OnePlus N सीरीज़ इस समय भारत में हो सकती है लॉन्च, Amazon पर टीज़र पेज लाइव

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जैसे हमने आपको पहले अपनी एक्सक्लूसिव स्टोरी में बता दिया था, अब OnePlus ने भी अब साफ़ इशारा कर दिया है कि उसकी N Series भारत आ रही है। कंपनी ने Amazon India पर एक टीज़र पेज लाइव किया है, जिस पर लिखा है – “Stay tuned. Something NEW is coming soon”, और साथ में कई जगह “Notify Me” का बटन भी दिया गया है।

पेज पर OnePlus का लोगो और आने वाले फोन की एक साइड वाली झलक नज़र आ रही है। कंपनी ने अभी न तो किसी स्पेसिफिकेशन का ज़िक्र किया है और न ही फोन का नाम बताया है, लेकिन Amazon पर अलग से लैंडिंग पेज का आना इस बात का इशारा है कि अनाउंसमेंट अब ज़्यादा दूर नहीं है।

ये पढ़ें: एक्सक्लूसिव: OnePlus N सीरीज़ हिला देगी भारत का ₹20,000 से कम वाला मार्केट

N Series पहली बार भारत में

नाम भले ही भारतीय यूज़र्स के लिए नया लगे, लेकिन N Series इंटरनेशनल मार्केट में कई सालों से मौजूद है। OnePlus Nord N100, Nord N200, Nord N300 और इनके सक्सेसर जैसे फोन नॉर्थ अमेरिका और कुछ दूसरे रीजन में कंपनी की एंट्री-लेवल लाइनअप के तौर पर बिकते रहे हैं।

भारत में अब तक OnePlus ज़्यादातर Nord और Nord CE सीरीज़ ही लाता रहा है। यानी अगर सब कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक रहा, तो ये पहला मौका होगा जब N Series की ब्रांडिंग आधिकारिक रूप से भारत पहुंचेगी।

किस सेगमेंट के लिए है ये लाइनअप

टिप्स्टर योगेश ब्रार के साथ हमारी पहले की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट में बताया गया था कि OnePlus भारत के लिए एक बजट-फोकस्ड लाइनअप तैयार कर रहा है, जिसकी कीमत ₹20,000 से कम रहने की उम्मीद है।

अगर आप इस बजट में फोन ढूंढ रहे हैं, तो इस रेंज में OnePlus का सीधा मुकाबला realme, Redmi, POCO, Motorola और iQOO जैसे ब्रांड्स से होगा। ऑफिशियल स्पेक्स अभी सामने नहीं आए हैं, लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखें तो इस प्राइस रेंज में अक्सर MediaTek Dimensity 6300 जैसे चिपसेट इस्तेमाल होते हैं, हालांकि OnePlus किस हार्डवेयर के साथ आएगा, इसकी फ़िलहाल कोई पुष्टि नहीं है।

ये पढ़ें: Redmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 प्रोसेसर

लॉन्च जुलाई में संभव

मौजूदा रिपोर्ट्स की मानें तो OnePlus N सीरीज़ के पहले फोन जुलाई 2026 में लॉन्च हो सकते हैं। Amazon टीज़र पेज से लग रहा है कि कंपनी प्रमोशनल फेज़ में पहुंच चुकी है। स्पेसिफिकेशन, कीमत और मॉडल के नाम समेत बाकी डिटेल आने वाले हफ़्तों में सामने आती रहेंगी, क्योंकि OnePlus धीरे-धीरे अपना टीज़र कैंपेन आगे बढ़ाएगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageNote सीरीज़ में पहली बार Pro Max नाम, Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च

Xiaomi ने Redmi Note 17 Pro सीरीज़ के इंडिया लॉन्च पर आखिरकार खुद मुहर लगा दी है और ये फोन 15 सितंबर को भारत में दस्तक देंगे। कंपनी के टीज़र का पूरा ज़ोर बैटरी पर है, जिसमें 10,000mAh के आंकड़े के साथ एक बार चार्ज पर चार दिन से ज़्यादा चलने का दावा किया गया …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageiPhone 17 सीरीज़ आज से महंगी हो सकती है, भारत में Pro मॉडलों पर सबसे बड़ा असर

एक नज़र में: iPhone 17 सीरीज़ की कीमत आज बदल सकती है। Weibo पर सक्रिय टिपस्टर Fixed Focus Digital ने दावा किया है कि 10 अगस्त से iPhone 17 के दाम बढ़ने की चर्चा चल रही है, हालांकि उन्होंने खुद इस पर पक्का भरोसा नहीं जताया। ये खबर लिखे जाने तक Apple की भारतीय साइट …

ImagePhilips S7221 5G भारत में लॉन्च, अब ₹21,000 से कम में मिलेगा 64MP कैमरा और 120Hz स्क्रीन

Philips ने भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन Philips S7221 5G लॉन्च कर दिया है, और इसकी शुरुआती कीमत ₹20,499 रखी गयी है। लॉन्च से पहले Amazon पर इसी 6GB वैरिएंट की लिस्टिंग ₹21,499 की कीमत पर लाइव थी, यानी कंपनी ने इसे ₹1,000 नीचे उतारा है। मेमोरी चिप्स के महंगे होने के चलते जहाँ …

Discuss

Be the first to leave a comment.