
डाइमेंशन और वज़न162.4×77.27×7.39mm, 189 ग्राम
बॉक्स में45W चार्जर, USB Type-C केबल, प्रोटेक्टिव केस, SIM ईजेक्टर टूल

ये पढ़ें: Google Pixel 11 सीरीज़ भारत में लॉन्च, मिलेंगे Tensor G6 चिप और नई HiLight लाइट जैसे फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageनई TVS Raider 125 शोरूम पहुंची: ड्यूल ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल के साथ क्या-क्या बदला

TVS Raider 125 में अब तक ABS सिर्फ आगे वाले पहिये पर काम करता था, यानी अचानक ब्रेक लगाने पर पिछला पहिया लॉक होने का खतरा बना रहता था। अब इसके नए यूनिट शोरूम तक पहुंच गए हैं, जिनमें ड्यूल-चैनल ABS दिया गया है, और ये बदलाव Machine Rules के एक शोरूम वीडियो में सामने …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

ImageTecno Pova 8 Pro के 5 बेहतरीन विकल्प, कोई देगा बेहतरीन कैमरा, तो कोई बड़ी बैटरी

Tecno ने इसी हफ्ते भारत में Pova 8 Pro 5G लॉन्च किया है और इसकी शुरुआती कीमत ₹49,999 है। इसमें आपको बैक पैनल पर Alive Matrix सेकेंडरी डिस्प्ले, 6.78-इंच का 144Hz AMOLED पैनल, Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट, 6,500mAh बैटरी और IP69K रेटिंग जैसे फीचर मिलते हैं। साथ ही ये केवल 7.39mm और 189 ग्राम का …

ImageLava Virat Curve 5G लॉन्च, 6,000mAh बैटरी के साथ मिलेगी रियर पैनल पर दूसरी स्क्रीन

धीरे धीरे कई स्मार्टफोनों के रियर पैनल पर हमने छोटी सेकेंडरी डिस्प्ले देखी है। आज Lava ने भी अपने नए फोन Virat Curve 5G को इसी नए फीचर के साथ पेश किया है, लेकिन किफायती दामों में। इस फोन के कैमरा आइलैंड के अंदर एक छोटा दूसरा डिस्प्ले फिट किया गया है, जो नोटिफिकेशन, बैटरी …

ImageInfinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa – ₹28,000 में 144Hz स्क्रीन या 7,200mAh बैटरी?

Infinix Hot 70 Pro vs iQOO Z11xa: ₹28,000 के बजट में पिछले चार दिनों में दो नए फोन आए हैं। एक है पिछले हफ्ते, 4 सितंबर को लॉन्च हुआ Infinix Hot 70 Pro, जिसके बैक पैनल पर 144Hz स्क्रीन के साथ एक छोटी-सी Active Matrix Cube स्क्रीन है। वहीँ दूसरी तरफ है आज, 7 सितंबर …

Discuss

Be the first to leave a comment.