Honda का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 लॉन्च, लेकिन मिलेगा सिर्फ 5 शहरों में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एक नज़र में :

  • Honda QC3 की कीमत ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है, और इसमें 3 kWh बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है।
  • 0 से 80% चार्जिंग में 2 घंटे 40 मिनट और फुल चार्ज में करीब 4 घंटे लगते हैं।
  • फिलहाल ये स्कूटर सिर्फ पांच शहरों में मिलेगा, और बुकिंग ₹5,000 में खुल चुकी है।

Honda भारत की सबसे बड़ी स्कूटर कंपनी है, लेकिन इलेक्ट्रिक स्कूटरों में ये अभी तक पीछे ही चलती रही है। अब Honda ने अपना तीसरा इलेक्ट्रिक स्कूटर QC3 ₹1,35,000 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया है, जिसमें 3 kWh की फिक्स्ड बैटरी पर 145 किमी की IDC रेंज मिलती है। इस नए ई-स्कूटर का नाम है Honda QC3। लेकिन खरीदने से पहले दो बातें जान लीजिए, फिलहाल ये स्कूटर आप देश के सिर्फ पांच शहरों में ही खरीद पाएंगे, और इतनी ही रेंज बाज़ार में इससे कम दाम पर पहले से भी मौजूद है।

इसका सीधा मुकाबला Bajaj Chetak C3503 से है, जो 3.5 kWh बैटरी पर 151 किमी की रेंज देता है और जिसकी कीमत करीब ₹1,29,000 है। यानी QC3 से लगभग ₹6,000 कम में आपको बड़ी बैटरी और 6 किमी ज़्यादा रेंज इसमें मिलेगी।

ये पढ़ें: 2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट

स्कूटरबैटरीIDC रेंजकीमत (एक्स-शोरूम)
Honda QC33 kWh145 किमी₹1,35,000
Bajaj Chetak C35033.5 kWh151 किमीकरीब ₹1,29,000
TVS iQube 3.5 kWh3.5 kWh145 किमीकरीब ₹1,45,000

हालांकि दो मामलों में QC3 आगे भी है। चार्जिंग इसकी सबसे मज़बूत बात है, क्योंकि 0 से 80% तक ये 2 घंटे 40 मिनट में चार्ज हो जाता है, वहीँ Chetak को इतनी ही चार्जिंग में करीब चार घंटे लगते हैं। इसके अलावा आपको 32 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज, 5-इंच TFT स्क्रीन, Honda RoadSync और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन भी मिलता है।

Honda QC3

असली अड़चन कहाँ है

असली अड़चन सर्विस की है। फिलहाल कंपनी इसे सिर्फ पांच शहरों, दिल्ली, आगरा, कटक, सूरत और कोल्लम में Honda RedWing डीलरशिप से बेचेगी। यानी अगर आप इन पांच शहरों में नहीं रहते, तो ये स्कूटर अभी आपके लिए विकल्प ही नहीं है। इसके अलावा Honda ने इसकी मोटर की पावर, टॉप स्पीड और वज़न अब तक नहीं बताए हैं, यानी रफ्तार के मामले में ये कहाँ ठहरता है, ये आप अभी तुलना करके देख ही नहीं सकते।

Honda QC3

हमारी राय में

  • लीजिए अगर आप इन्हीं पांच शहरों में रहते हैं और Honda की सर्विस तथा रीसेल वैल्यू पर भरोसा करते हैं। 32 लीटर स्टोरेज और तेज़ चार्जिंग वाला ये फैमिली स्कूटर आपको ठीक रहेगा।
  • रुक जाइए अगर आपकी प्राथमिकता हर रुपये पर ज़्यादा रेंज है। उतने ही पैसों में Chetak C3503 ज़्यादा रेंज देता है, और इसका सर्विस नेटवर्क भी कहीं बड़ा है।

हाँ अगर आपके शहर में Bajaj या TVS का सर्विस सेंटर नहीं है और Honda का शोरूम पास में ही है, तो ये ₹6,000 का फर्क भूल जाइए। सर्विस की सहूलियत आपको उससे ज़्यादा काम आएगी।

ये पढ़ें: रेंज बढ़ी, रफ्तार घटी… Kinetic ने लॉन्च किया 132 किमी चलने वाला नया DX+

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageक्या इस बार Amazon-Flipkart सेल में सस्ते होंगे फोन? 21% बढ़े दाम, किस पर रुकें किस पर नहीं

Amazon और Flipkart, दोनों ने अपनी साल की सबसे बड़ी सेल की तारीखें बता दी हैं। Amazon का Great Indian Festival 2026, 8 अक्टूबर से शुरू हो रहा है, वहीँ Flipkart की Big Billion Days Sale उसी 8 अक्टूबर को Plus और Black मेंबरों के लिए 24 घंटे पहले खुलेगी और 9 अक्टूबर से सबके …

ImageAther Konarc लॉन्च, अब एक लाख से कम में मिलेगा कंपनी का सबसे सस्ता स्कूटर

Ather ने इस बार अपने अन्य इलेक्ट्रिक स्कूटरों से अलग एक सस्ता विकल्प पेश किया है। अभी तक Ather Rizta (₹1,21,999) और Ather 450 सीरीज़ (शुरुआत ₹1,35,999 से) प्रचलित रहे हैं। लेकिन शनिवार को अपने चौथे Community Day में Ather ने Konarc के साथ एक लाख रुपये से नीचे वाले सेगमेंट में भी कदम बढ़ा …

Image₹11,999 में Lava का नया 5G फोन लॉन्च, 6000mAh बैटरी और Android 16 भी मिलेगा

Lava ने भारत में अपना नया बजट 5G फोन Lava Bold N2 5G लॉन्च कर दिया है। यह फोन उन यूज़र्स के लिए है, जो कम कीमत में 5G, बड़ी बैटरी और साफ-सुथरा रोज़मर्रा का अनुभव चाहते हैं। ₹12,000 के आसपास के बजट में अब कई फोन आते हैं, लेकिन Lava यहां बैटरी बैकअप, Android …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Imageनई Maruti Baleno का चेहरा सामने आया, 5 सितंबर को लॉन्च – अब सनरूफ भी मिलेगा

Maruti Suzuki 5 सितंबर 2026 को नई Baleno लॉन्च करने जा रही है, और लॉन्च से ठीक पंद्रह दिन पहले ये हैचबैक टेस्टिंग के दौरान बहुत करीब से कैमरे में कैद की गयी, जिसकी तसवीरें भी सामने आयी हैं। YouTube चैनल Throttle Tales India के स्पाई वीडियो में इसकी आखिरी राउंड की टेस्टिंग दिख रही …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products