Redmi का अब तक का सबसे तेज़, Redmi Turbo 5 इस दिन भारत में होगा लॉन्च – मिलेगा Dimensity 8500 Ultra

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आप एक ऐसे फोन का इंतज़ार कर रहे थे जो तेज़ परफॉर्मेंस और दमदार बैटरी, दोनों एक साथ दे, तो Redmi आपके लिए कुछ खास लेकर आ रहा है। कंपनी ने आखिरकार अपनी Turbo सीरीज़ को भारत लाने का ऐलान कर दिया है, और Redmi Turbo 5 की लॉन्च डेट भी कन्फर्म हो गई है। आइए जानते हैं कि कंपनी ने अब तक क्या-क्या बताया है।

ये पढ़ें: Xiaomi 18 Pro Max में मिल सकते हैं दो 200MP कैमरे – लीक में सामने आईं कैमरा की धांसू डिटेल

Redmi India ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि Redmi Turbo 5 भारत में 16 जून 2026 को लॉन्च होगा। ये भारत में कंपनी का पहला Turbo सीरीज़ फोन होगा और इसे Amazon के साथ-साथ Xiaomi की ऑनलाइन स्टोर से खरीदा जा सकेगा। Amazon पर इसकी माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है।

Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस के मामले में कंपनी ने इसे “अब तक का सबसे तेज़ Redmi फोन” बताया है। इसमें MediaTek Dimensity 8500 Ultra प्रोसेसर दिया गया है, जिसका AnTuTu स्कोर 23 लाख से ज़्यादा बताया जा रहा है। इसके साथ 24GB तक RAM (12GB फिज़िकल + 12GB वर्चुअल) और UFS 4.1 स्टोरेज का सपोर्ट मिलेगा। फोन को ठंडा रखने के लिए इसमें 3D Ice-Loop Cooling सिस्टम फिट किया गया है। कंपनी ने इसे काले और सफेद रंग में टीज़ किया है, हालांकि कलर के नाम अभी सामने नहीं आए हैं।

Redmi का दावा है कि इसमें किसी भी Redmi फोन की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी मिलेगी। चीन में लॉन्च हो चुके Turbo 5 को देखें तो उसमें 6.59-इंच AMOLED डिस्प्ले, 7,560mAh बैटरी, 100W फास्ट चार्जिंग और 50MP Sony IMX882 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। हालांकि भारतीय वेरिएंट के बाकी फीचर्स की पुष्टि कंपनी लॉन्च के आसपास ही करेगी, इसलिए फिलहाल इन्हें कन्फर्म मानना जल्दबाज़ी होगी।

ये पढ़ें: छोटा फोन, बड़ा कैमरा – Xiaomi 17T भारत में लॉन्च, Leica के साथ मिलेगा 120x ज़ूम

कीमत को लेकर Redmi ने अभी कुछ नहीं बताया है। बाकी डिटेल 16 जून को लॉन्च के साथ साफ हो जाएगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageRedmi की Turbo सीरीज़ भारत पहुंची: Turbo 5 में 7,540mAh बैटरी और Dimensity 8500 Ultra, ये है कीमत

Redmi ने आख़िरकार अपनी परफ़ॉर्मेंस वाली Turbo सीरीज़ भारत में लॉन्च कर दी है और इसकी शुरुआत हुई है Redmi Turbo 5 से। ₹37,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में MediaTek का Dimensity 8500 Ultra चिपसेट, 7,540mAh की दमदार बैटरी और 6.59 इंच का 1.5K 120Hz AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। खास बात ये …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

Discuss

Be the first to leave a comment.